Get App

Stocks to Watch: RBI MPC के फैसले का दिन; खास वजहों से Indigo, Groww और CG Power जैसे स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ आज ग्रो (Groww), सीजी पावर (CG Power), इंडिगो (Indigo) और एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 7:53 AM
Stocks to Watch: RBI MPC के फैसले का दिन; खास वजहों से Indigo, Groww और CG Power जैसे स्टॉक्स पर रहेगी नजर
एक कारोबारी दिन पहले 04 जून को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 13.84 प्वाइंट्स यानी 0.02% के मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 23,416.55 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीतियों का ऐलान होना है जिसमें रेपो रेट (Repo Rate) को लेकर फैसला हो सकता है और इकॉनमी की सेहत के बारे में भी डिटेल सामने आएगी तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 04 जून को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 13.84 प्वाइंट्स यानी 0.02% के मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 23,416.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Aurobindo Pharma

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से टोफैसिटिनिब टैबलेट (5 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम) बनाने और बेचने के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है। ये टैबलेट पीएफ प्रिज्म सीवी की RFD (रिफरेंस लिस्टेड ड्रग) जेलजैंज टैबलेट के बॉयो-इक्विवैलेंट और थेरेपीटिकली इक्विवैलेंट हैं। इसे कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एपीएल हेल्थकेयर यूनिट IV बनाएगी और इसे तुरंत बाजार में उतारा जाएगा। इसका इस्तेमाल रुमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्क मरीजों के इलाज में होगा।

CG Power and Industrial Solutions

सब समाचार

+ और भी पढ़ें