Stocks to Watch Today: आज बाजार में हीरो मोटोकॉर्प, पंजाब नेशनल बैंक, रेल विकास निगम और अन्य स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
Punjab National Bank ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी तय कीमत पर बेचने का फैसला किया है। इस समय ARCIL में बैंक की हिस्सेदारी 10.01% है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

 

Hero MotoCorp

कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स (Zero Motorcycles) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दे रही है। Zero Motorcycles कैलिफोर्निया (यूएसए) स्थित प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन बनाने वाली कंपनी है। इस समझौते के तहत दोनों मिलकर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनायेंगी। कंपनी के बोर्ड ने जीरो मोटरसाइकिल्स में 6 करोड़ डॉलर तक के इक्विटी निवेश को भी मंजूरी दी है।


Lupin

फार्मा कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से इसके एब्रिविएटेड नए ड्रग एप्लिकेशन (ANDA), मिराबेग्रोन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट्स को यूएस में बेचने की मंजूरी मिल गई है। ये दवा bladder से संबंधित बीमारियों के उपचार में उपयोग होती है।

Punjab National Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी तय कीमत पर बेचने का फैसला किया है। ARCIL में इसकी हिस्सेदारी अभी 10.01% है।

Rail Vikas Nigam

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से समरलाकोटा से अचमपेटा जंक्शन तक 4 लेन के हाईवे के निर्माण का ठेका मिला है। इस ठेके की कीमत 408 करोड़ रुपये है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Ircon International

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने विद्युतीकरण सहित हाजीपुर-बछवाड़ा के 72 रूट किलोमीटर के डबलिंग का काम पूरा कर लिया है। इस काम के लिए ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे द्वारा इरकॉन को नियुक्त किया गया था।

SRF

कंपनी ने Dahej में 300 एमटीपीए पी38 का उत्पादन करने के लिए अपनी यूनिट चालू कर दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 58 करोड़ रुपये है। बोर्ड ने जनवरी 2022 में इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी मंजूरी दी थी।

NIBE

कंपनी को लार्सन एंड टुब्रो से मटेरियल और सर्विसेज की आपूर्ति के लिए कई ऑर्डर मिले हैं। 21.95 करोड़ रुपये के ऑर्डर छह से सात महीने में पूरे किये जाने हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।