Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Groww, Nazara Tech और JSW Energy समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग समेत जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy),पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates), नजारा टेक (Nazara Tech) और ग्रो (Groww) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 11 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1312.91 प्वाइंट्स यानी 1.70% की गिरावट के साथ 76,015.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 360.30 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 23,815.85 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 11 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1312.91 प्वाइंट्स यानी 1.70% की गिरावट के साथ 76,015.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 360.30 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 23,815.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज
टाटा पावर कंपनी
बर्जर पेंट्स इंडिया
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस
कोहांस लाइफसाइंसेज
डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया)
आइनॉक्स इंडिया
कल्पतरु
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज
वन मोबिक्विक सिस्टम्स
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज
नजारा टेक्नोलॉजीज
नोवार्टिस इंडिया
फाइजर
कीस्टोन रियल्टर्स
टॉरेंट पावर
वी-गार्ड इंडस्ट्रीज
इन कंपनियों के नतीजे पेश
Indian Hotels Company Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियन होटल्स कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.8% बढ़कर ₹599.9 करोड़ और रेवेन्यू 14% उछलकर ₹2,765.3 करोड़ पर पहुंच गया।
JSW Energy Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9% घटकर ₹371.6 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 41% उछलकर ₹4,498.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Satin Creditcare Network Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 234% बढ़कर ₹136.9 करोड़ और रेवेन्यू 46.2% उछलकर ₹811.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Anant Raj Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अनंत राज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.6% बढ़कर ₹146.6 करोड़ और रेवेन्यू 19.6% उछलकर ₹646.8 करोड़ पर पहुंच गया।
JB Chemicals and Pharmaceuticals Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेबी केमिकल्स एंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.4% फिसलकर ₹101.4 करोड़ और रेवेन्यू 4.8% घटकर ₹904.2 करोड़ रह गया।
Paradeep Phosphates Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पारादीप फॉस्फेट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.6% घटकर ₹155.6 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 12.1% उछलकर ₹4,702 करोड़ पर पहुंच गया।
Syrma SGS Technology Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिर्मा एसजीएस टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 54.6% बढ़कर ₹101.2 करोड़ और रेवेन्यू 58.5% उछलकर ₹1,465 करोड़ पर पहुंच गया।
Heritage Foods Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हेरिटेज फूड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.7% घटकर ₹24.2 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.4% उछलकर ₹1,157.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Billionbrains Garage Ventures (Groww)
मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन निवेशकों-पीक XV पार्टनर्स (पूर्व नाम सिकोइया कैपिटल इंडिया एंड एसईए), वाई कॉम्बिनेटर और रिबिट कैपिटल ने ग्रो में अपनी हिस्सेदारी हल्की करने के लिए करीब $50 करोड़ का ब्लॉक डील लॉन्च किया है।
Afcons Infrastructure
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को यूरोप में मौजूदा रेलवे ट्रैक के पुनर्निर्माण और दूसरी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए एल1 बिडर के रूप में चुना गया है यानी ₹7,544 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए एफकॉन्स इंफ्रा ने सबसे कम बोली लगाई है।
HFCL
एचएफसीएल को विदेशों से ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए करीब $1.93 करोड़ (करीब ₹183.95 करोड़) के निर्यात ऑर्डर मिले हैं।
Bharat Forge
भारत फोर्ज ने एम्ब्रेयर (Embraer) के साथ लैंडिंग गियर फोर्जिंग बनाने और सप्लाई के लिए एक लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के साथ यह फोर्ज्ड कंपोनेंट्स के लिए एम्ब्रेयर के वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में एंट्री करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को महाराष्ट्र की वेल्सपन एंटरप्राइजेज से छह लेन का हाईवे कॉरिडोर बनाने और मौजूदा सड़क के सुधार के लिए ₹3,931.11 करोड़ का काम मिला है।
Munjal Auto Industries
मुंजाल ऑटो इंडस्ट्रीज को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया से शीट मेटल स्टैम्पिंग और वेल्डिंग पार्ट्स बनाकर सप्लाई करने का वर्क ऑर्डर मिला है।
Windsor Machines
विंडसर मशीन्स ने वागले ठाणे इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन और बिल्डिंग्स की प्रस्तावित बिक्री को लेकर एलरइंडिया डेवलपर्स एलएलपी (Allerindia Developers LLP) के साथ एक एमओयू किया है। इसे लेकर कंपनी को समय-समय पर कई किस्तों में ₹162 करोड़ मिलेंगे।
LTM
एलटीएम ने एआई से लैस एलटीएम बिजनेस ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इससे कंपनियों को रियल-टाइम में फैसला लेने में मदद मिलेगी।
Premier Energies
प्रीमियर एनर्जीज और सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) ने के-सोलर एनर्जी (K-Solare Energy) के प्रस्तावित अधिग्रहण को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।
Adani Ports and Special Economic Zone
प्रणव चौधरी ने अदाणी ग्रुप से बाहर करियर के मौकों की तलाश में अदाणी पोर्ट्स के सीईओ पद से 31 मई से प्रभावी रूप से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने उनकी जगह 1 जून से नीरज बंसल को सीईओ नियुक्त किया है।
बल्क डील्स
NRB Bearings
प्रमोटक एंटिटी त्रिलोचन सिंह साहनी ट्रस्ट 1 ने प्रति शेयर ₹329.97 के भाव पर एनआरबी बेयरिंग्स के 14.12 लाख इक्विटी शेयर (1.45% हिस्सेदारी) ₹46.6 करोड़ में बेच डाले।
Aditya Consumer Marketing
फाइवक्स कैपिटल वीसीसी ने फाइवक्स इमर्जिंग स्टार फंड के जरिए आदित्य कंज्यूमर मार्केटिंग के 1.96 लाख शेयर (1.33% हिस्सेदारी) ₹34.27 के भाव से ₹67.16 लाख में खरीदे हैं।
Novus Loyalty
नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड पीसीसी-टचस्टोन ने नोवस लॉयल्टी के 96,000 शेयर (0.6% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹156.68 के भाव से ₹1.5 करोड़ में खरीदे हैं। मार्च 2026 तक नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड के पास नोवस लॉयल्टी में 3.09% हिस्सेदारी थी।
Value 360 Communications
नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड पीसीसी-टचस्टोन ने लिस्टिंग के दिन यानी 11 मई को वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस के 1.8 लाख शेयर (1.1% हिस्सेदारी) ₹1.41 करोड़ में और नियो एपेक्स शेयर ब्रोकिंग सर्विसेज एलएलपी ने 4.04 लाख शेयर (2.5%हिस्सेदारी) ₹3.17 करोड़ में खरीदे। यह खरीदारी प्रति शेयर ₹78.4 के भाव पर हुई। कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड के पास पहले से ही वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस में 3.35% हिस्सेदारी है।
लिस्टिंग
आज रीकोड स्टूडियोज की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डिविडेंड, एप्टस फार्मा के बोनस और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के अमलगमेशन की एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।