Stocks to Watch: 1 सितंबर को एनसीसी, मिल्की मिस्ट डेयरी, PVR INOX सहित इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

सितंबर महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को कई शेयरों में हलचल दिख सकती है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी बाजारों में 31 अगस्त की क्लोजिंग और क्रूड ऑयल की कीमतों का भी असर पड़ेगा। 1 सितंबर को जिन शेयरों में हलचल दिख सकती है उनमें NCC, E2E Networks, Milky Mist Dairy, ICICI Bank और Cipla शामिल हैं

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 7:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC ने 31 अगस्त को बताया कि उसे अगस्त में कुल 430 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर मिले हैं।

अगस्त का महीना खत्म होने जा रहा है। सितंबर की शुरुआत हो रही है। अगस्त का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। अगस्त में सेंसेक्स 1.46 फीसदी यानी 1,137 अंक गिरा। निफ्टी इस दौरान 1.24 फीसदी यानी 303 अंक नीचे आया। इनवेस्टर्स की नजरें अब सितंबर में बाजार के प्रदर्शन पर लगी हैं।

इन शेयरों में 1 सितंबर को दिख सकती है हलचल

सितंबर महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को कई शेयरों में हलचल दिख सकती है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी बाजारों में 31 अगस्त की क्लोजिंग और क्रूड ऑयल की कीमतों का भी असर पड़ेगा। मध्यपूर्व में फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है। 1 सितंबर को जिन शेयरों में हलचल दिख सकती है उनमें NCC, E2E Networks, Milky Mist Dairy, ICICI Bank और Cipla शामिल हैं।


NCC को मिले हैं कुल 430 करोड़ रुपये के ऑर्डर

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC ने 31 अगस्त को बताया कि उसे अगस्त में कुल 430 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर का संबंध कंपनी के बिल्डिंग डिविजन से है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जो प्रोजेक्ट्स मिले हैं, उनसे कंपनी को प्रमोटर्स, प्रमोटर ग्रुप और ग्रुप कंपनियों के हित नहीं जुड़े हैं। ये ऑर्डर रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत भी नहीं आते। NCC के शेयरों पर इसका असर 1 सितंबर को दिख सकता है। एनसीसी का शेयर 31 अगस्त को 0.067 फीसदी चढ़कर 148.50 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर करीब 30 फीसदी गिरा है।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का प्रॉफिट 829 फीसदी बढ़ा

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ने 31 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 829 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट सिर्फ 7 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 43.6 फीसदी बढ़कर 973.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शेयरों पर 1 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का असर दिखेगा।

PVR INOX के शेयर बायबैक प्रोग्राम को मंजूरी

मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर PVR INOX ने 31 अगस्त को शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी दे दी। इसके तहत कंपनी प्रति शेयर 1,450 रुपये के भाव पर 20,68,965 तक शेयर खरीदेगी। इस पर 300 करोड़ रुपये तक खर्च होने की उम्मीद है। कंपनी के बोर्ड ने बायबैक के लिए 4 सितंबर, 2026 रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका असर 1 सितंबर को कंपनी के शेयरों पर दिखेगा। 31 अगस्त को कंपनी का शेयर 1.22 फीसदी गिरकर 1,206 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: नोमुरा ने दी इस दिग्गज ऑटो कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह, एक साल में 29% चढ़ा स्टॉक

ICICI Bank और एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन का फर्क घटा

ICICI Bank और HDFC Bank की वैल्यूएशन के बीच का फर्क घटा है। अब दोनों बैंकों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सिर्फ 49,167 करोड़ रुपये का फर्क रह गया है। अभी एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 10,92,648 करोड़ रुपये है, जबकि ICICI Bank की वैल्यूएशन 10,43,481 करोड़ रुपये है। इस साल ICICI Bank का शेयर करीब 8 फीसदी चढ़ा है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में 28 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। 1 सितंबर को ICICI Bank के शेयर पर इसका असर दिख सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।