Stocks to Watch: M&M, Lupin, L&T और Muthoot Finance समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; Nifty की एक्सपायरी को बनेगा पैसा

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के साथ शुरुआत संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ एमएंडएम (M&M), लुपिन (Lupin), एलएंडटी (L&T) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 10 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77550.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24050.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं रही तो कच्चा तेल फिर प्रति बैरल $100 के पार चला गया जिसने दुनिया के अधिकतर बाजारों में कोहराम मचा दिया। घरेलू मार्केट की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी में 341.00 प्वाइंट्स यानी 1.42% की गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी के भारी गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा चूंकि 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मार्केट बंद है तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी आज ही है यानी कि आज मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है।

एक कारोबारी दिन पहले 10 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77550.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24050.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, इनोवेशन, जस्ट डायल, स्वराज इंजन, कॉन्टिनेंटल कंट्रोल्स, और इंड बैंक हाउसिंग आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

मंथली बिजनेस अपडेट

Mahindra and Mahindra (March YoY)

मार्च महीने में एमएंडएम का सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 22.36% बढ़कर 1,00,194 यूनिट्स पर पहुंच गया लेकिन एक्सपोर्ट वॉल्यूम 6.6% गिरकर 4,042 यूनिट्स पर आ गया। इस दौरान प्रोडक्शन वॉल्यूम 13.24% बढ़कर 1,02,701 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजरें

Mahindra and Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) सहायक कंपनियों महिंद्रा ओवरसीज इन्वेस्टमेंट कंपनी (मॉरीशस) और एर्कुंट ट्रैक्टर ने एर्कुंट फाउंड्री में अपनी पूरी 99.04% हिस्सेदारी हिसारलर मकिना सनाई वे टिकारेट एएस, ओगुज़हान शाहिनकाया और बुन्यामिन सारियोग्लू को बेचने पर सहमति जताई है।

Larsen & Toubro (L&T)

लार्सन एंड टुब्रो की सहायक कंपनी एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज ने इंटरनेशनल ग्रीनस्केप्स में 100% हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Enviro Infra Engineers

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन डायरेक्टोरेट से ₹972.2 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स मिले हैं।

Advait Energy Transitions

अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स को वनबंधु कल्याण योजना-2 (VKY-2) के तहत एक टर्न्की कॉन्ट्रैक्ट के लिए सफल बोली लगाई है।

Lupin

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से ANDA (एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) को मंजूरी मिलने के बाद लुपिन ने अमेरिका में 5 मिग्रा और 10 मिग्रा वाली डैपाग्लिफ्लोजिन टैबलेट लॉन्च की है। यह फारक्सिगा के बॉयो-इक्विवैलेंट है।

Vakrangee

वक्रांगी ने इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक रणनीतिक कॉर्पोरेट साझेदारी की है।

AstraZeneca Pharma India

एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से से एकैलाब्रुतिनिब टैबलेट (100 मिलीग्राम) के आयात, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन की मंजूरी मिल गई है।

Torrent Pharmaceuticals

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने बिलेश्वरपुरा में स्थित टोरेंट फार्मा के ऑन्कोलॉजी फैसिलिटी की जांच बिना किसी आपत्ति के पूरा कर लिया है। यह जांच 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक हुई थी।

Gujarat State Petronet

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट को गांधीनगर के आयकर विभाग से एक रेक्टिफिकेशन ऑर्डर मिला है, जिसमें टैक्स कैलकुलेशन में निर्धारित आय को AY 2024-25 के लिए ₹1,683 करोड़ से बदलकर ₹1,435 करोड़ कर दिया गया है।

Muthoot Finance

मुथूट फाइनेंस के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹30 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है जिसकी रिकॉर्ड डेट 17 अप्रैल है।

बल्क डील्स

Ratnaveer Precision Engineering

कैटेगरी III के एक AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड) नियोमाइल ग्रोथ फंड-सीरीज I ने रत्नवीर के 7.24 लाख शेयर (1.06% हिस्सेदारी) ₹145.01 के भाव से ₹10.5 करोड़ में बेच दिए। दिसंबर 2025 तक फंड की कंपनी में 2.54% हिस्सेदारी थी। वहीं अनंत जैन ने रत्नवीर के 10 लाख शेयर (1.47% हिस्सेदारी) ₹148.8 के भाव से ₹14.88 करोड़ में खरीदे हैं।

Vipul, HMA Agro Industries

यूएई की मनीप्लांट गोल्ड एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग एलएलसी ने रियल एस्टेट फर्म विपुल के 24 लाख शेयर (1.7% हिस्सेदारी) ₹10.06 के भाव से ₹2.41 करोड़ में बेचे हैं। वहीं इसी भाव पर बाल कृष्ण छाबड़ा ने 14.66 लाख शेयर (1.04% हिस्सेदारी) ₹1.47 करोड़ में खरीद लिया। दिसंबर 2025 तक मनीप्लांट गोल्ड एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग की विपुल में 6.59% हिस्सेदारी थी।

इसके अलावा, मनीप्लांट गोल्ड एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग ने एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज के 25.05 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹23.48 के भाव से ₹5.88 करोड़ में खरीदा है।

लिस्टिंग

सेफ्टी कंट्रोलस एंड डिवाइसेज और एमियाक टेक के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

F&O Ban

सेल और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।