Stocks to Watch: 24 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: शुक्रवार 24 अप्रैल को बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर नजर रहेगी। कंपनियों के तिमाही नतीजों, डिविडेंड और गाइडेंस का असर दिख सकता है। जानिए कौन से 9 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है और क्यों।
UTI AMC का मार्च तिमाही में मुनाफा 72.8% गिरकर ₹33.7 करोड़ रह गया
Stocks to Watch: शुक्रवार 24 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में बाजार में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है। कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों और गाइडेंस का असर शेयरों पर दिखेगा। कुछ स्टॉक्स में मजबूत प्रदर्शन के चलते तेजी आ सकती है, तो कुछ में दबाव भी बन सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए ये 9 स्टॉक्स खास फोकस में रहने वाले हैं।
Tata Capital
टाटा ग्रुप की टाटा कैपिटल ने Q4FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 80.5% बढ़कर ₹1,182 करोड़ हो गया। वहीं प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ रहा। मोटर फाइनेंस को छोड़कर AUM 28% बढ़कर ₹2.52 लाख करोड़ पहुंच गया। कंपनी ₹0.57 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी।
Infosys
आईटी कंपनी ने FY27 के लिए कॉनस्टेंट करेंसी में 1.5% से 3.5% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया है, जो बाजार के अनुमान के आसपास है। EBIT मार्जिन 20% से 22% रहने की उम्मीद है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹8,501 करोड़ रहा, जो अनुमान से ज्यादा है। हालांकि कॉनस्टेंट करेंसी में रेवेन्यू 1.3% घटा, जो उम्मीद से कमजोर रहा। कंपनी ने ₹25 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Adani Energy Solutions
अदाणी ग्रुप की कंपनी के Q4 नतीजे मिले-जुले रहे। नेट प्रॉफिट 5.7% बढ़कर ₹683.8 करोड़ रहा और रेवेन्यू 16.8% बढ़कर ₹7,443 करोड़ पहुंच गया। हालांकि EBITDA 4.7% घटकर ₹2,145 करोड़ रह गया और मार्जिन 35.3% से घटकर 28.8% हो गया।
Indian Energy Exchange
IEX का Q4 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.8% बढ़कर ₹129.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹117 करोड़ था। रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹174.3 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 23.1% बढ़कर ₹149.4 करोड़ रहा और मार्जिन 86% तक मजबूत बना रहा।
UTI Asset Management Company
UTI AMC का मार्च तिमाही में मुनाफा 72.8% गिरकर ₹33.7 करोड़ रह गया, जबकि रेवेन्यू ₹317 करोड़ पर लगभग स्थिर रहा। तिमाही आधार पर भी मुनाफा ₹123.7 करोड़ से घटकर ₹33.7 करोड़ आ गया। कंपनी ने FY26 के लिए ₹40 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।
LTIMindtree
आईटी कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान के आसपास रहे। नेट प्रॉफिट ₹1,387 करोड़ रहा, जो अनुमान ₹1,375 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। रेवेन्यू ₹11,291.7 करोड़ रहा, जो अनुमान से बेहतर है। तिमाही आधार पर मुनाफा 44.6% और रेवेन्यू 4.7% बढ़ा।
Cyient
Cyient के Q4 नतीजे भी मिले-जुले रहे। नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 32.6% घटकर ₹65.5 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 4.2% बढ़कर ₹1,926.9 करोड़ रहा। EBIT 6.8% घटकर ₹155.8 करोड़ रहा और मार्जिन 9.04% से घटकर 8.09% हो गया। कंपनी ने ₹1,125 प्रति शेयर पर ₹720 करोड़ का बायबैक भी मंजूर किया है।
Mahindra Logistics
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कंपनी ने घाटे से मुनाफे में वापसी की। नेट प्रॉफिट ₹20.19 करोड़ रहा। पिछले साल ₹6.75 करोड़ का नुकसान हुआ था। रेवेन्यू 14.1% बढ़कर ₹1,791.4 करोड़ रहा और EBITDA 44.6% बढ़कर ₹112.4 करोड़ हो गया। मार्जिन भी 5% से बढ़कर 6.3% हो गया। कंपनी ने ₹2.50 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।
Himadri Speciality Chemical
कंपनी ने Q4 में मजबूत प्रदर्शन किया। नेट प्रॉफिट 29% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 13.5% बढ़कर ₹1,287.8 करोड़ रहा। EBITDA 3.6% बढ़कर ₹242 करोड़ हुआ, हालांकि मार्जिन 20.6% से घटकर 18.8% हो गया।
तिमाही नतीजे
24 अप्रैल को कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें Reliance Industries, Adani Green Energy, Atul, Can Fin Homes, Chennai Petroleum, DCB Bank, Hindustan Zinc, IndusInd Bank, Lodha Developers, Shriram Finance, Supreme Petrochem, L&T Finance, Mahindra & Mahindra Financial Services, Zensar Technologies और Mangalore Refinery शामिल हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।