Stocks to Watch: 18 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, टाटा ग्रुप के शेयरों पर भी रहेगी नजर
Stocks to Watch: 18 नवंबर को 9 कंपनियों के शेयर अहम खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। साथ ही, टाटा संस की लिस्टिंग पर विवाद के चलते टाटा ग्रुप के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।
एविएशन कंपनी SpiceJet का बोर्ड 18 नवंबर को नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
Stocks to Watch: बुधवार, 18 नवंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। कहीं नई टेक्नोलॉजी और बिजनेस पार्टनरशिप से जुड़ी अपडेट है, तो कहीं बड़े ऑर्डर और जमीन के सौदे की खबर है। वहीं, एक टाटा ग्रुप की टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर चल रहा विवाद भी चर्चा में है।
HCLTech
दिग्गज IT कंपनी HCLTech ने कनाडा की AI कंपनी Cohere के साथ साझेदारी की है। दोनों मिलकर कंपनियों और सरकारी संस्थानों के लिए Sovereign AI सॉल्यूशन तैयार करेंगी। शुरुआत में कनाडा और जर्मनी पर फोकस रहेगा। इन सॉल्यूशन का इस्तेमाल इंश्योरेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में किया जाएगा।
Prime Focus
एंटरटेनमेंट कंपनी Prime Focus ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी DNEG ने Meta के साथ साझेदारी की है। इसके तहत 2027 के वसंत में Meta VR Glasses लॉन्च होने से पहले लोकप्रिय फिल्मों का स्टीरियो 3D कैटलॉग तैयार किया जाएगा।
SpiceJet
एविएशन कंपनी SpiceJet का बोर्ड 18 नवंबर को नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके लिए इक्विटी शेयर, प्रेफरेंस शेयर, डेट सिक्योरिटीज या अन्य माध्यमों से फंड जुटाया जा सकता है। इसमें प्रेफरेंशियल इश्यू, QIP जैसे विकल्प शामिल हैं। प्रस्ताव को शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी मिलना जरूरी होगा।
IIFL Finance
NBFC कंपनी IIFL Finance में कनाडा की Fairfax Financial Holdings अपनी 13.25% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक डील के जरिए 5.65 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। इस सौदे की वैल्यू करीब ₹3,454 करोड़ होगी। इसके लिए ₹611 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 4% कम है।
Prestige Estates Projects
रियल एस्टेट कंपनी Prestige Estates की सब्सिडियरी Prestige Falcon Realty Ventures ने Advent Convention and Hotels International में 50% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बीच जॉइंट वेंचर बन गया है। Advent मुंबई के अंधेरी ईस्ट में कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित कर रही है। इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू ₹4,500 करोड़ है।
Ashoka Buildcon
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon गुजरात में ₹1,465 करोड़ के NHAI प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। प्रोजेक्ट के तहत वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जूजुवा से गांडेवा तक 35.4 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूरा करना है।
Procter & Gamble Hygiene and Health Care
FMCG कंपनी Procter & Gamble Hygiene and Health Care ने टैक्स अधिकारियों के साथ एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट किया है। इसके चलते कंपनी पर ₹14.3 करोड़ की अतिरिक्त टैक्स देनदारी बनी है। हालांकि, इस समझौते से उसकी कंटिंजेंट लायबिलिटी में ₹94 करोड़ की कमी आई है।
Advait Energy Transitions
एनर्जी सेक्टर की कंपनी Advait Energy Transitions को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (GETCO) से ₹130.49 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी को गुजरात के भरूच सर्किल में दो 220 KV ट्रांसमिशन लाइनों को अपग्रेड करना है।
Signature Global
रियल एस्टेट कंपनी Signature Global की सब्सिडियरी Maa Vaishno Net-Tech महाराष्ट्र में 474.66 एकड़ जमीन की सफल बोलीदाता बनी है। यह जमीन रायगढ़ जिले के करजत, खालापुर और सुधागढ़ सहित आसपास के इलाकों में है। इसके लिए ₹194.19 करोड़ की बोली लगाई गई है।
Tata Group Stocks
टाटा ग्रुप की कंपनियों पर भी नजर रहेगी। टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा ने वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह को पत्र लिखकर टाटा संस की लिस्टिंग पर उनके रुख में बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं। 17 नवंबर के पत्र में उन्होंने यह भी पूछा कि RBI के साथ हुई बातचीत की जानकारी ट्रस्टियों को क्यों नहीं दी गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।