Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; BHEL, Lenskart और Rajesh Exports समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज भेल (BHEL), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), लेंसकार्ट (Lenskart) और राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:14 AM
एक कारोबारी दिन पहले 03 जून को सेंसेक्स (Sensex) 303.67 प्वाइंट्स यानी 0.41% की फिसलन के साथ 74,346.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 77.95 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी गिरावट के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 03 जून को सेंसेक्स (Sensex) 303.67 प्वाइंट्स यानी 0.41% की फिसलन के साथ 74,346.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 77.95 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)

भेल को नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन से ₹2,000-₹2,500 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत भेल को नाइजीरिया के डांगोटे इंडस्ट्रीज फ्री जोन में स्थित अपनी रिफाइनरी और और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट के लिए आठ गैस टरबाइन जनरेटरों डिजाइन कर उन्हें तैयार करना है और सप्लाई करके चालू करना है।


Agarwal Industrial Corporation

अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन से मुंबई और मंगलौर में स्थित प्लांट्स के लिए 1,30,000 टन बिटुमेन सप्लाई का ₹477.5 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Jain Irrigation Systems

जैन इरिगेशन सिस्टम्स ने अपने साझेदारों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के जलगांव में लगभग 20,000 टन की सालाना क्षमता वाली एक हाईटेक और इंडस्ट्रियल लेवल की की बायोचार फैसिलिटी सेटअप की है।

Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां स्प्लेंडर+ और एचएफ डीलक्स पेश कर दी है। इस लॉन्च के साथ 100 सीसी सेगमेंट में देश में पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स मोटरसाइकिल्स आ गईं।

JBM Auto

जेबीएम ऑटो की इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में मई 2026 में 49% बाजार हिस्सेदारी रही। इससे पहले कंपनी का अप्रैल में 33% मार्केट पर कब्जा था। मई में कंपनी की 157 इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो इंडस्ट्री में सबसे अधिक है।

Steel Strips Wheels

स्टील स्ट्राइप्स व्हील्स के डिप्टी एमडी मोहन जोशी ने 3 जून से प्रभावी इस्तीफा दे दिया।

Central Bank Of India

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड ने जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) विवेक कुमार को 3 जून से तीन साल के लिए सीएफओ के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Aurobindo Pharma

अरबिंदो फार्मा ने थेरानिम (TheraNym) शुरू किया है जो देश के सबसे बड़े डेडिकेटेड बायोलॉजिक्स CMOs (कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशंस) में शुमार है। इससे देशी-विदेशी बाजारों में एमएसडी की सप्लाई को सहारा मिलेगा।

LTM

एलटीएम ने सिस्को के साझेदारी में अपनी नई मैनेज्ड सिक्योर सर्विस ऐज (SSE) सॉल्यूशंस लॉन्च की है। इसे क्लाउड-फर्स्ट और हाइब्रिड वर्क एंवायर्नमेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Indiabulls

इंडियाबुल्स के बोर्ड ने ₹1000 करोड़ के 51.55 करोड़ वारंट्स जारी करने की मंजूरी दी है जिसे प्रति शेयर ₹19.40 के भाव वाले 51.55 करोड़ शेयरों में बदला जा सकेगा। ये वारंट्स प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज और नॉन-प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज को प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी होंगे।

Rajesh Exports

सेबी ने राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मेहता के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। सेबी ने कंपनी पर वित्तीय आंकड़ों में गड़बड़ी, फंड के गलत इस्तेमाल और जांच में सहयोग नहीं करने के शुरुआती आरोप लगाए हैं। सेबी का दावा है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच करीब ₹15.15 लाख करोड़ के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को गलत तरीके से दिखाया। यह रकम इस अवधि में कंपनी के दिखाए गए कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का करीब 99.8% हिस्सा था।

Indian Energy Exchange (IEX)

मई महीने में इलेक्ट्रिसिटी ट्रे़डेड वॉल्यूम सालाना आधार पर 18.6% बढ़कर 12,983 MU पर पहुंच गया तो डे-एहेड मार्केट (DAM) वॉल्यूम 24.9% उछलकर 4,417 MU और रियल टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट वॉल्यूम 15.9% बढ़कर 5,529 MU पर पहुंच गया।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Lenskart Solutions

सॉफ्टबैंक समूह के स्वामित्व वाली निवेश कंपनी एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन) ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 3.25% हिस्सेदारी यानी 5.65 करोड़ इक्विटी शेयर ₹2,873.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹508.55 के भाव पर बेच दिए। ये शेयर गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, सोसिएटे जेनरल ओडीआई, IMF, फिडेलिटी फंड्स, मैन्युलाइफ सिंगापुर, वासाच इमर्जिंग मार्केट्स, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, क्वांट म्यूचुअल फंड, नॉर्थ रॉक एसजी वीसीसी, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, कोटक फंड्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने खरीदे।

GMR Airports

जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने जीएमआर एयरपोर्ट्स में 1.84% हिस्सेदारी यानी 19.5 करोड़ इक्विटी शेयर ₹1,906.12 करोड़ में प्रति शेयर ₹97.75 के भाव पर बेच दिए। ये शेयर फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने फिडेलिटी इंटरनेशनल स्मॉल कैप फंड के जरिए खरीदे।

Inventurus Knowledge Solutions

केदारा कैपिटल पब्लिक मार्केट्स आईएफएस फंड I ने स्कॉट हेयवर्थ से प्रति शेयर ₹1,633 के भाव पर इंवेचरस नॉलेज सॉल्यूशंस के 1.55 लाख शेयर ₹25.31 करोड़ में खरीदे।

Balu Forge Industries

मिनर्वा वेंचर्स फंड ने प्रति शेयर ₹486.04 के भाव पर बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के 6.25 लाख शेयर ₹30.37 करोड़ में खरीदे।

एक्स-डेट

आज ट्रेंट के बोनस की एक्स-डेट है तो रैलिस इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

आज अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।