FMCG Stocks: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि कंज्मप्शन सेक्टर का वैल्यूएशन इस समय अच्छा है। साथ ही ग्रोथ की संभावनाएं भी मजबूत हैं। उसने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस सेक्टर से हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITCS) और मैरिको (Marico) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने FMCGs कंपनियों की तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट को देखने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। उसने कहा कि इन कंपनियों के बिजनेस अपडेट से उसे कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
