Stocks to Watch: 27 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: 27 फरवरी के कारोबार में HCLTech, IRFC, IRCON समेत 10 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। डिविडेंड, निवेश, टेंडर और अंतरराष्ट्रीय विस्तार से जुड़ी खबरें इन शेयरों में हलचल बढ़ा सकती हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कंपनी Engineers India Ltd के बोर्ड ने ₹1.50 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Stocks to Watch: गुरुवार के कारोबार के बाद अब 27 फरवरी के सत्र में कुछ चुनिंदा शेयरों पर खास नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं, डिविडेंड अपडेट, निवेश और टेंडर से जुड़ी खबरें बाजार में हलचल बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं वे 10 स्टॉक्स, जिनमें शुक्रवार को तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

HCLTech

दिग्गज आईटी कंपनी HCLTech ने IIT कानपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन यानी MoU साइन किया है। इसका मकसद अत्याधुनिक रिसर्च को वास्तविक पायलट प्रोजेक्ट्स और स्केलेबल सॉल्यूशंस में बदलना है।


IRFC और IOC

सरकारी रेल कंपनी IRFC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 9 मार्च 2026 को होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। वहीं, सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) का डिविडेंड पर विचार के लिए 6 मार्च को मीटिंग करेगा।

IRCON International Ltd

सरकारी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी IRCON International Ltd को गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट से जुड़े VAT आकलन मामले में 25 फरवरी 2026 को पटना हाई कोर्ट का फैसला मिला है। वर्ष 2010-11 से 2016-17 की VAT असेसमेंट के तहत कंपनी पर ₹108.75 करोड़ की मांग तय हुई है।

Engineers India Ltd

सरकारी कंपनी Engineers India Ltd के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.50 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह डिविडेंड 20 मार्च 2026 से या घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

Hindalco

आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल कंपनी ने जानकारी दी है कि AluChem Companies, Inc. के प्रस्तावित अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस सौदे की समीक्षा अमेरिका की कमेटी ऑन फॉरेन इनवेस्टमेंट यानी CFIUS कर रही है। हालांकि, अमेरिकी संघीय सरकार के आंशिक शटडाउन की वजह से इस समीक्षा प्रक्रिया पर असर पड़ा है।

Jio Financial Services Ltd

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी जियो क्रेडिट लिमिटेड में करीब ₹1,999.88 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने 3,35,71,923 इक्विटी शेयर (₹10 फेस वैल्यू) ₹585.70 प्रति शेयर के प्रीमियम पर कैश में सब्सक्राइब किए हैं। यह पूंजी जियो क्रेडिट लिमिटेड के बिजनेस ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

Greaves Cotton Ltd

कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस Greaves Electric Mobility ने नेपाल में एंट्री की घोषणा की है। यह कदम उसकी रणनीतिक ग्रोथ योजना का हिस्सा है। कंपनी अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

BPCL

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी कंपनी ने सिंगापुर में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित की है। इसका मकसद ऊर्जा उत्पादों के ट्रेडिंग कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है। इस कदम से कंपनी वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

MSTC Limited

MSTC Limited को Coal India Limited के एक बड़े टेंडर में L1 यानी सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। यह टेंडर GeM पोर्टल पर जारी किया गया था। कॉन्ट्रैक्ट नॉन रेगुलेटेड सेक्टर के लिए तीन साल तक लिंकज ऑक्शन कराने से जुड़ा है

Brigade Enterprises 

कंपनी ने Primus Senior Living के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते के तहत बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य शहरों में तीन सीनियर लिविंग कम्युनिटी विकसित की जाएंगी। इन प्रोजेक्ट्स की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 750 करोड़ रुपये है।

Nifty Outlook: निफ्टी को मोमेंटम की तलाश! जानिए 27 फरवरी को कैसी रहेगी चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।