Get App

Stocks to Watch: सोमवार को इन 12 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

सोमवार को जिन 12 शेयरों में हलचल दिख सकती है, उनके तिमाही नतीजों और खबरों का विश्लेषण यहां है। कुछ कंपनियों ने शानदार ग्रोथ दिखाई, तो कुछ को रेगुलेटरी झटके लगे हैं। जानिए किस पर नजर रखनी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2025 पर 10:32 PM
Stocks to Watch: सोमवार को इन 12 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
कोल इंडिया की इकाई SECL ने TMC मिनरल रिसोर्सेज के साथ ₹7,040 करोड़ की डील की है।

Stocks to Watch: वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही के नतीजे सामने आ रहे हैं। निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि कौन-सी कंपनियां वाकई दमदार प्रदर्शन कर पाईं, और किन्हें आने वाले महीनों में सावधानी से देखना होगा। कई बड़े नामों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मजबूत मुनाफा दर्ज किया, वहीं कुछ को रेगुलेटरी दबाव और कमजोर गाइडेंस के कारण झटका लगा।

इस रिपोर्ट में हमने प्रमुख 12 कंपनियों के नतीजों का विश्लेषण किया है। आइए एक-एक करके समझते हैं किस कंपनी ने उम्मीद जगाई और किसने खतरे की घंटी बजा दी।

1. ICICI बैंक

ICICI बैंक ने मार्च तिमाही में 15.7% की वृद्धि के साथ ₹13,502 करोड़ का कंसॉलिटेडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कोर नेट इंटरेस्ट इनकम 11% बढ़कर ₹21,193 करोड़ हो गई, जबकि नॉन-इंटरेस्ट इनकम (ट्रेजरी को छोड़कर) 18.4% बढ़कर ₹7,021 करोड़ रही। इस तिमाही में प्रोविजिंग ₹891 करोड़ रहे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹718 करोड़ थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें