Stocks to Buy: नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही निवेशक उन शेयरों की तलाश में जुट गए हैं, जिनमें निवेश करना उनके लिए इस साल फायदे का सौदा हो सकता है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) ने ऐसे निवेशकों की मदद के लिए जनवरी 2023 के अपने टॉप-6 पसंदीदा शेयरों की लिस्ट जारी की है। इन शेयरों में मारुति सुजुकी, अशोक लीलैंड, SBI लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल हैं। ब्रोकरेज की मानें तो इन शेयरों में निवेश से निवेशकों को 33 फीसदी तक का तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने इन स्टॉक के लिए क्या टारगेट प्राइस तय किया है
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)
ब्रोकरेज फर्म ने मारुति सुजुकी के शेयर को 11,158 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 33 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के लिए मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है और इसके सप्लाई में भी धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।
ब्रोकरेज फर्म ने अशोक लीलैंड के शेयर को 194 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 31.7 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को इंडस्ट्री के लिए अनुकूल स्थितियां बनने, मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और मुनाफे में सुधार से मदद मिलेगी।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance)
ब्रोकरेज फर्म ने SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयर को 1,550 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 22.3% फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी इस समय इंडस्ट्री में ग्रोथ का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)
ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को 3,076 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 20.3% फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने हाल ही में मेट्रो इंडिया का 100% अधिग्रहण किया है और जियो फाइनेंशयिल सर्विसेज (JFSL) लॉन्च की है।
ब्रोकरेज फर्म ने एक्सिस बैंक के शेयर को 1,120 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.4 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि मजबूत ग्रोथ मोमेंटम के साथ बैंक का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)
ब्रोकरेज फर्म ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर को 4,829 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 13.6 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि कमजोर मैक्रो-एनवायरमेंट में भी कंपनी की बिक्री और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।