Stocks to Watch: बुधवार को फोकस में रहेंगे 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: ब्लॉक डील्स, डील अनाउंसमेंट और फंडरेजिंग जैसे बड़े अपडेट्स के चलते बुधवार को 9 स्टॉक्स में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें टाटा और आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड (ABFRL) में लगभग ₹600 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार (4 जून 2025) को 9 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इनमें से कई में ब्लॉक डील्स की जानकारी मिली है, तो कुछ कंपनियों ने नई डील्स या फंडरेजिंग की घोषणाएं की हैं। आइए जानें कौन-कौन से स्टॉक्स ट्रेडिंग के दौरान फोकस में रह सकते हैं।

ABFRL

सूत्रों के मुताबिक, आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड (ABFRL) में लगभग ₹600 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है। इस डील में Flipkart अपनी 6% हिस्सेदारी बेच सकता है। फ्लोर प्राइस ₹80 प्रति शेयर संभावित है, जो मौजूदा बाजार भाव से 7% डिस्काउंट पर है।


Tata Technologies

TPG Rise Climate Sf Pte Ltd टाटा टेक्नोलॉजीज में अपनी पूरी 2.1% हिस्सेदारी लगभग ₹635 करोड़ में बेच सकती है। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए होगा, जिसमें फ्लोर प्राइस ₹744.5 प्रति शेयर हो सकती है।

ALKEM Labs

सूत्रों के अनुसार, ALKEM Labs में भी ₹825 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है। Jayanti Sinha 1.42% हिस्सेदारी बेच सकती हैं। फ्लोर प्राइस ₹4,850 तय हो सकता है, जो CMP से करीब 3% कम है।

Indegene

Indegene में भी एक बड़ी ब्लॉक डील की संभावना है। CA Dawn 10.2% हिस्सेदारी लगभग ₹1,420 करोड़ में बेच सकता है। इस डील का फ्लोर प्राइस ₹580 प्रति शेयर रखा गया है, जो मौजूदा भाव से 6.4% छूट पर है।

Zydus Life

Zydus Life की सब्सिडियरी Zynext Ventures ने $75 मिलियन में Agenus की दो अमेरिकी बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स खरीदने की घोषणा की है। इस सौदे के बाद कंपनी Agenus की एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर बन जाएगी।

Servotech Renewable

Servotech Renewable को नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे से 7.8 मेगावॉट का ग्रिड-कनेक्टेड सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के रिन्यूएबल पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकता है।

Ethos

Ethos ने अपने बोर्ड की बैठक में राइट्स इश्यू के जरिए ₹410 करोड़ तक जुटाने की योजना को मंज़ूरी दी है। यह पूंजी विस्तार ब्रांड की ग्रोथ योजनाओं को समर्थन देगा।

Sun Pharma

Sun Pharma की सोरायसिस दवा SCD-044 अपने फेज 2 क्लीनिकल ट्रायल में प्राइमरी एंडपॉइंट्स हासिल नहीं कर सकी है। यह ट्रायल डेटा निवेशकों की धारणा पर असर डाल सकता है।

Techno Electric

Techno Electric को RailTel की ओर से नोएडा में 10 MW डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए मैनेज्ड सर्विस पार्टनर चुना गया है। यह डील कंपनी के IT इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो को बल दे सकती है।

यह भी पढ़ें : Block Deal: फ्लिपकार्ट बेचेगी ₹600 करोड़ के शेयर, कल 4 जून को शेयर बाजार में सकती है बड़ी ब्लॉक डील

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।