Stocks to Watch: दो लिस्टिंग; Ola Electric, Manappuram Finance और Lodha समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत दिख रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो लिस्टिंग समेत ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance), लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) और आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 82626.76 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25471.10 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 82626.76 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25471.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

Ola Electric Mobility Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कंसालिडेटेड लॉस ₹564 करोड़ से घटकर ₹487 करोड़ पर आ गया तो इस दौरान रेवेन्यू भी 55% घटकर ₹470 करोड़ पर आ गया।


Precision Wires India Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर प्रिसिजन वायर्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 98.9% बढ़कर ₹37.7 करोड़ और रेवेन्यू 37.2% उछलकर ₹1,347.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Azad Engineering Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आजाद इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड मुनाफा 44.3% बढ़कर ₹334.5 करोड़ और रेवेन्यू 31.7% उछलकर ₹158.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Fortis Healthcare Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फोर्टिस हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड मुनाफा 21.9% गिरकर ₹193.7 करोड़ और रेवेन्यू 17.5% उछलकर ₹2,265 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹20.9 करोड़ से गिरकर ₹8.29 करोड़ पर आ गई और कंपनी ₹23.8 करोड़ से एक्सपेश्नल गेन से ₹45.91 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Easy Trip Planners Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ईजी ट्रिप प्लानर्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 82.6% गिरकर ₹5.85 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 0.7% उछलकर ₹151.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Anupam Rasayan India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अनुपरम रसायन इंडिया का कंसालिडेटेड मुनाफा 11.8% बढ़कर ₹60.6 करोड़ और रेवेन्यू 31.3% उछलकर ₹512.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Galaxy Surfactants Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गैलेक्सी सरफैक्टेंट्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 8.7% गिरकर ₹59 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 27.6% उछलकर ₹1,329.5 करोड़ पर पहुंच गया।

GMR Airports Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीएमआर एयरपोर्ट्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 13.9% गिरकर ₹174 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 50.5% उछलकर ₹3,994 करोड़ पर पहुंच गया।

Shakti Pumps India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर शक्ति पम्प्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 69.5% गिरकर ₹31.7 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% फिसलकर ₹551 करोड़ पर आ गया।

KFin Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर केफिन टेक का कंसालिडेटेड मुनाफा 2% बढ़कर ₹92 करोड़ और रेवेन्यू 27.9% उछलकर ₹370.9 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड के चलते इस पर ₹8.5 करोड़ का असर पड़ा।

Gujarat Mineral Development Corporation Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड मुनाफा 10% गिरकर ₹133 करोड़ और रेवेन्यू 11.4% फिसलकर ₹579.2 करोड़ पर आ गया।

Akums Drug and Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एकम्स ड्रग का कंसालिडेटेड मुनाफा 1.7% बढ़कर ₹66.3 करोड़ और रेवेन्यू 14.8% उछलकर ₹116 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹14.5 करोड़ से ₹34.3 करोड़ पर पहुंच गई तो कंपनी ₹4.7 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹18.2 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई।

National Fertilizers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नेशनल फर्टिलाइजर्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 195.1% बढ़कर ₹135.2 करोड़ और रेवेन्यू 17.3% उछलकर ₹6,869.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Inox Green Energy Services Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड मुनाफा 6 गुना बढ़कर ₹4.11 करोड़ से ₹24.7 करोड़ और रेवेन्यू 33.8% उछलकर ₹81.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम दोगुना से अधिक बढ़कर ₹12.9 करोड़ से ₹29.9 करोड़ पर पहुंच गया।

NBCC India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनबीसीसी का कंसालिडेटेड मुनाफा 39.4% बढ़कर ₹193 करोड़ और रेवेन्यू 7.6% उछलकर ₹3,022.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹80.1 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन में पहुंच गई।

CRISIL Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्रिसिल का कंसालिडेटेड मुनाफा 7.5% बढ़कर ₹241.5 करोड़ और रेवेन्यू 18.5% उछलकर ₹1,081.6 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹28 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Tilaknagar Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर तिलकनगर इंडस्ट्रीज ₹53.9 करोड़ के कंसालिडेटेड मुनाफे से₹105 करोड़ के घाटे में आ गई तो रेवेन्यू 80.4% उछलकर ₹1,453 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹169.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Torrent Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टोरेंट फार्मा का कंसालिडेटेड मुनाफा 26.2% बढ़कर ₹635 करोड़ और रेवेन्यू 17.6% उछलकर ₹3,303 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹29 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

