Stocks to Watch: IndiGo, Bank of Baroda और Polycab समेत इन स्टॉक्स पर नजर; इस कारण तेज हलचल के आसार

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ इंडिगो (IndiGo), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और पॉलीकैब (Polycab) जैसे स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 10 मार्च को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 639.82 प्वाइंट्स यानी 0.82% के उछाल के साथ 78,205.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 233.55 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 24,261.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 10 मार्च को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 639.82 प्वाइंट्स यानी 0.82% के उछाल के साथ 78,205.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 233.55 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 24,261.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

Infosys

इंफोसिस ने इंकॉरा (Incora) के वैश्विक सप्लाई चेन में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक नए रणनीतिक सहयोग का ऐलान किया है।


Waaree Renewable Technologies

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने 300 मेगावाट एसी/420 मेगावाट पीक क्षमता वाले ग्राउंड-माउंटेड सोलर पीवी प्लांट के ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) काम के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया है जिस पर वित्त वर्ष 2028 में काम पूरा होना है।

Arvind SmartSpaces

अरविंद स्मार्टस्पेस ने व्हाइटफील्ड में एक नई रेजिडेंशियल हाई-राइज प्रोजेक्ट हासिल की है। इसमें बिक्री लायक करीब 2.5 लाख वर्ग फुट एरिया होगा और ₹330 करोड़ का रेवेन्यू मिल सकता है।

Aditya Birla Capital

आदित्य बिरला कैपिटल ने आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस के इक्विटी शेयरों में राइट्स बेसिस पर ₹750 करोड़ का निवेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने कई निवेशकों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर ₹300 करोड़ मूल्य के 30,000 एनसीडी (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स), ₹25 करोड़ मूल्य के 250 एनसीडी और ₹430 करोड़ मूल्य के 4,300 एनसीडी एलॉट किए हैं।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज की सहायक कंपनी वारी सोलर अमेरिका इंक ने यूनाइटेड सोलर होल्डिंग्स इंक के साथ लगभग 53,68,551 सीरीज बी प्रेफर्ड शेयरों के सब्सक्रिप्शन के लिए $3 करोड़ का शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है।

Central Bank of India

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कैप्री ग्लोबल कैपिटल के साथ अपने को-लेंडिंग पार्टनरशिप को रिन्यू किया है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक ने जिंक पार्क में जिंक एलॉय मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने के लिए सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू किया है। यह जिंक पार्क की दूसरी बड़ी साझेदारी है और इससे पहले हिंदुस्तान जिंक ने त्रिपुरा ग्रुप के साथ एमओयू किया था।

Adani Enterprises

अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट ने डीपी जैन टीओटी टोल रोड्स के बाकी 49% इक्विटी शेयरों के साथ-साथ 100% ऑप्शनली कंवर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंश शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। डीपीजे टीओटी इस अधिग्रहण के साथ अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 मार्च से सभी टेन्योर के लिए अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) में कोई बदलाव नहीं किया है।

HG Infra Engineering

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को अनूपपुर में स्थित अनूपपुर थर्मल एनर्जी से ₹401.33 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Polycab India

इनकम टैक्स अथॉरिटी ने एसेसमेंट वर्ष 2024-25 के लिए पॉलीकैब इंडिया के टैक्स डिमांड को ₹327.47 करोड़ से घटाकर ₹57.58 करोड़ कर दिया है।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह अंतरिम तौर पर एमडी राहुल भाटिया कंपनी की कमान संभालेंगे।

Eicher Motors

वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) ने 1 अप्रैल से बी श्रीनिवास को नया सीएमडी बनाने का ऐलान किया है। इस बदलाव के बाद आयशर मोटर्स के वाइस चेयरमैन विनोद अग्रवाल को आयशर मोटर्स के नामित व्यक्ति के रूप में वीईसीवी के बोर्ड का चेयरमैन बनाया जाएगा। वह एबी वोल्वो की अध्यक्ष और नामित सदस्य सोफिया फ्रैंडबर्ग से पदभार ग्रहण करने के लिए अपने एमडी और सीईओ पद से हट जाएंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सोफिया फ्रैंडबर्ग वीईसीवी के बोर्ड में बनी रहेंगी।

UCO Bank

यूको बैंक ऑफ बड़ौदा ने 10 मार्च से सभी टेन्योर के लिए अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) में कोई बदलाव नहीं किया है।

VIP Industries

वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 11 मार्च से राहुल पोद्दार को सीएफओ बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं मनीष देसाई ने 10 मार्च से सीएफओ पद से इस्तीफा दिया है और वह कंपनी में एक नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Tips Music

हरि नायर ने नए मौकों की तलाश में 30 अप्रैल 2026 से प्रभावी टिप्स म्यूजिक के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश तौरानी और सीएफओ सुशांत डालमिया मिलकर कंपनी चलाएंगे तो साथ ही कंपनी ने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है।

Kirloskar Oil Engines

70 साल की उम्र में अतुल किर्लोस्कर 31 मार्च, 2026 को किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के बोर्ड के अध्यक्ष पद से रिटायर होंगे। बोर्ड ने राहुल किर्लोस्कर को अध्यक्ष और गौरी किर्लोस्कर को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है, जबकि गौरी एमडी के रूप में बनी रहेंगी।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप ने देवनहल्ली में 25 एकड़ में फैले ब्रिगेड इंडस्ट्रियल पार्क को शुरू कर इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट सेक्टर में प्रवेश का ऐलान किया है। इसमें लीज के लिए 20 लाख स्क्वेयर फिट एरिया तैयार होगा।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Apollo Pipes

बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड के जरिए अपोलो पाइप्स के अपने पूरे 5 लाख शेयर (1.14% हिस्सेदारी) ₹20.16 करोड़ में बेच दिए। इसमें से 2.5 लाख शेयर ₹395.7 और 2.5 लाख शेयर ₹410.72 के भाव पर बिके।

Styrenix Performance Materials

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मैटेरियल्स के 4.17 लाख शेयर (2.37% हिस्सेदारी) ₹78.58 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,884 के भाव पर बेचे।

Nazara Technologies

मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड एलपी से नजारा टेक्नोलॉजीज के 28.85 लाख शेयर (0.77% हिस्सेदारी) ₹69.18 करोड़ में प्रति शेयर ₹239.8 के भाव पर खरीदे हैं। दिसंबर 2025 तक केमैन आइलैंड्स में स्थित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड की नजारा में 2.52% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

आज SEDEMAC Mechatronics की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज एसबीआई कार्ड्स, बामर लॉरी एंड कंपनी, मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के डिविडेंड तो बीसीसी फुबा इंडिया और प्रभा एनर्जी के राइट्स की एक्स-डेट है।

F&O Ban

सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।