Stocks to BUY: 22% तक चढ़ सकते हैं ये तीन शेयर, ब्रोकरेज ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Stocks to Buy: तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने तीन चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाया है। इनमें फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडस टावर्स और लुपिन शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 16% से 22% तक की तेजी आ सकती है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to Buy: इंडस टावर्स के शेयर पर सिटी ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है

Stocks to Buy: तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने तीन चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाया है। इनमें फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडस टावर्स और लुपिन शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 16% से 22% तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत तिमाही नतीजे, बेहतर मार्जिन, कर्ज से जुड़े पॉजिटिव ट्रिगर और मैनेजमेंट गाइडेंस जैसे कारक इन स्टॉक्स के लिए आगे ग्रोथ की उम्मीद जगा रहे हैं।

1. फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare)

फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर 16 फरवरी को चर्चा में हैं। कंपनी ने तीसरी तिमाही में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर पर ‘Buy’ की रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1,120 रुपये रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 22% की संभावित तेजी दिखाता है।

कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.5% बढ़कर 2,265 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,928 करोड़ रुपये था। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। ऑपरेटिंग मार्जिन 19.5% से बढ़कर 22.3% हो गया। EBITDA 34.8% बढ़कर 505.66 करोड़ रुपये पहुंचा।


हालांकि शुद्ध मुनाफा 21.9% घटकर 193.73 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 247.9 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ऑपरेशनल ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।

2. इंडस टावर्स (Indus Towers)

इंडस टावर्स पर भी सिटी ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 540 रुपये रखा गया है। यह पिछले बंद भाव से करीब 16% की संभावित बढ़त दिखाता है। हालांकि पिछले छह महीनों में यह शेयर पहले ही करीब 40% चढ़ चुका है। इसके बावजूद ब्रोकरेज को आगे और तेजी की उम्मीद है।

सिटी ने तीन अहम ट्रिगर बताए हैं। पहला, वोडाफोन आइडिया के बैंक कर्ज का समाधान। दूसरा, सरकार की ओर से AGR के दोबारा मूल्यांकन का पूरा होना। इससे कंपनी दोबारा शेयरधारकों को भुगतान शुरू कर सकती है। तीसरा, भारती एयरटेल द्वारा खुले बाजार से खरीद की संभावित वापसी। इन कारकों से आने वाले महीनों में शेयर को सपोर्ट मिल सकता है।

3. लुपिन (Lupin)

फार्मा सेक्टर की कंपनी लुपिन के शेयर भी तिमाही नतीजों के बाद फोकस में हैं। ज्यादातर ब्रोकरेज इस शेयर पर पॉजिटिव बने हुए हैं। सिटी और जेफरीज ने लुपिन के शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है। दोनों ने इसके लिए 2,540 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह पिछले बंद भाव से इसमें करीब 16% की संभावित तेजी दिखाता है।

हालांकि मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को ‘इक्वल-वेट’ की रेटिंग दी है। उसका टारगेट प्राइस 2,386 रुपये है। यह मौजूदा स्तर करीब 9% की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की तिमाही कमाई और मैनेजमेंट की गाइडेंस सकारात्मक रही है। आगे भी ग्रोथ की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी में अब तक बेचे ₹4100 करोड़ के स्टॉक, 3 साल में पहली बार बने नेट सेलर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।