Stocks to Watch: Eternal, Lemon Tree Hotels और Rama Steel Tubes समेत ये स्टॉक्स; सेंसेक्स की एक्सपायरी पर धमाल!
Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज जोमैटो (Zomato) की एटर्नल (Eternal), डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's), लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) और रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 21 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 270.84 प्वाइंट्स यानी 0.33% की फिसलन के साथ 81,909.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.00 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 25,157.50 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 21 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 270.84 प्वाइंट्स यानी 0.33% की फिसलन के साथ 81,909.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.00 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 25,157.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
इंडिगो की इंटरग्लोब एविएशन, इंडियन बैंक, डीएलएफ, बंधन बैंक, आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS), कोफोर्ज, साइएंट, आईआईएफएल फाइनेंस, इक्सिगो की ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी, एमफैसिस, प्रीमियर एनर्जीज, रेडिको खैतान, सिंजीन इंटरनेशनल, टानला प्लेटफॉर्म्स, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, वी-मार्ट रिटेल और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी
Dr Reddy's Laboratories Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डॉ रेड्डीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.4% गिरकर ₹1,209.8 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.4% बढ़कर ₹8,726.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Eternal Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जोमैटी की एटर्नल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 72.9% बढ़कर ₹102 करोड़ और रेवेन्यू 202% उछलकर ₹16,315 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही कंपनी के डायरेक्टर, एमडी और सीईओ दीपिंदर गोयल ने 1 फरवरी से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है और बोर्ड ने उन्हें बोर्ड का डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन बनाया है। वहीं 1 फरवरी से बोर्ड ने दीपिंदर गोयल की जगह ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर सिंह ढिंढसा को एटर्नल का सीईओ बनाने की मंजूरी दी है।
Jindal Stainless Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल स्टेनलेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.6% बढ़कर ₹828.8 करोड़ और रेवेन्यू 6.2% उछलकर ₹10,517.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Bank of India Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 7.5% बढ़कर ₹2,704.7 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 6.4% उछलकर ₹6,460.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजंस भी 89.6% बढ़कर ₹576 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.54% से 2.26% और नेट एनपीए 0.65% से 0.60% पर आ गया।
Bajaj Consumer Care Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज कंज्यूमर केयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 83.2% बढ़कर ₹46.4 करोड़ और रेवेन्यू 30.6% उछलकर ₹306 करोड़ पर पहुंच गया।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 57.7% बढ़कर ₹4,011.4 करोड़ और रेवेन्यू 4.1% उछलकर ₹1.15 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Waaree Energies Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वारी एनर्जीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 115.6% बढ़कर ₹1,062.5 करोड़ और रेवेन्यू 118.8% उछलकर ₹7,565 करोड़ पर पहुंच गया।
Anant Raj Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अनंत राज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.8% बढ़कर ₹144.3 करोड़ और रेवेन्यू 20% उछलकर ₹641.6 करोड़ पर पहुंच गया।
PNB Housing Finance Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 10.5% बढ़कर ₹521 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 12.8% उछलकर ₹757 करोड़ पर पहुंच गया।
Gravita India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेविटा इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.3% बढ़कर ₹97.7 करोड़ और रेवेन्यू 2.1% उछलकर ₹1,017.1 करोड़ पर पहुंच गया।
KEI Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर केईआई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.5% बढ़कर ₹234.9 करोड़ और रेवेन्यू 19.5% उछलकर ₹2,954.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Biocon
बायोकॉन ने मिलान इंक (Mylan Inc) से बायोकॉन बायोलॉजिक्स में बचे 7.18 करोड़ इक्विटी शेयर $20.0 करोड़ में खरीद लिए हैं। इस अधिग्रहण के बाद बायोकॉन बायोलॉजिक्स में बायोकॉन की करीब 98% हिस्सेदारी हो गई।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में स्थित लेमन ट्री प्रीमियर होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। 85 कमरों वाले इस होटल का काम इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।
CESC
सीईएससी की सहायक कंपनी सीईएससी ग्रीन पावर ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 3 गीगावाट सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट, 60 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और एंसिलरी यूनिट्स को लेकर एमओयू किया है। इसमें आरएंडी लैब और अन्य इंफ्रा फैसिलिटीज भी शामिल हैं। इसमें करीब ₹3,800 करोड़ का निवेश हो सकता है।
बल्क डील्स
Rama Steel Tubes, Valiant Communications
दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने रामा स्टील ट्यूब्स के 1 करोड़ शेयर ₹7.65 के भाव से बेच दिए तो दूसरी तरफ उन्होंने वैलिएंट कम्युनिकेशंस के 59,100 शेयर ₹773.72 के भाव से खरीदे हैं।
Restaurant Brands Asia
238 प्लान एसोसिएट्स एलएलसी ने प्रति शेयर ₹63.31 के भाव पर रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया के 33.88 लाख शेयर बेच दिए और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी इसी भाव पर 1.17 करोड़ शेयर बेचे हैं।
ब्लॉक डील्स
Adani Green Energy
गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के 10 लाख शेयर ₹883.30 के भाव से तो Societe Generale ने भी बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स से 5.49 लाख शेयर ₹879.50 के भाव से खरीदे हैं।
RBL Bank
बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसएन ने बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स से आरबीएल बैंक के 60 लाख शेयर ₹296 के भाव से खरीद लिए।
लिस्टिंग
आज आर्मर सिक्योरिटी इंडिया की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज डीबी कॉर्प के डिविडेंड की एक्स-डेट है तो यूनाइटेड वान डेर हॉर्स्ट की स्प्लिट की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सम्मान कैपिटल और बंधन बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं सेल (SAIL) एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।