Stocks to Watch: Vedanta से अलग होकर कंपनियां होंगी लिस्ट; Meesho और Nestle समेत इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में दमदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो वेदांता के डीमर्जर के बाद लिस्टिंग होने वाली कंपनियों के अलावा मीशो (Meesho), नेस्ले (Nestle) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 8:13 AM
एक कारोबारी दिन पहले 12 जून को सेंसेक्स (Sensex) 1695.40 प्वाइंट्स यानी 2.30% के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 461.30 प्वाइंट्स यानी 1.99% की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते और कच्चे तेल में नरमी पर वैश्विक मार्केट की रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी आज दमदार शुरुआत का संकेत मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 345.00 प्वाइंट्स यानी 1.46% की बढ़त के साथ 23,973.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 12 जून को सेंसेक्स (Sensex) 1695.40 प्वाइंट्स यानी 2.30% के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 461.30 प्वाइंट्स यानी 1.99% की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Reliance Industries

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) की हालिया पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी (PCT) रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स ने दुनिया की टॉप 20 कंपनियों में जगह बनाई। इस रिपोर्ट में पब्लिश हुए डेटा के आधार पर टॉप PCT एप्लीकेंट्स की रैंकिंग होती है। जियो प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक मार्च 2026 तक उसने कुल मिलाकर 6,817 पेटेंट फाइल किए। दुनिया भर में कुल 1,009 पेटेंट्स को मंजूरी मिली, जिनमें से 538 भारत में और 471 इंटरनेशनल मार्केट में मंजूर हुए हैं।


NLC India

12 जून को माइंस मिनिस्ट्री की तरफ से आयोजित क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की ई-नीलामी में एनएलसी इंडिया ने तेलंगाना के संगारेड्डी में गोविंदपुर वैनेडियम, टाइटेनियम और एल्युमिनस लैटेराइट ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई।

Krishna Institute of Medical Sciences

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रमोटर ग्रुप को ₹600 करोड़ के 77.02 लाख वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट को मंज़ूरी दे दी है। इश्यू प्राइस प्रति वारंट ₹779 तय किया गया है।

Dr Reddy’s Laboratories

डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में बोसुलिफ के जेनेरिक वर्जन बोसुटिनिब टैबलेट्स 400 mg मार्केट में लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिससे उसका ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो और बढ़ गया है। IQVIA नेशनल सेल्स पर्सपेक्टिव्स डेटा के मुताबिक बोसुलिफ ब्रांड की मई 2026 से अप्रैल 2026 में अमेरिका में बिक्री करीब $25.38 करोड़ की थी।

Ashoka Buildcon

अशोका बिल्डकॉन को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से रायपुर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क बनाने के लिए LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है। इस प्रोजेक्ट के लिए ₹112.40 करोड़ का प्रीमियम अमाउंट तय किया गया है।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने मारुति क्लीन कोल एंड पावर (MCCPL) के 100% इक्विटी शेयर ₹1,410 करोड़ में खरीदने के लिए कोलाहाई इन्फोटेक और SFI पार्सल सर्विसेज के साथ एक डेफिनिटव एग्रीमेंट किया है। MCCPL के पास छत्तीसगढ़ में 300 MW का थर्मल पावर प्रोजेक्ट है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने टिडोंग पावर जनरेशन के 150 MW के हाइड्रो प्रोजेक्ट को चालू कर दिया है, जिससे उसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी लगभग 13,900 MW हो गई है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 27 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच तेलंगाना में अरबिंदो फार्मा की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडिरी यूगिया फार्मा स्पेशलिटीज की फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट यूगिया यूनिट-III की जांच की और इसमें 11 ऑब्जर्वेशन जारी हुआ।

Power Grid Corporation of India

पावर ग्रिड ने काकीनाडा एरिया (फेज I) में प्रस्तावित ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स के लिए 'बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' (BOOT) आधार पर इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) बनाने के लिए सफल बोली लगाई। इस प्रोजेक्ट में आंध्र प्रदेश में एक नया 765/400 kV GIS सबस्टेशन बनाने के साथ ही STATCOM और 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का काम शामिल है।

RBL Bank

बोर्ड ने 12 जून से भाविन लखपतवाला को आरबीएल बैंक का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

SEPC

एसईपीसी को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL)-IISCO स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर से 4.08 MTPA क्रूड स्टील विस्तार प्रोजेक्ट के लिए ₹673.32 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है।

IPCA Laboratories

इप्का लैबोरेटरीज ने एक डेफिनिटिव ग्लोबल लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत इसे बीआरएल के खास हाई-कंसंट्रेशन सबक्यूटेनियस बायोलॉजिक्स डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का एक्सेस मिलेगा। इसका इस्तेमाल कैंसर और सूजन वाली बीमारियों के इलाज के लिए कई मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्रोडक्ट्स को बनाने और बेचने में होगा।

Hindustan Petroleum Corporation

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर ₹19.25 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त तय की गई है।

Karur Vysya Bank

करूर वैश्य बैंक ने अपनी फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (FCNR) डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब तीन साल या उससे अधिक की मेच्योरिटी वाले अमेरिकी डॉलर FCNR डिपॉजिट पर सालाना 7% की दर से ब्याज मिलेगा।

Meesho

मीशो ने ₹202.08 करोड़ में कम्युनिटी-बेस्ड B2B कॉमर्स प्लेटफॉर्म किराना क्लब को तीन किश्तों में खरीदने का ऐलान किया है।

Nestle India

नेस्ले इंडिया ने मैगी नूडल्स में कीड़े-मकोड़े होने के आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसे शिकायत करने वाले से अभी तक शिकायत वाला सैंपल नहीं मिला है, क्योंकि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बल्क डील्स

Sanofi India

प्रति शेयर ₹3,150 के भाव पर निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ₹83.19 करोड़ में सनोफी इंडिया के 2.64 लाख शेयर (1.14% हिस्सेदारी) खरीदे तो इसी भाव पर HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ₹86.62 करोड़ में 2.75 लाख शेयर (1.19% हिस्सेदारी) बेची। मार्च 2026 तक निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी के पास निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड के जरिए सनोफी इंडिया में 3.79% इक्विटी हिस्सेदारी थी, तो HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पास अपने शेयरहोल्डर्स सॉल्वेंसी मार्जिन अकाउंट के जरिए कंपनी में 1.47% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

डीमर्जर के बाद आज वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता एल्युमीनियम मेटल और वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों की मार्केट में एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के डिविडेंड की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।