Stocks to buy : गिरते बाजार में सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयर,बड़े पोर्टफोलियो मैनेजर भी कर रहे हैं शॉपिंग

Stocks to buy : पश्चिम एशिया जंग से बाजार में भारी गिरावट जारी है। लेकिन ऐसे मार्केट में भी कई ऐसे शेयर है जिनकी अर्निंग ग्रोथ काफी मजबूत है लेकिन वैल्युएशन काफी सस्ते हो गए हैं। इन पर निवेशकों की नजर है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
जैफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में भी बड़े बदलाव हुए है। जैफरीज के महेश नंदुरकर ने बताया कि उनके मॉडल पोर्टफोलियो में 23 Buys और 8 अंडरपरफॉर्म आइडियाज हैं

Stocks to buy : इस गिरते बाजार में बड़े निवेशक जमकर नगीने खोज रहे हैं। देश में बड़े दिग्गज पोर्टफोलियो मैनेजर अपने मॉडल पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के संजीव प्रसाद का कहना है कि इस समय बेहतर शेयरों को जोड़ने का अच्छा मौका है। वहीं, नेरेटिव वाले शेयरों को निकालने का मौका मिल रहा है। महंगे सीमेंट और कंज्यूमर शेयरों में पोजीशन घटाने का मौका है।

उन्होंने बताया कि कोटक ने इंडसइंड बैंक में अपनी पोजीशन 2.2% घटाई वहीं बजाज फाइनेंस में पोजीशन 1.6% बढ़ाई है। इटरनल में पोजीशन में भी 0.6% पोजीशन बढ़ाई गई है। बजाज फाइनेंस की 12 महीने की फेयर वैल्यू 2,500 रुपए आंकी गई है। इस शेयर में 41 फीसदी की तेजी संभव है। वहीं, इटरनल की 12 महीने की फेयर वैल्यू 375 रुपए नजर आ रही है। इसमें 70 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

जैफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में भी बड़े बदलाव हुए है। जैफरीज के महेश नंदुरकर ने बताया कि उनके मॉडल पोर्टफोलियो में 23 Buys और 8 अंडरपरफॉर्म आइडियाज हैं। ब्रोकरेज का 247 शेयरों में कवरेज है। जैफरीज के खरीदारी के नए आइडिया में एसबीआई,ग्रो,जेएसडब्ल्यू स्टील,मैक्स हेल्थकेयर,स्टार हेल्थ,भारत फोर्ज और इटरनल शामिल हैं। वहीं, इसके नए अंडरपरफॉर्म आइडिया में हुंडई,सिप्ला और विप्रो शामिल हैं। जैफरीज के पुराने अंडरपरफॉर्म आइडिया में DELHIVERY की रेटिंग बढ़ा कर BUY कर दी गई है। वहीं, LAURUS LAB की रेटिंग बढ़ा कर होल्ड कर दी गई है।


बाजार पस्त, वैल्युएशन मस्त

पश्चिम एशिया जंग से बाजार में भारी गिरावट जारी है। लेकिन ऐसे मार्केट में भी कई ऐसे शेयर है जिनकी अर्निंग ग्रोथ काफी मजबूत है लेकिन वैल्युएशन काफी सस्ते हो गए हैं। इन पर निवेशकों की नजर है। पिछले 1 साल से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार की इस गिरावट में कुछ अच्छे शेयरों में सेल लगी है। अच्छे अर्निंग ग्रोथ वाले शेयरों के वैल्युएशन सस्ते हो गए हैं और ये शेयर इंडस्ट्री PE के मुकाबले डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इन शेयरों की इर्निंग ग्रोथ 15% से 47% के बीच है। PFC और NALCO के वैल्युएशन लो डबल डिजिट में पहुंच गए हैं। इसी तरह मुथूट फाइनेंस की अर्निंग ग्रोथ 47% है लेकिन PE सिर्फ 15 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 19 फीसदी नीचे दिख रहा है।

M&M की अर्निंग ग्रोथ 23% है। इसका PE 22 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 24 फीसदी नीचे दिख रहा है। NALCO की अर्निंग ग्रोथ 20% है। इसका PE 12 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 10 फीसदी नीचे दिख रहा है। ल्यूपिन की अर्निंग ग्रोथ 20% है। इसका PE 21 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 3 फीसदी नीचे दिख रहा है। NMDC की अर्निंग ग्रोथ 20% है। इसका PE 10 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 9 फीसदी नीचे दिख रहा है। MGL की अर्निंग ग्रोथ 17% है। इसका PE 10 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 35 फीसदी नीचे दिख रहा है। बजाज ऑटो की अर्निंग ग्रोथ 16% है। इसका PE 27 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 13 फीसदी नीचे दिख रहा है। हिंदुस्तान जिंक की अर्निंग ग्रोथ 15% है। इसका PE 20 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 25 फीसदी नीचे दिख रहा है। PFC की अर्निंग ग्रोथ 15% है। इसका PE 5 गुना है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 9 फीसदी नीचे दिख रहा है।

 

FPI और FIIs ने की 2026 की अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।