Stocks to Watch: 4 लिस्टिंग समेत 16 स्टॉक्स; सेंसेक्स की एक्सपायरी पर लेमन ट्री, एनसीसी और ब्लू डार्ट फोकस में

Stocks to Watch: महीने के पहले और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 1 अक्टूबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में गिफ्ट निफ्टी से लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज मनीव्यू (Moneyview) समेत चार स्टॉक्स की लिस्टिंग है। इसके अलावा इंट्रा-डे में आज लेमन ट्री (Lemon Tree), एनसीसी (NCC) और ब्लू डार्ट (Blue Dart) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 7:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 30 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 48.78 प्वाइंट्स यानी 0.07% की गिरावट के साथ 72,480.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.75 प्वाइंट्स यानी 0.42% की फिसलन के साथ 22,620.45 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 83.00 प्वाइंट्स यानी 0.37% की गिरावट के साथ 22,576.50 पर है। चूंकि आज अक्टूबर सीरीज में सेंसेक्स की पहली वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 30 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 48.78 प्वाइंट्स यानी 0.07% की गिरावट के साथ 72,480.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.75 प्वाइंट्स यानी 0.42% की फिसलन के साथ 22,620.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Aurobindo Pharma

अरबिंदो फार्मा की बायोफार्मा सब्सिडियरी एक्रोटेक बायोफार्मा ने अमेरिका में ADQUEY (डिफामिलास्ट 1%) ऑइंटमेंट लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस लॉन्च के साथ एक्रोटेक ने अमेरिकी डर्मेटोलॉजी मार्केट में कदम रखा। मूल रूप से डिफामिलास्ट को ओत्सुका फार्मा ने खोजा है लेकिन अमेरिका में इसे बेचने के लिए लाइसेंस एक्रोटेक बायोफार्मा को मिला है।


NCC

एनसीसी को सितंबर में कुल ₹500.22 करोड़ के दो अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इन दो ऑर्डर में से ₹224.74 करोड़ का ऑर्डर बिल्डिंग्स डिवीजन से तो ₹275.48 करोड़ का ऑर्डर ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन से जुड़ा है।

Tech Mahindra

टेक महिंद्रा के बोर्ड की 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक में सितंबर तिमाही के रिजल्ट के साथ-साथ डिविडेंड और बोनस शेयर के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Blue Dart Express

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने 1 जनवरी, 2027 से कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। प्रोडक्ट और कस्टमर शिपिंग प्रोफाइल के आधार पर ब्लू डार्ट के घरेलू पोर्टफोलियो में कीमतें 9% से 12% तक बढ़ेंगी।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने दार्जिलिंग में 'कीज प्राइमा बाय लेमन ट्री होटल्स' खोलने का ऐलान किया है। यह इस शहर में ग्रुप का पहला होटल है। 65 कमरों वाले इस होटल का मैनेजमेंट कंपनी की सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स के पास है।

Shadowfax Technologies

ग्लोबल अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट फर्म TPG की कंपनी न्यूवेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के 40 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹113.61 करोड़ में प्रति शेयर ₹284.03 के भाव पर बेच दी। न्यूवेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने सितंबर तिमाही में शैडोफैक्स में अपनी हिस्सेदारी 4.18 पर्सेटेज प्वाइंट (2.45 करोड़ इक्विटी शेयर) कम की है। जून 2026 तक कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 11.53% थी।

Avalon Technologies

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के 24.01 लाख शेयर (3.59% हिस्सेदारी) ₹521.38 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,171 के भाव पर खरीदे। वहीं दूसरी तरफ प्रमोटर एंटिटी KBS फैमिली ट्रस्ट, भास्कर श्रीनिवासन और BBS फैमिली ट्रस्ट ने एवलॉन टेक्नोलॉजीज में हर एक ने 13.36 लाख शेयर ₹290.1 ​​करोड़ में बेचे। इन्होंने कुल मिलाकर 6% हिस्सेदारी ₹870.61 करोड़ में बेची।

Innova Captab

एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) ज्ञान प्रकाश अग्रवाल ने फार्मा कंपनी इनोवा कैप्टैब के 15.5 लाख शेयर (2.7% हिस्सेदारी) ₹167.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,080.04 के भाव पर बेच दिए। वहीं SBI म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 8.33 लाख शेयर (1.45% हिस्सेदारी) ₹89.99 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,080 के भाव पर खरीदे।

Molbio Diagnostics

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ₹302.45 करोड़ में गोवा की डायग्नोस्टिक सॉल्यूशंस कंपनी मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के 23 लाख शेयर (1.99% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹1,315 के भाव पर खरीदे। वहीं मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी की बिजनेस एक्सीलेंस ट्रस्ट III ने प्रति शेयर ₹1,315.01 के भाव पर 23.28 लाख शेयर ₹306.26 करोड़ में बेच दी।

GNG Electronics

यूनिफाई कैपिटल और इसके ब्लेंड फंड 2 ने प्रति शेयर ₹674.8 के भाव पर ₹230.8 करोड़ में जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 34.2 लाख शेयर (3% हिस्सेदारी) प्रमोटर विधि एस खंडेलवाल से खरीदे।

IRB InvIT Fund

देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने चार एंटिटीज के जरिए आर्वेस्टा फाइनेंशियल सर्विसेज और नियो ट्रेजरी प्लस फंड से इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट IRB InvIT फंड में 4.33% हिस्सेदारी खरीदी।

ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार L&T वेलफेयर कंपनी और L&T एम्प्लॉइज वेलफेयर फाउंडेशन में से हर एक ने प्रति यूनिट ₹63.36 के भाव पर 1.58 करोड़ यूनिट्स ₹100.66 करोड़ में खरीदे। L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने प्रति यूनिट ₹63.18 के भाव पर 79.57 लाख यूनिट्स ₹50.27 करोड़ में तो LTM ने ₹63.23 के भाव पर 1.58 करोड़ यूनिट्स ₹100.05 करोड़ में हासिल किए। कुल मिलाकर L&T की इन एंटिटीज ने ₹351.65 करोड़ में 5.55 करोड़ यूनिट्स खरीदीं।

दूसरी तरफ नियो ग्रुप की अर्वेस्टा फाइनेंशियल सर्विसेज ने IRB InvIT फंड के 3.65 करोड़ यूनिट्स ₹231.31 करोड़ में प्रति यूनिट ₹63.36 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर तो नियो ट्रेजरी प्लस फंड ने 1.9 करोड़ यूनिट्स ₹63.18 के भाव पर ₹120.34 करोड़ में बेची।

NDR INVIT Trust

स्पार्क फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट NDR INVIT ट्रस्ट के 34 लाख यूनिट्स ₹50.32 करोड़ में इन्वेस्टकॉर्प इंडिया वेयरहाउसिंग IFSC ट्रस्ट से प्रति यूनिट ₹148 के भाव पर खरीदे।

Moneyview, A-One Steels India

आज मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

Roopa Screen, Peshwa Wheat

रूपा स्क्रीन और पेशवा व्हीट के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।