Stocks to Watch: मंगलवार 10 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 21 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: मंगलवार 10 फरवरी को 21 शेयरों में बड़ी हलचल दिख सकती है। इसकी वजह Q3 रिजल्ट, नए ऑर्डर, अधिग्रहण, नियामकीय मंजूरी और जांच से जुड़ी खबरें हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कंपनी RailTel को 455 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: मंगलवार 10 फरवरी के कारोबारी सत्र में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है। Q3 नतीजों, ऑर्डर अपडेट्स, अधिग्रहण, नियामकीय मंजूरी और जांच से जुड़ी खबरें निवेशकों के फोकस में रहेंगी। सीमेंट, स्टील, केमिकल, फार्मा, रेलवे, पावर और FMCG जैसे अलग अलग सेक्टर्स के स्टॉक्स आज चर्चा में रह सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन 21 शेयरों पर, जिन पर आज ट्रेडिंग के दौरान खास नजर रहने वाली है।

Navin Fluorine International

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Navin Fluorine International ने तीसरी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 122% बढ़कर 185.4 करोड़ रुपये हो गया। आय 47.2% बढ़कर 892.3 करोड़ रुपये रही। मार्जिन 24.3% से सुधरकर 34.4% हो गया।


GlaxoSmithKline Pharma

GlaxoSmithKline Pharmaceuticals का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.6% बढ़कर 295.6 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 9.7% बढ़कर 1,041 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 27.2% की बढ़त के साथ 371.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधरकर 35.6% हो गया, जो पिछले साल 30.7% था।

Tata Steel

Tata Steel के मैनेजिंग डायरेक्टर TV Narendran ने कथित प्राइस सांठगांठ आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि स्टील की घरेलू कीमतें किसी आपसी तालमेल से नहीं, बल्कि वैश्विक रुझानों और इनपुट लागत से तय होती हैं।

Ambuja Cements

अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी Ambuja Cements ने बताया कि NCLT की अहमदाबाद बेंच ने उसकी सब्सिडियरी Sanghi Industries के साथ प्रस्तावित विलय योजना को मंजूरी दे दी है। यह विलय Ambuja Cements के सीमेंट कारोबार को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RailTel Corporation

सरकारी कंपनी RailTel को West Central Railway से 455 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए Letter of Award (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने से जुड़ा है। इस ऑर्डर से RailTel की ऑर्डर बुक को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Gujarat State Fertilizers & Chemicals Ltd

GSFC ने दिसंबर तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया। इसमें मुनाफा, रेवेन्यू और ऑपरेटिंग कमाई तीनों में बढ़त रही। नेट प्रॉफिट 18.1% बढ़कर 158 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4.5% की बढ़त के साथ 2,941 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 11.8% बढ़कर 177.4 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि मार्जिन 5.6% से सुधरकर 6% हो गया।

Marico

दिग्गज FMCG कंपनी Marico की एक इकाई ने स्किनकेयर ब्रांड Skinetiq में 75% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। यह सौदा करीब 262 करोड़ रुपये का होगा। इस निवेश के जरिए Marico अपने पर्सनल केयर और स्किनकेयर सेगमेंट में मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है।

Garden Reach

सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers ने Hindustan Shipyard के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए हैं। इस साझेदारी का मकसद शिपबिल्डिंग और डिफेंस सेक्टर में सहयोग को बढ़ाना है।

BSE Ltd

BSE Ltd ने Q3 में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 219.7 करोड़ रुपये से उछलकर 601.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू 62% की तेज बढ़त के साथ 1,244 करोड़ रुपये रहा।

NTPC Green Energy

सरकारी कंपनी NTPC Green Energy ने गुजरात में स्थित Khavda-I Solar PV Project की 11वीं आंशिक क्षमता के वाणिज्यिक संचालन (Commercial Operations) की शुरुआत की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस क्षमता को 10 फरवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

