Stocks to Watch: 27 मार्च को इन 20 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: रामनवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार, 27 मार्च को 20 कंपनियों पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी। इनसे जुड़े बड़े कॉरपोरेट अपडेट सामने आए हैं। निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स में कमाई के मौके बन सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी रेल कंपनी RailTel Corporation of India को स्टेट्स क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, भोपाल से 29.48 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: शुक्रवार, 27 मार्च के कारोबार में कई कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी हलचल दिख सकती है। इसकी वजह टैक्स नोटिस, अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर और निवेश से जुड़े अहम कारोबारी अपडेट्स हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए इन 20 स्टॉक्स पर नजर रखना अहम हो सकता है।

LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 6,146.7 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इसके साथ 953 करोड़ रुपये का ब्याज भी जोड़ा गया है। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील कर सकती है।


Cholamandalam Investment

Murugappa Group की कंपनी चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने चेन्नई में अपने नए कॉरपोरेट ऑफिस के निर्माण के लिए Kalpataru Projects International Ltd को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह बिल्डिंग Velachery Main Road, Guindy में बनेगी। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 540 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 33 महीनों में पूरा किया जाएगा।

RailTel

सरकारी रेल कंपनी RailTel Corporation of India को स्टेट्स क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, भोपाल से 29.48 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट में 2025 के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क (SDWAN) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। यह कॉन्ट्रैक्ट 24 मार्च 2029 तक पूरा किया जाएगा और इसमें तीन साल की सपोर्ट सर्विसेज भी शामिल हैं।

Infosys

आईटी कंपनी Infosys ने अमेरिका स्थित इंश्योरेंस टेक कंसल्टिंग कंपनी Stratus Global LLC के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह सौदा पूरी तरह नकद में होगा और इसकी कुल वैल्यू 95 मिलियन डॉलर तक हो सकती है। इस डील के तहत Infosys कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।

Aurobindo Pharma

फार्मा दिग्गज Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Curateq Biologics ने यूरोप की फार्मा कंपनी STADA Arzneimittel AG के साथ मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन समझौता किया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी अपने बायोलॉजिक्स पोर्टफोलियो को यूरोपीय बाजार में विस्तार देना चाहती है।

IREDA

सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने निवेशकों के लिए 0.60 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

RBL Bank

प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank ने बताया कि Emirates NBD Bank को बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव के लिए संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक से मंजूरी मिल गई है। इस योजना में भारत में Emirates NBD के मौजूदा कारोबार को RBL Bank में विलय करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

Bharat Dynamics

डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना बनाई है। कंपनी का मौजूदा ऑर्डर बुक करीब 26,000 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा FY27 तक 15,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने की संभावना जताई गई है।

Jio Financial Services

रिलायंस ग्रुप की Jio Financial Services और Allianz के जॉइंट वेंचर Allianz Jio Reinsurance ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी को 12 मार्च 2026 को IRDAI से मंजूरी मिली थी। अब यह देश में रीइंश्योरेंस सेवाएं दे सकती है।

L&T Technology Services

L&T Technology Services ने अपनी Smart World and Communication (SWC) बिजनेस यूनिट को AMI Paradigm Solutions Private Limited को बेचने के लिए बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। यह सौदा स्लंप सेल के आधार पर किया जाएगा। इसका मकसद कंपनी के पोर्टफोलियो को ज्यादा फोकस्ड बनाना है।

NHPC

सरकारी पावर कंपनी NHPC के बोर्ड ने FY27 के लिए बॉन्ड और लोन के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी के अलग-अलग प्रोजेक्ट और विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा।

Exide Industries

बैटरी बनाने वाली कंपनी Exide Industries ने अपनी सब्सिडियरी Exide Energy Solutions में 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। यह निवेश कंपनी के बैटरी और एनर्जी स्टोरेज कारोबार को मजबूत करने के लिए किया गया है।

Sula Vineyards

Sula Vineyards ने नासिक स्थित Chandon के वाइन बिजनेस का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है। इस कदम से कंपनी के वाइन टूरिज्म और प्रीमियम वाइन सेगमेंट में विस्तार की उम्मीद है।

Le Travenues Technology (ixigo)

ixigo की इकाइयों AbhiBus और Fleetx ने बस सेवाओं में AI आधारित सुरक्षा और फ्लीट इंटेलिजेंस सिस्टम लागू करने के लिए साझेदारी की है। इसका उद्देश्य बस संचालन को अधिक सुरक्षित और कुशल बनाना है।

Brigade Group

Brigade Group ने बेंगलुरु में Brigade Lumina नाम से नया रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से कंपनी को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संभावित आय होने की उम्मीद है।

Happiest Minds

Happiest Minds ने UnifyApps के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए कंपनी एंटरप्राइज AI और एप्लिकेशन डेवलपमेंट से जुड़ी अपनी क्षमताओं को मजबूत करना चाहती है।

Polyplex

Polyplex ने TechNova Printrite में 62 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी अपने स्पेशियलिटी फिल्म और पैकेजिंग से जुड़े कारोबार को मजबूत करना चाहती है।

HFCL

HFCL ने अपनी सहयोगी कंपनी के जरिए 580 करोड़ रुपये के निवेश से प्रीफॉर्म मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी ने डिफेंस और एयरोस्पेस कारोबार के विस्तार को भी मंजूरी दी है।

Global Health

Global Health वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 400 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से कंपनी की हेल्थकेयर सेवाओं का विस्तार होगा।

Capri Global

Capri Global के बोर्ड ने 1 बिलियन डॉलर के ग्लोबल मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम जारी करने की मंजूरी दी है। इसके जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार से फंड जुटाने की योजना बना रही है।

Global Market: मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, डॉलर मजबूत, क्रूड में उछाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।