Stocks to Watch: Bank of Baroda, Swiggy, Blue Dart और RateGain समेत ये स्टॉक्स; खास वजहों से रहेगी तेज हलचल!
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग समेत बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), स्विगी (Swiggy), ब्लू डार्ट (Blue Dart) और रेटगेन (RateGain) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 8 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77,328.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,176.15 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 8 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77,328.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,176.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
यूपीएल
केनरा बैंक
इंडियन होटल्स कंपनी
एबॉट इंडिया
कोरोना रेमेडीज
फ्रैक्टल एनालिटिक्स
जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स
जीई पावर इंडिया
जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स
जेएसडब्ल्यू एनर्जी
मोल्ड-टेक पैकेजिंग
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी
पीवीआर इनॉक्स
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क
श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी
सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी
इन कंपनियों के रिजल्ट पेश
ABB India Q1CY26 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एबीबी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 4 गुना बढ़कर ₹474.6 करोड़ से ₹1784 करोड़ और रेवेन्यू 5.8% उछलकर ₹3,184 करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Consumer Products Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.5% बढ़कर ₹419.1 करोड़ और रेवेन्यू 17.9% उछलकर ₹5,433.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Swiggy Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में स्विगी का कंसालिडेटेड लॉस ₹1081 करोड़ से घटकर ₹800 करोड़ रह गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 44.7% उछलकर ₹6,383 करोड़, फूड डिलीवरी रेवेन्यू 27.4% बढ़कर ₹2,075 करोड़, क्विक कॉमर्स रेवेन्यू 53.4% उछलकर ₹1,057 करोड़ और सप्लाई चेन एंड डिस्ट्रीब्यूशन 56.4% चढ़कर ₹3,135 करोड़ पर पहुंच गया।
Bank of Baroda Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टैंडएलोन मुनाफा 11.3% बढ़कर ₹5,615.7 करोड़, ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 8.7% उछलकर ₹12,493.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन एंड कंटिजेंसीज 103% बढ़कर ₹3,150.5 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.04% से 1.89% और नेट एनपीए 0.57% से 0.45% पर आ गया।
JSW Infrastructure Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.9% गिरकर ₹418.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 18.6% उछलकर ₹1,522.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Blue Dart Express Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.4% फिसलकर ₹48.9 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 8.2% उछलकर ₹1,417.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Birla Corporation Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बिड़ला कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.9% बढ़कर ₹294.8 करोड़ और रेवेन्यू 0.76% उछलकर ₹2,836.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹38.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस से ₹27.6 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन में पहुंच गई।
Bank of India Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडएलोन मुनाफा 14.8% बढ़कर ₹3,015.8 करोड़, ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 11% उछलकर ₹6,730.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन एंड कंटिजेंसीज 26% गिरकर ₹989.8 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.26% से 1.98% और नेट एनपीए 0.60% से 0.56% पर आ गया।
Oberoi Realty Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओबेरॉय रियल्टी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 62.4% बढ़कर ₹703.3 करोड़ और रेवेन्यू 52.1% उछलकर ₹1749.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
CMS Info Systems
सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से एटीएम से जुड़ी आउटसोर्सिंग का काम मिला है। 5 साल के लिए ₹400 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के तहत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग और लॉजिस्टिक्स जैसी मैनेज्ड सर्विसेज मुहैया कराएगी।
Steel Authority Of India
अशोक कुमार पांडा ने 9 मई से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीएमडी का पद संभाला है।
RateGain Travel Technologies
रोहन मित्तल ने व्यक्तिगत कारणों से 8 मई से रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद 9 मई से अंकित अग्रवाल अंतरिम सीएफओ के रूप में काम संभाल रहे हैं।
Honasa Consumer
यतीश भार्गव ने व्यक्तिगत कारणों से होनासा कंज्यूमर के चीफ बिजनेस ऑफिसर (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 15 मई से कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।
बल्क डील्स
PB Fintech
टेनसेंट होल्डिंग्स की सहायक कंपनी टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी ने पीबी फिनटेक के अपने पूरे 48.4 लाख शेयर (1.05% हिस्सेदारी) ₹805.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,664 के भाव से बेच दी। ये शेयर टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, सोसिएटे जेनरल (Societe Generale), मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और घिसालो मास्टर फंड एलपी ने खरीद लिए।
Lenskart Solutions
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, ब्लैक रॉक, BofA सिक्योरिटीज यूरोप, केसी फैमिली प्रोग्राम्स, सिटीग्रुप, कॉमनवेल्थ ऑफ पेनसिल्वेनिया पब्लिक स्कूल एम्प्लॉईज़ रिटायरमेंट सिस्टम, इविंग मैरियन कॉफमैन फाउंडेशन, फिडेलिटी, जनरल पेंशन एंड सोशल सिक्योरिटी अथॉरिटी, HDFC म्यूचुअल फंड, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, लॉस एंजिल्स सिटी एम्प्लॉईज रिटायरमेंट सिस्टम, मैन्युलाइफ ग्लोबल फंड और मैथ्यूज एशिया समेत 82 निवेशकों ने लेंसकार्ट के 11.22 करोड़ शेयर (6.46% हिस्सेदारी) ₹5,313.6 करोड़ में खरीद लिए। ये शेयर TR कैपिटल, करिबा होल्डिंग्स, बर्ड्सआई व्यू होल्डिंग्स, ABG कैपिटल, अल्फा वेव वेंचर्स और TRI फंड्स होल्डिंग ने बेचे है।
360 ONE WAM
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 360 वन वम के 35.13 लाख शेयर (0.86% हिस्सेदारी) ₹391.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,115 के भाव से खरीदे। वहीं टाइम्स इंटरनेट ने 35.9 लाख शेयर (0.88% हिस्सेदारी) ₹400.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,115.01 के भाव से बेचे हैं।
Quick Heal Technologies
केडिया सिक्योरिटीज ने क्विक हील टेक्नोलॉजीज के 4.5 लाख शेयर ₹209.13 के भाव से खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज मणप्पुरम फाइनेंस और पीएई के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।