Stocks to Watch: 16 स्टॉक्स; Glenmark, RITES, Groww और Ashoka Buildcon समेत ये शेयर फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 18 नवंबर को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज राइट्स (RITES), ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma), ग्रो (Groww) और अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) समेत 16 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 9:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन 17 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 427.40 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 82,532.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 96.30 प्वाइंट्स यानी 0.38% की मजबूती के साथ 25,387.40 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 122.00 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 25,256.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन 17 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 427.40 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 82,532.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 96.30 प्वाइंट्स यानी 0.38% की मजबूती के साथ 25,387.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

IIFL Finance

फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन की सब्सिडियरी FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स सेकेंडरी मार्केट प्लेसमेंट के जरिए IIFL फाइनेंस के लगभग 5.65 करोड़ इक्विटी शेयर (13.25% हिस्सेदारी) बेचने की योजना बना रही है। करीब ₹3,454 करोड़ की इस डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹611 तय किया गया है। सितंबर 2026 तक IIFL फाइनेंस में FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स की 13.64% हिस्सेदारी थी।


NDR Auto Components

एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स ने दक्षिण कोरिया की कंपनी DYA के साथ एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। यह भारत में पैसेंजर कारों की सीटों को डिजाइन, निर्मित और सप्लाई करने का काम करेगी और मुख्य रूप से यह किआ इंडिया और हुंडई इंडिया के लिए होगा। इस प्रस्तावित जॉइंट वेंचर कंपनी में एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स की 51% हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी 49% हिस्सेदारी DYA के पास रहेगी।

Supreme Petrochem

सुप्रीम पेट्रोकेम ने इटली की वर्सलीस के साथ एक टेक्नोलॉजी एग्रीमेंट किया है। इसके तहत यह 70 KTPA क्षमता वाली दूसरी प्रोडक्शन लाइन लगाएगी, जिसमें ₹450 करोड़ का निवेश होगा। इस कैपेसिटी के दिसंबर 2028 तक चालू होने की उम्मीद है।

RITES

राइट्स ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के साथ एक एमओयू किया है।

Glenmark Pharma

ग्लोबल क्लिनिकल-स्टेज बायोटेक्नोलॉजी कंपनी इचनॉस ग्लेनमार्क इनोवेशन ने ISB 2301 के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए के पास IND (इन्वेस्टिगेशनल न्यू ड्रग) एप्लिकेशन जमा किया है। ISB 2301 अपनी तरह का पहला इन्वेस्टिगेशनल मल्टीस्पेसिफिक इम्यून सेल एक्टिवेटर है। इसे तीन ट्यूमर-वाले एंटीजन को टारगेट करने और T सेल्स तथा नेचुरल किलर (NK) सेल्स दोनों को एक्टिव करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Prestige Estates Projects

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने ₹110.93 करोड़ के निवेश से प्रेस्टीज वैष्णोई प्रोजेक्ट्स में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4.59% की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस अधिग्रहण के बाद, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की प्रेस्टीज वैष्णोई प्रोजेक्ट्स में कुल हिस्सेदारी 42.83% हो गई है। इसके अलावा कंपनी की सब्सिडियरी प्रेस्टीज फाल्कन रियल्टी वेंचर्स ने मुंबई में करीब ₹4500 करोड़ की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए एडवेंट कन्वेंशन एंड होटल्स इंटरनेशनल में 50% हिस्सेदारी खरीदी है।

Advait Energy Transitions

अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (GETCO) से ₹130.48 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें भरूच सर्कल के तहत 220 kV दहेज-हलदरवा लाइन-1 और 220 kV दहेज-हलदरवा लाइन-2 की रीकंडक्टोरिंग के लिए सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम है। इस प्रोजेक्ट में ACSR जेब्रा कंडक्टर्स को अधिक क्षमता वाले कंडक्टर्स से बदला जाएगा।

Ashoka Buildcon

अशोका बिल्डकॉन ने NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एक प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। यह प्रोजेक्ट गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे (जुजुवा-गांदेवा सेक्शन) पर किमी 154.6 से किमी 190 तक आठ-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की EPC वैल्यू ₹1,465 करोड़ है।

Signature Global

सिग्नेचर ग्लोबल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मां वैष्णो नेट-टेक की अगुवाई वाले एक कंसोर्टियम ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के रायगढ़ में 474.66 एकड़ जमीन के लिए ₹194.19 करोड़ की सफल बोली लगाई है।

