Stocks to Watch: 12 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 8 स्टॉक, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: 12 नवंबर को Bajaj Finance, Tata Power, MIDHANI और LIC समेत आठ कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनियों के तिमाही नतीजों, QIP और अक्टूबर के बिजनेस अपडेट से स्टॉक में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 9:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Triveni Turbine का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 41.6% घटकर ₹53.3 करोड़ रह गया।

Stocks to Watch: 12 नवंबर को 8 कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। वहीं, कुछ ने अक्टूबर के बिजनेस अपडेट दिए हैं। इन खबरों के चलते गुरुवार को इन कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

Bajaj Finance

NBFC कंपनी Bajaj Finance ने बुधवार, 11 नवंबर को ₹11,700 करोड़ जुटाने के लिए QIP लॉन्च किया। इसके तहत कंपनी योग्य संस्थागत निवेशकों को नए शेयर जारी करेगी। QIP के लिए फ्लोर प्राइस ₹992.25 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के बोर्ड की विशेष समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


Tata Power

टाटा ग्रुप की पावर कंपनी Tata Power ने महाराष्ट्र में 1,800 MW के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए ₹11,871 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 48.6% बढ़कर ₹1,366 करोड़ रहा। रेवेन्यू 27.1% बढ़कर ₹19,636 करोड़ और EBITDA 11.1% बढ़कर ₹3,667 करोड़ हो गया।

Triveni Turbine

इंडस्ट्रियल स्टीम टर्बाइन बनाने वाली कंपनी Triveni Turbine का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 41.6% घटकर ₹53.3 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 3% गिरकर ₹491 करोड़ रहा। EBITDA में 43.9% की गिरावट आई और यह ₹64 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन भी 23% से घटकर 13% पर आ गया।

Bajaj Hindusthan Sugar

शुगर कंपनी Bajaj Hindusthan Sugar का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 16.3% घटकर ₹968.4 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,157 करोड़ था। कंपनी का नेट लॉस भी बढ़कर ₹121 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹105 करोड़ था।

LIC

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का अक्टूबर में कुल प्रीमियम कलेक्शन 31.3% बढ़कर ₹25,316 करोड़ रहा। कुल APE में 19.5% की बढ़त आई और यह ₹5,827 करोड़ पर पहुंच गया। इंडिविजुअल APE भी 4.8% बढ़कर ₹2,886 करोड़ रहा।

Mishra Dhatu Nigam

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Mishra Dhatu Nigam का सितंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹28 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹13 करोड़ था। रेवेन्यू 41.1% बढ़कर ₹296 करोड़ और EBITDA 51.6% बढ़कर ₹50 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 15.6% से बढ़कर 16.8% हो गया।

HDFC Life

इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life का अक्टूबर में कुल प्रीमियम कलेक्शन 17.8% बढ़कर ₹3,334 करोड़ रहा। कंपनी के कुल APE में भी 16.3% की बढ़त दर्ज की गई। यह बढ़कर ₹1,276 करोड़ पर पहुंच गया। इस बिजनेस अपडेट के चलते शेयरों पर नजर रहेगी।

DCX Systems

डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी DCX Systems का सितंबर तिमाही में नेट लॉस घटकर ₹0.2 करोड़ रह गया। पिछले साल कंपनी को ₹9 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि, इस दौरान रेवेन्यू 27.5% घटकर ₹140 करोड़ रह गया।

Q2 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा 115% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।