Get App

Stocks to Watch: मंगलवार 27 जनवरी को इन 8 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती हैं बड़ी हलचल

Stocks to Watch: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने मेटल सेक्टर को लेकर बुलिश नजरिया अपनाया है। ब्रोकरेज ने हिंदुस्तान जिंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 30 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 10:59 PM
Stocks to Watch: मंगलवार 27 जनवरी को इन 8 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती हैं बड़ी हलचल
Stocks to Watch: कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 4.3 प्रतिशत बढ़कर 3,446 करोड़ रुपये रहा

Stocks to Watch: शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सप्ताह (19 जनवरी से 23 जनवरी) को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही करीब 2.5 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। पूरे सप्ताह बाजार की धारणा दबाव में रही। कमजोर ग्लोबल संकेत, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली, रुपये में कमजोरी और कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों ने निवेशकों की जोखिम लेने की भूख को कम रखा।

अब निवेशकों की नजरें मंगलवार 27 जनवरी को खुलने वाले कारोबार पर टिकी है। इस दिन ये 8 शेयर अपने नतीजों, कॉरपोरेट घोषणाओं और नीतिगत ऐलानों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है।

1. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

बैंक ने शनिवार को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत बढ़कर 3,446 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 3,305 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद, बैंकिंग शेयरों पर पूरे सेक्टर में दबाव का असर कोटक महिंद्रा बैंक की चाल पर भी दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें