Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; दो लिस्टिंग और Ola Electric-NHPC समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी खास नजर
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दो लिस्टिंग समेत एनएचपीसी (NHPC), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), विप्रो (Wipro) और केनरा बैंक (Canara Bank) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 1 जून को सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में रेड ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज जून सीरीज में निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 1 जून को सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Force Motors (May YoY)
मई महीने में सालाना आधार पर फोर्स मोटर्स की टोटल सेल्स 15.35% गिरकर 2,614 यूनिट्स पर आ गई। घरेलू सेल्स 14.72% गिरकर 2,560 यूनिट्स औऱ निर्यात 37.21% फिसलकर 54 यूनिट्स पर आ गया।
NMDC (May YoY)
मई महीने में सालाना आधार पर एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 19.9% बढ़कर 5.31 MT पर पहुंच गया लेकिन सेल्स 6.9% गिरकर 4.04 MT पर आ गया।
Alkem Laboratories
सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट में सामने आया है कि संप्रदा एंड नन्हमती फैमिली ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए एल्केम लैब में 1.5% हिस्सेदारी बेच सकती है जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹5,200 तय किया गया है।
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 1 जून को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹37.74 पर फिक्स किया।
Wipro
एग्ने ग्लोबल इंक में विप्रो की सहायक कंपनी विप्रो आईटी सर्विसेज 20% हिस्सेदारी और हासिल करेगी। यह लेनदेन 5 जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले फरवरी 2024 में विप्रो ने एग्ने ग्लोबल आईटी सर्विसेज और विप्रो आईटी सर्विसेज ने एग्ने ग्लोबल इंक में 60% हिस्सेदारी हासिल की थी।
PNC Infratech
पीएनसी इंफ्राटेक को उत्तर प्रदेश के लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से गोमती नदी के दाहिने किनारे पर स्थित शहीद पथ चौराहे पर दो लूप और दो रैंप वाले चार लेन के फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ₹194.4 करोड़ का काम मिला है। यह प्रोजेक्ट ईपीसी आधार पर है।
Black Box
ब्लैक बॉक्स और AIONOS रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी से डेटा सेंटर्स,नेटवर्क कनेक्टिविटी, मॉडर्न वर्कप्लेस सॉल्यूशंस और मैनेज्ड सर्विसेज जैसे डिजिटल इंफ्रा में ब्लैक बॉक्स की महारत का AIONOS के एप्लाइड एआई प्लेटफॉर्म और डोमेन-लेड सॉल्यूशंस से मेल होगा।
Equitas Small Finance Bank
आरबीआई ने मिरे एसेट म्यूचुअल फंड को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.50% इक्विटी होल्डिंग हासिल करने की मंजूरी दे दी है।
Canara Bank
सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को केनरा बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।
NHPC
सरकार एनएचपीसी में 6% तक की हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचेगी, जिसमें 3% का ग्रीनशू ऑप्शन शामिल है। इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹71 फिक्स किया गया है। यह इश्यू आज 2 जून को नॉन-रिटेलर्स और 3 जून को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा।
SoftTech Engineers
सॉफ्टटेक इंजीनियर्स बीएमसी के साथ मिलकर बिल्डिंग परमिट के लिए देश का पहला एआई से लैस डिजिटल अप्रूवल ट्विन सिविटट्विन डेवलप कर लॉन्च किया है।
Fino Payments Bank
फिनो पेमेंट्स बैंक ने Ezee.ai के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत वह अपने एआई से लैस लोन ओरिजिनेशन सिस्टम (एलओएस), बिजनेस रूल्स इंजन (बीआरई) और कलेक्शन मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म को लागू करेगा।
Cochin Shipyard
मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज ने जोस वीजे को सौंपे गए कोचीन शिपयार्ड के चेयरमैन और एमडी के अतिरिक्त प्रभार को 1 मई से तीन महीने की अवधि के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Anant Raj
रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज ने हरियाणा सरकार की हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के साथ एक एमओयू किया है। यह एमओयू डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेक्टर में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इसके तबत कंपनी करीब ₹25,000 करोड़ के निवेश की योजना बना रही है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Capri Global Capital
मॉर्गन स्टेनले एशिया सिंगापुर ने कैप्री ग्लोबल कैपिटल के 50 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹96.25 करोड़ में प्रति शेयर ₹192.5 के भाव पर खरीदे। इनमें से 20 लाख शेयर समृद्धि ट्रेडसोल ने ₹38.5 करोड़ में और 30 लाख शेयर गेनफुल मल्टीट्रेड ने ₹57.75 करोड़ में बेचे।
Lloyds Metals and Energy
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर से प्रति शेयर ₹1,802.1 के भाव पर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के 8.96 लाख शेयर (0.15% हिस्सेदारी) ₹161.52 करोड़ में हासिल किए। प्रति शेयर लेनदेन मूल्य 1,802.1 रुपये था।
Indiabulls
यूनिको ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने एसीएम ग्लोबल फंड वीसीसी से इंडियाबुल्स के 1.5 करोड़ शेयर (0.64% हिस्सेदारी) ₹31.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹21 के भाव से खरीदे।
KSR Footwear
अल्पा वेल्थ क्रिएटर ने केएसआर फुटवियर के 1 लाख शेयर ₹33.32 लाख में प्रति शेयर ₹33.29 के भाव से खरीद लिए।
लिस्टिंग
आज याश्वी ज्वैलर्स (Yaashvi Jewellers) और हरिकांता ओवरसीज (Harikanta Overseas) की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज एल्टियस टेलीकॉम इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है तो सेटको ऑटोमोटिव के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
आज अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।