Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; NALCO, LT Foods, Infosys और Policybazaar समेत 15 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 19 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज नालको (NALCO), एलटी फूड्स (LT Foods), इंफोसिस (Infosys) और पॉलिसीबाजार (Policybazaar) समेत 15 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 8:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 500.38 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.45 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 25,227.95 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 53.00 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 25,169.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 500.38 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.45 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 25,227.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

BLS Polymers Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बीएलएस पॉलीमर्स का प्रॉफिट 130.4% बढ़कर ₹10.54 करोड़ और रेवेन्यू 28.9% उछलकर ₹125.6 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 152.4% बढ़कर ₹16.3 करोड़ और मार्जिन 6.6% से 13% पर पहुंच गया।


National Aluminium Company (NALCO)

नालको ने रेड मड से क्रिटिकल मिनरल स्कैंडियम निकालने के लिए रूसल (RUSAL) के साथ एक एमओयू किया है।

LT Foods

एलटी फूड्स की अमेरिकी सब्सिडियरी एलटीए फूड्स अमेरिका ने अमेरिका की ब्रांडेड पैक्ड फूड कंपनी एमके फूड्स होल्डिंग्स में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। यह सौदा $58 लाख के एंटरप्राइज वैल्यू पर, बिना किसी कर्ज या नकद देनदारी के आधार पर हुआ है। इस सौदे के तीन महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

Bharat Forge

भारत फोर्ज ने राइट्स इश्यू के जरिए कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड में ₹290.5 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया है। यह निवेश कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) से मिले पैसों से किया है।

Intellect Design Arena

इंटेलेक्ट डिजाइन एरेना ने एशिया के बैंकों के लिए eMACH.ai क्लाउड लॉन्च करने का ऐलान किया है। 2024 में कनाडा में अपने क्लाउड की सफल लॉन्चिंग के बाद इंटेलेक्ट अब SaaS (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) मॉडल के जरिए पूरे एशिया में अपनी अगली पीढ़ी की बैंकिंग सेवाओं का विस्तार कर रही है। यह प्लेटफॉर्म पे-ऐज-यू-ग्रो (Pay-As-You-Grow) सब्सक्रिप्शन मॉडल पर है।

Dalmia Bharat

डालमिया भारत के बोर्ड की 23 नवंबर को होने वाली बैठक में शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Sky Gold and Diamonds

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के बोर्ड और शेयरहोल्डर्स ने EGM (एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) में एक या एक से अधिक पब्लिक या प्राइवेट ऑफरिंग के जरिए ₹1,800 करोड़ तक जुटाने की मंजूरी दे दी है।

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने अपने 50:50 जॉइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट में राइट्स इश्यू के जरिए ₹123-₹123 करोड़ का निवेश किया है। जॉइंट वेंचर इस फंड का इस्तेमाल अपने बिजनेस ऑपरेशंस में करेगी।

PB Fintech (Policybazaar)

पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और होल-टाइम डायरेक्टर आलोक बंसल ने अपने एग्जीक्यूटिव पद से हटने का फैसला किया है। वह 31 मार्च, 2027 तक पद पर बने रहेंगे और इसके बाद यानी 1 अप्रैल, 2027 से वह कंपनी के बोर्ड में एक नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे।

Infosys

इन्फोसिस की सब्सिडियरी इन्फोसिस सिंगापुर जापान की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एनटीटी डोकोमो के साथ एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट करेगी।

Tonbo Imaging India

टोंबो इमेजिंग इंडिया को रक्षा मंत्रालय से लगभग ₹35.62 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसके तहत उन्हें क्लिप-ऑन थर्मल वेपन साइट्स और इनसे जुड़े सपोर्ट इक्विपमेंट्स की सप्लाई करनी है।

IIFL Finance

कनाडा की इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन ने अपनी सब्सिडियरी FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स के जरिए 18 नवंबर को IIFL फाइनेंस के शेयरों की बिकवाली की। एफआईएच मॉरीशस ने ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी के 5.65 करोड़ शेयर (13.24% हिस्सेदारी) ₹3,488 करोड़ में प्रति शेयर ₹617 के भाव पर बेच दिए। सितंबर 2026 के आखिरी में कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 13.64% (5.82 करोड़ इक्विटी शेयर) थी। इन शेयरों को निप्पॉन इंडिया, SBI म्यूचुअल फंड, रिमको इंडिया, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, सिटीग्रुप, ब्लैकरॉक, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड, सिंगुलैरिटी एएमसी, बड़ौदा म्यूचुअल फंड, फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड और आईटीआई म्यूचुअल फंड समेत कुल 40 घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने खरीद लिए।

Azad Engineering

प्रमोटर राकेश चोपदार ने आजाद इंजीनियरिंग के 35 लाख शेयर (5.4% होल्डिंग) ₹800.15 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,286.15 के भाव पर बेच दिए। इनमें से 11.47 लाख शेयर (1.77% हिस्सेदारी) वैल्यूक्वेस्ट (ValueQuest) ने अपनी तीन स्कीमों — वैल्यूक्वेस्ट इंडिया इन्फ्लेक्शन फंड, वैल्यूक्वेस्ट फाउंडर्स कन्विक्शन एलवीएफ और वीक्यू फास्टरकैप फंड के जरिए ₹262.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,286 के भाव पर खरीदे। इसी भाव पर नॉर्जेस बैंक (Norges Bank) ने भी गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की तरफ से 4.73 लाख शेयर ₹108.14 करोड़ में खरीदे।

Greenlam Industries

आकाश माणिक भंसाली ने ग्रीनलेम इंडस्ट्रीज के 30 लाख शेयर और खरीदे हैं। यह कंपनी में 1.17% हिस्सेदारी के बराबर है। उन्होंने इसे प्रति शेयर ₹203.6 के भाव पर ₹61.08 करोड़ में खरीदा है। सितंबर 2026 तक ग्रीनलेम इंडस्ट्रीज में भंसाली के पास पहले से ही 4.44% हिस्सेदारी थी। दूसरी तरफ एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ग्रीनलेम के 20 लाख शेयर ₹215.06 के भाव पर और 30 लाख शेयर ₹203.6 के भाव पर बेचे। इस तरह म्यूचुअल फंड ने कुल मिलाकर 1.95% हिस्सेदारी ₹104.09 करोड़ में बेच दी। सितंबर 2026 तक मिडकैप फंड के जरिए म्यूचुअल फंड के पास कंपनी में 2.39% हिस्सेदारी थी।

Neogen Chemicals

इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने नियोजेन केमिकल्स के 5 लाख शेयर (1.66% हिस्सेदारी) ₹139 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,780 के भाव पर खरीद लिए। सितंबर 2026 तक उनके पास पहले से ही कंपनी में 1.92% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरी तरफ एसबीआई म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 6.48 लाख शेयर (2.15% हिस्सेदारी) ₹180.72 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,780.01 के भाव पर बेच दिए। सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास कंपनी में 4.16% हिस्सेदारी थी।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

मुथूट माइक्रोफिन

केएंडआर रेल इंजीनियरिंग

एक्स-डिविडेंड

नैटको फार्मा

इंगरसोल-रैंड (इंडिया)

ईस्ट इंडिया ड्रम्स एंड बैरल्स मैन्युफैक्चरिंग

पंचशील ऑर्गेनिक्स

वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल

F&O बैन

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।