IRB Infrastructure Developers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईआरबी इंफ्रा का कंसालिडेटेड मुनाफा 96.5% घटकर ₹210.8 करोड़ और रेवेन्यू 7.6% फिसलकर ₹1,871.2 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी ₹5804.1 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन से ₹42.6 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Manappuram Finance

आरबीआई ने बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XXV और बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XIV को मनप्पुरम फाइनेंस में 41.66% तक की इक्विटी कैपिटल/कंवर्टिबल इंस्ट्रूंमेंट्स पर नियंत्रण और शेयरहोल्डिंग के प्रस्तावित अधिग्रहण को फाइनल मंजूरी दे दी है।

Lodha Developers

लोढ़ा डेवलपर्स ने सॉलिडराइज रियल्टी में 80% हिस्सेदारी ₹294 करोड़ में हासिल करने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

Deep Industries

दीप इंडस्ट्रीज को ऑयल इंडिया से असम और अरुणाचल प्रदेश में 1,000 एचपी मोबाइल ड्रिलिंग रिग पैकेज किराए पर लेने के लिए लगभग ₹148 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

Ashoka Buildcon

अशोक बिल्डकॉन को लाइबेरिया के मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक वर्क्स से $4.53 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।

Natco Pharma

नाटको फार्मा को भारतीय दवा नियामक CDSO से जेनेरिक सेमाग्लूटाइट इंजेक्शन बनाने और बेचने की मंजूरी मिली है। यह मार्च 2026 में लॉन्च होगी और इसका इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में होता है।

Signature Global (India)

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में साउदर्न पेरिफेरल रोड पर बिल्डिंग, होटल और रिटेल स्पेस वाली मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए आरएमजेड के साथ 50:50 ज्वाइंट वेंचर बनाने को लेकर साझेदारी की है। इसमें आरएमजेड ₹1,283 करोड़ का निवेश करेगी।

Hindustan Copper

झारखंड सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर को ₹929.4 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा है। हालांकि कंपनी ने आरोपों से इनकार किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Adani Enterprises

अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडरी होरिजोन ऐरो सॉल्यूशंस ने इंडामेर टेक्निक्स की 100% हिस्सेदारी ₹330 करोड़ में खरीद ली है। इसके जरिए कंपनी ने एयरक्राफ्ट सर्विसेज और एमआरओ इंडस्ट्री में विस्तार किया है।

Religare Enterprises

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवेस्ट के बोर्ड्स ने डीमर्जर को मंजूरी दी है जिसके तहत कंपनी के इंश्योरेंस बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस अलग-अलग लिस्ट होंगे। इसके तहत रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर रेलिगेयर फिनवेस्ट के भी एक शेयर मिलेंगे।

NLC India

एनएलसी इंडिया ने थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट में साझेदारी को लेकर नालको के साथ एक एमओयू साइन किया है।

बल्क डील्स

Apollo Pipes, SG Finserve

एस गुप्ता होल्डिंग ने पीवीसी पाइप बनाने वाली अपोलो पाइप्स के 2.75 लाख शेयर ₹317.1 और 2.5 लाख शेयर ₹317 के भाव से 1.19% हिस्सेदारी ₹16.64 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा प्रमोटर एंटिटी एस गुप्ता होल्डिंग ने एनबीएफसी एसजी फिनसर्व के 3 लाख शेयर (0.53% इक्विटी) ₹408.26 के भाव से ₹12.24 करोड़ में खरीदे हैं।

Honasa Consumer

मर्सर ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स की मर्सर क्यूआईएफ फंड पीएलसी-मर्सर इन्वेस्टमेंट फंड ने मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के 19.04 लाख शेयर (0.58% हिस्सेदारी) ₹308.91 प्रति शेयर के भाव से ₹58.82 करोड़ में बेचे हैं।

लिस्टिंग

आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स और आये फाइनेंस के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, IIFL कैपिटल सर्विसेज, किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज, केवल किरण क्लोदिंग, सेवन टेक्नोलॉजीज, आरती फार्मालैब्स, केसर टर्मिनल्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, टोरेंट पावर और यूनिपार्ट्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो अनंतम हाइवेज ट्रस्ट और IRB इनविट फंड के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन और वनलाइफ कैपिटल एडवाइजर्स के राइट्स की एक्स-डेट है।

F&O Ban

सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।