Get App

Stocks to buy : गिरते बाजार में सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयर,बड़े पोर्टफोलियो मैनेजर भी कर रहे हैं शॉपिंग

Stocks to buy : पश्चिम एशिया जंग से बाजार में भारी गिरावट जारी है। लेकिन ऐसे मार्केट में भी कई ऐसे शेयर है जिनकी अर्निंग ग्रोथ काफी मजबूत है लेकिन वैल्युएशन काफी सस्ते हो गए हैं। इन पर निवेशकों की नजर है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 8:32 AM
Stocks to buy : गिरते बाजार में सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयर,बड़े पोर्टफोलियो मैनेजर भी कर रहे हैं शॉपिंग
जैफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में भी बड़े बदलाव हुए है। जैफरीज के महेश नंदुरकर ने बताया कि उनके मॉडल पोर्टफोलियो में 23 Buys और 8 अंडरपरफॉर्म आइडियाज हैं

Stocks to buy : इस गिरते बाजार में बड़े निवेशक जमकर नगीने खोज रहे हैं। देश में बड़े दिग्गज पोर्टफोलियो मैनेजर अपने मॉडल पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के संजीव प्रसाद का कहना है कि इस समय बेहतर शेयरों को जोड़ने का अच्छा मौका है। वहीं, नेरेटिव वाले शेयरों को निकालने का मौका मिल रहा है। महंगे सीमेंट और कंज्यूमर शेयरों में पोजीशन घटाने का मौका है।

उन्होंने बताया कि कोटक ने इंडसइंड बैंक में अपनी पोजीशन 2.2% घटाई वहीं बजाज फाइनेंस में पोजीशन 1.6% बढ़ाई है। इटरनल में पोजीशन में भी 0.6% पोजीशन बढ़ाई गई है। बजाज फाइनेंस की 12 महीने की फेयर वैल्यू 2,500 रुपए आंकी गई है। इस शेयर में 41 फीसदी की तेजी संभव है। वहीं, इटरनल की 12 महीने की फेयर वैल्यू 375 रुपए नजर आ रही है। इसमें 70 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

जैफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में भी बड़े बदलाव हुए है। जैफरीज के महेश नंदुरकर ने बताया कि उनके मॉडल पोर्टफोलियो में 23 Buys और 8 अंडरपरफॉर्म आइडियाज हैं। ब्रोकरेज का 247 शेयरों में कवरेज है। जैफरीज के खरीदारी के नए आइडिया में एसबीआई,ग्रो,जेएसडब्ल्यू स्टील,मैक्स हेल्थकेयर,स्टार हेल्थ,भारत फोर्ज और इटरनल शामिल हैं। वहीं, इसके नए अंडरपरफॉर्म आइडिया में हुंडई,सिप्ला और विप्रो शामिल हैं। जैफरीज के पुराने अंडरपरफॉर्म आइडिया में DELHIVERY की रेटिंग बढ़ा कर BUY कर दी गई है। वहीं, LAURUS LAB की रेटिंग बढ़ा कर होल्ड कर दी गई है।

बाजार पस्त, वैल्युएशन मस्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें