Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा पावर कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 31 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन के लिहाज से इस शेयर को एक मजबूत दांव बताया है। मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर के शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसे 500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
