Stocks to Watch: 17 जून को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार, 17 जून के कारोबारी सत्र में 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, डिविडेंड, बड़ी साझेदारियां जैसे अहम अपडेट हैं। इससे इन शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:32 PM
सीमेंट कंपनी JK Cement ने FY26 के लिए 200% फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

Stocks to Watch: बुधवार, 17 जून के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के दम पर खास हलचल दिखा सकते हैं। कहीं डिविडेंड का ऐलान हुआ है, तो कहीं बड़ी साझेदारी, रेटिंग अपग्रेड और नियामकीय राहत की खबर आई है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कई सेक्टरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बाजार खुलने से पहले निवेशकों की इन 11 स्टॉक्स पर नजर रहेगी।

तेल से जुड़े स्टॉक्स

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है, जिससे कई सेक्टरों की कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सस्ते कच्चे तेल का फायदा ऑयल मार्केटिंग, एविएशन, टायर, पेंट, FMCG, PVC और प्लास्टिक सेक्टर की कंपनियों को मिलेगा क्योंकि उनकी लागत घट सकती है। HPCL, BPCL, IOC, IndiGo, Asian Paints, Apollo Tyres, HUL, Supreme Industries और VIP Industries जैसी कंपनियां इस गिरावट से फायदा उठाने वालों में शामिल हैं।


Tata Motors

टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भरोसा जताया है कि FY27 में कंपनी का पैसेंजर व्हीकल कारोबार इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ दिखाएगा। इसकी वजह नए मॉडल लॉन्च और मल्टी-पावरट्रेन पोर्टफोलियो होंगे। उन्होंने कहा कि TMPV और JLR मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और टैलेंट डेवलपमेंट में सहयोग जारी रखेंगे।

Wipro

आईटी कंपनी विप्रो ने बेंगलुरु में Anthropic Claude के लिए Applied AI Centre of Excellence लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य एंटरप्राइज AI को बड़े स्तर पर अपनाना, 10,000 कर्मचारियों को ट्रेन करना और Claude को ग्राहकों के साथ-साथ आंतरिक कामकाज में भी इस्तेमाल करना है।

Vedanta Power

वेदांता ग्रुप की Vedanta Power ने लिस्टिंग के अगले ही दिन FY26 के ऑडिटेड नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को इस वित्त वर्ष में ₹516.94 करोड़ का कैश लॉस हुआ, जबकि पिछले साल कोई कैश लॉस नहीं था। हालांकि ऑडिटर ने वित्तीय नतीजों पर क्लीन ओपिनियन दी है। उसने कहा है कि कंपनी अपनी देनदारियां समय पर चुकाने में सक्षम है।

JK Cement

सीमेंट कंपनी JK Cement ने FY26 के लिए 200% फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 20 रुपये डिविडेंड देगी और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है। कंपनी की AGM से पहले 11 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक बुक क्लोजर रहेगा, जिसके दौरान शेयरधारकों के रिकॉर्ड अपडेट किए जाएंगे।

Prime Focus

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Prime Focus को SEBI से बड़ी राहत मिली है। SEBI ने कहा कि कंपनी पर गलत या भ्रामक वित्तीय नतीजे दिखाने के आरोप साबित नहीं हुए, इसलिए उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई बंद कर दी गई। मुख्य आरोप खारिज होने के बाद कंपनी के पूर्व निदेशकों और दूसरे नोटिसियों पर लगे आरोप भी अपने आप खत्म हो गए।

Bharat Forge

ऑटो कंपनी भारत फोर्ज की सहायक कंपनी Kalyani Strategic Systems (KSSL) ने पेरिस में आयोजित Eurosatory 2026 रक्षा प्रदर्शनी में Simha 4x4 वाहन पेश किया है। यह अगली पीढ़ी का हल्का बख्तरबंद मल्टीपर्पज व्हीकल है। कंपनी इससे अंतरराष्ट्रीय रक्षा बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

DOMS Industries

DOMS Industries पर नजर रहेगी क्योंकि प्रमोटर ग्रिप की कंपनी FILA ब्लॉक डील के जरिए 7% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। फ्लोर प्राइस 2,100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 9% कम है। पूरे सौदे का आकार करीब 892 करोड़ रुपये आंका गया है।

General Insurance Corporation of India

GIC Re में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री को निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला है। OFS पहले ही दिन 3.72 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसके बाद ग्रीनशू ऑप्शन का पूरा इस्तेमाल किया गया। इससे कुल विनिवेश का आकार बढ़कर करीब 3,088 करोड़ रुपये हो गया।

Infosys

आईटी कंपनी Infosys ने फिनलैंड की टेक कंपनी Valmet के साथ लंबी अवधि की रणनीतिक साझेदारी की है। इस डील के तहत Infosys, AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी की मदद से Valmet के IT ऑपरेशंस को आधुनिक बनाएगी, जिससे एफिशिएंसी बढ़ेगी और लागत घटेगी।

Senco Gold

रेटिंग एजेंसी ICRA ने ज्वेलरी कंपनी Senco Gold की क्रेडिट रेटिंग [ICRA]A से बढ़ाकर [ICRA]A+ (Stable) कर दी है। इसकी वजह मजबूत ग्रोथ, बढ़ता मुनाफा और बेहतर मार्जिन रहे। हालांकि ICRA ने कहा कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ऊंची इन्वेंट्री जरूरत और बढ़ती प्रतिस्पर्धा आगे कंपनी के लिए चुनौती बनी रह सकती है।

Stocks to Buy: होर्मुज स्ट्रेट खुलने से किन शेयरों को फायदा? Nomura ने बताए 6 पसंदीदा स्टॉक्स

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।