Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से बिकवाली के रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो नवंबर सीरीज में सेंसेक्स की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 148.14 प्वाइंट्स यानी 0.18% की गिरावट के साथ 83,311.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 87.95 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 25,509.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आ चुके हैं, कुछ के आज आएंगे, कुछ के कल आएंगे और इनके साथ ही एक लिस्टिंग के अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
