Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बढ़त के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि वैश्विक स्तर पर अभी भी अधिकतर बाजारों से रेड सिग्नल ही मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम से गिर गए थे। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 1048.90 प्वाइंट्स यानी 1.36% की गिरावट के साथ 76330.01 और निफ्टी 1.47% यानी 345.55 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23085.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है और पांच स्टॉक की लिस्टिंग है तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
