FMCG Stocks: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि कंज्मप्शन सेक्टर का वैल्यूएशन इस समय अच्छा है। साथ ही ग्रोथ की संभावनाएं भी मजबूत हैं। उसने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस सेक्टर से हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITCS) और मैरिको (Marico) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने FMCGs कंपनियों की तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट को देखने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। उसने कहा कि इन कंपनियों के बिजनेस अपडेट से उसे कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
नोमुरा ने रिपोर्ट में कहा कि आने वाले दिनों में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स के बीच कॉम्पिटीशन कम हो सकता है और क्विक कॉमर्स कंपनियों की ग्रोथ से FMCG कंपनियों की मांग को सपोर्ट मिल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में प्रमुख कंपनियों अपने कई उत्पादों के दाम में इजाफा कर सकती है, लेकिन इससे मांग पर कोई बहुत अधिक असर नहीं पड़ने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि नोमुरा ने बड़ी कंज्यूमर स्टेपल्स कंपनियों के लिए 5.5 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ और 12% की EBITDA ग्रोथ का अनुमान जताया है।
नोमुरा ने कहा कि महंगाई में कमी आने और उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर सरकार की ओर से उठाए गए नीतिगत कदमों का भी FMCG की प्रमुख कंपनियों को फायदा मिल सकती है। इसने HUL, ITC और मैरिको के लिए क्रमशः 3100 रुपये, 575 रुपये और 760 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया।
नोमुरा की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब निफ्टी FMCG इंडेक्स पहले ही सितंबर 2024 के अपने शिखर से लगभग 14% नीचे आ चुका है। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर ने पिछले एक साल में 5% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं ITC का शेयर इन दिनों अपने होटल बिजनेस के डीमर्जर की खबर के चलते सुर्खियों में है। 2024 इस शेयर के लिए एक निराशाजनक साल रहा और पिछले एक साल में इसने 4 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है।
हालांकि मैरिको ने पिछले एक साल में 28 फीसदी रिटर्न के साथ इन दोनों कंपनियों से कहीं बेहतर रिटर्न दिया हैं। कंज्मप्शन सेक्टर में मैरिको, नुवामा के सबसे पंसदीदा शेयरों में से एक है। सिटी ने भी इस शेयर को 750 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।