HCL Technologies

एचसीएलटेक और कोहेयर ने हाथ मिलाया है। इस समझौते के तहत एचसीएलटेक कनाडा और जर्मनी में कोहेयर के पसंदीदा ग्लोबल सिस्टम इंटीग्रेटर पार्टनर्स में से एक बन जाएगी।

Procter & Gamble Hygiene and Health Care

प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर ने टैक्स अधिकारियों के साथ एक एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2011 से वित्त वर्ष 2019 तक इसकी सहयोगी कंपनियों के साथ कुछ तय लेन-देन के लिए ट्रांसफर प्राइसिंग का तरीका तय किया है। इस समझौते के अनुसार कंपनी को ब्याज समेत लगभग ₹14.3 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा। हालांकि इसकी कंटिंजेंट लायबिलिटीज लगभग ₹94 करोड़ कम हो जाएंगी।

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

रिबिट कैपिटल वी एलपी और रिबिट केमैन जीडब्ल्यू होल्डिंग्स वी ने मिलकर ग्रो के 8.7 करोड़ शेयर (1.38% हिस्सेदारी) ₹1,905.3 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2026 के आखिरी में इनके पास कुल मिलाकर 8.29% हिस्सेदारी थी। इन्हें प्रति शेयर ₹219 के भाव पर कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, ब्लैकरॉकट, सोसायटी जनरल, फिडेलिटी, घिसालो मास्टर फंड, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, मेरिल लिंच एमर्जिंग मार्केट्स फंड, मॉर्गन स्टैनले और टाटा म्यूचुअल फंड ने खरीद लिए।

Happy Forgings

प्रमोटर्स- पारितोष कुमार, आशीष गर्ग एंड संस (HUF), आशीष गर्ग और पारितोष कुमार गर्ग (HUF) ने मिलकर 16.32 लाख शेयर (1.7% हिस्सेदारी) ₹301.3 करोड़ में बेच दिए। इन्हें प्रति शेयर ₹1,845 के भाव पर फिडेलिटी, डेंडाना इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस, एडलवाइज म्यूचुअल फंड, एम्परसेंड ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड और बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज ने खरीदा है।

Alkem Laboratories

संप्रदा एंड ननहमती सिंह फैमिली ट्रस्ट की तरफ से सारंधर सिंह ने एल्केम लैब के 5.97 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹301.9 करोड़ में बेच दिए। इस ट्रस्ट के पास कंपनी में 18.29% हिस्सेदारी थी। इन्हें प्रति शेयर ₹5,050 के भाव पर डीएसपी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने खरीदा है।

Gallantt Ispat

प्रमोटर दिनेश आर अग्रवाल ने गैलेंट इस्पात के 30 लाख शेयर (1.24% हिस्सेदारी) ₹158.1 करोड़ में बेची। इन्हें सूर्यलक्ष्मी इंफ्राकॉन ने प्रति शेयर ₹527 के भाव पर खरीद लिया।

Green Asia Impex

जेनजे इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (Genz Investment Advisors) ने ग्रीन एशिया इम्पेक्स के 3.2 लाख शेयर ₹2.49 करोड़ में प्रति शेयर ₹77.92, ऐक्यता एडवाइजरी एलएलपी ने 3.05 लाख शेयर ₹2.43 करोड़ में ₹79.76 के भाव पर खरीद लिए। इस महीने की शुरुआत में 12 नवंबर को Genz इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने कंपनी के 2.08 लाख अतिरिक्त शेयर ₹83.09 के भाव पर खरीदे थे तो उसी दिन ऐक्यता एडवाइजरी एलएलपी ने 1.88 लाख शेयर ₹82.03 के भाव पर और 6 नवंबर को 1.37 लाख अतिरिक्त शेयर ₹72 के भाव पर खरीदे थे।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

बीएलएस पॉलीमर्स

मलपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स

एसबीएल इंफ्राटेक

एक्स-डिविडेंड

मणप्पुरम फाइनेंस

पेज इंडस्ट्रीज

टीडी पावर सिस्टम्स

एके कैपिटल सर्विसेज

एआरसीएल ऑर्गेनिक्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट

एक्स-अमलगमेशन

डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल

एक्स-राइट्स

गीतांजलि क्रेडिट एंड कैपिटल

आयरनवुड एजुकेशन

प्रैक्सिस होम रिटेल

F&O बैन

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।