Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने टाटा स्टील समेत 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी, 45% तक तेजी की उम्मीद

Stocks to Buy: शेयर बाजार में 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की खरीदारी की राय है। टारगेट प्राइस के आधार पर इनमें 24% से 41% तक तेजी की गुंजाइश बताई गई है। लेकिन किन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल की उम्मीद है? जानिए पूरी लिस्ट और ब्रोकरेज का नजरिया।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टील कंपनी Tata Steel पर Nomura ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज कुछ स्टॉक्स पर बुलिश हैं। 5 शेयरों पर अलग-अलग ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस के आधार पर इनमें करीब 24% से 41% तक तेजी की गुंजाइश दिख रही है। लिस्ट में बैंकिंग, स्टील, टेक्सटाइल, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के शेयर शामिल हैं।

Shriram Finance

एनबीएफसी कंपनी Shriram Finance पर Motilal Oswal ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ₹1,220 का टारगेट दिया है। शेयर का मौजूदा भाव ₹983.50 है। इस स्तर से करीब 24% तेजी की गुंजाइश बनती है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का ग्रोथ फोकस अब कमर्शियल व्हीकल से आगे बढ़कर कई सेगमेंट में फैल रहा है।


Tata Steel

स्टील कंपनी Tata Steel पर Nomura ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹240 है, जबकि शेयर फिलहाल ₹185.69 पर है। इस भाव से करीब 29% की तेजी की संभावना बनती है। Nomura को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में घरेलू स्टील कीमतों में बढ़ोतरी से टाटा स्टील को फायदा मिलेगा।

कंपनी ब्रोकरेज टारगेट प्राइस तेजी की गुंजाइश
Shriram Finance Motilal Oswal ₹1,220 24%
Tata Steel Nomura ₹240 29%
Yatharth Hospitals Choice Institutional Equities ₹1,350 32%
Sanathan Textiles Emkay ₹675 33%
Dr Reddy’s Laboratories Nomura ₹1,740 41%

Yatharth Hospitals

हेल्थकेयर कंपनी Yatharth Hospitals पर Choice Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹1,350 है और शेयर ₹1,024 पर है। यानी मौजूदा भाव से करीब 32% रिटर्न मिल सकता है। कंपनी की एडवेंट इंटरनेशनल के साथ रणनीतिक साझेदारी और अधिग्रहण योजनाओं से 30% से ज्यादा ऑर्गेनिक ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है।

Sanathan Textiles

टेक्सटाइल कंपनी Sanathan Textiles पर Emkay ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। शेयर का मौजूदा भाव ₹509 है, जबकि टारगेट प्राइस ₹675 रखा गया है। इस हिसाब से करीब 33% की तेजी मुमकिन है। ब्रोकरेज के मुताबिक पंजाब प्लांट में क्षमता विस्तार और नई मशीनरी से कंपनी की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है।

Dr Reddy’s Laboratories

फार्मा कंपनी Dr Reddy’s Laboratories पर Nomura ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। शेयर ₹1,232.70 पर है और टारगेट प्राइस ₹1,740 है। इस भाव से करीब 41% उछाल दिख सकता है। बायोलॉजिक्स प्लांट की USFDA मंजूरी और बायोसिमिलर Abatacept की मंजूरी कंपनी के लिए अहम ट्रिगर हैं। मंजूरी मिलने पर कंपनी पहली लहर में Abatacept को 50 से ज्यादा देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Railway Stocks: रेलवे की सरकारी कंपनियों ने पकड़ी तेज रफ्तार, 20% भागा IRCON इंटरनेशनल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।