Gravita India

Gravita India ने Rasthriya Metal Industries के अधिग्रहण के लिए करीब 565 करोड़ रुपये की एक बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है। इस अधिग्रहण से कंपनी के मेटल रीसाइक्लिंग बिजनेस को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।

IOC, HPCL

सरकारी तेल कंपनियों Indian Oil Corporation और Hindustan Petroleum Corporation Ltd ने मिलकर वेनेजुएला से 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। यह दूसरा मौका है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई दोबारा शुरू होने के बाद भारतीय रिफाइनरों ने वेनेजुएला का तेल खरीदा है।

Sansera Engineering Ltd

Sansera Engineering का Q3 नेट प्रॉफिट 23.6% बढ़कर 68.7 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 24.7% बढ़कर 907.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 29.3% की बढ़त के साथ 163.9 करोड़ रुपये पहुंचा। मार्जिन 17.4% से सुधरकर 18% हो गया।

Ramco Cements

Ramco Cements ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दिए। नेट प्रॉफिट 182.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 385.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 6.2% बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये रहा, हालांकि EBITDA मार्जिन 14% से घटकर 13.3% पर आ गया।

Genus Power Infrastructures Ltd

Genus Power का Q3 प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 140.2 करोड़ रुपये हो गया  यानी करीब तीन गुना बढ़त। रेवेन्यू 85.8% उछलकर 1,122 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 15.3% से बढ़कर 18.9% हो गया।

ISGEC Heavy Engineering Ltd

ISGEC Heavy Engineering का Q3 नेट प्रॉफिट 76.6% बढ़कर 97.5 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 16.3% की बढ़त के साथ 1,738 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 47.9% बढ़कर 194 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 8.8% से सुधरकर 11.2% हो गया।

Trident Ltd

टेक्सटाइल कंपनी Trident Ltd का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन कमजोर रहा। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44.5% घटकर 44.2 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू भी 5.6% गिरकर 1,574 करोड़ रुपये पर आ गया। ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 36.5% घटकर 136.2 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 12.9% से फिसलकर 8.7% पर आ गया, जो कमजोर ऑपरेटिंग लीवरेज को दिखाता है।

Texmaco Rail & Engineering

रेल कंपनी Texmaco Rail & Engineering का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.2% घटकर 42.8 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवेन्यू 21.5% गिरकर 1,041 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 32.6% घटकर 88.3 करोड़ रुपये रह गया और मार्जिन 9.9% से घटकर 8.5% पर आ गया।

Neuland Laboratories

Neuland Laboratories का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60% घटकर 40.6 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी की आय 10.5% बढ़कर 439.7 करोड़ रुपये रही। खर्चों में तेज बढ़ोतरी के चलते EBITDA 86.4 करोड़ रुपये से घटकर 77.3 करोड़ रुपये रह गया और मार्जिन 21.7% से फिसलकर 17.6% पर आ गया।

Indoco Remedies Ltd

Indoco Remedies ने बताया कि महाराष्ट्र स्टेट GST विभाग ने 8 फरवरी 2026 को रात 8:15 बजे कंपनी परिसर में की गई जांच पूरी कर ली है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र GST अधिनियम 2017 के तहत हुई, जिसमें कंपनी ने सभी मांगे गए दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराईं। कंपनी के अनुसार, फिलहाल GST विभाग की ओर से कोई नोटिस या आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

PNC Infratech

PNC Infratech का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.8% घटकर 76.7 करोड़ रुपये रहा। राजस्व में 18.3% की गिरावट आई और यह 1,200 करोड़ रुपये पर आ गया। EBITDA 37% घटकर 238.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि मार्जिन 25.8% से घटकर 19.9% हो गया। स्टॉक सोमवार को करीब 2% की तेजी के साथ बंद हुआ।

Suzlon Shares: 2026 में 60% ग्रोथ का टारगेट कायम, ग्रुप CEO ने बताया प्लान, जानिए डिटेल्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।