Stocks to Watch: Muhurat Trading के बाद पहला दिन, Nifty की एक्सपायरी, इन शेयरों पर फोकस

Stocks to Watch: मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurt Trading) को लगातार सात कारोबारी दिनों की रैली थमने के बाद आज 9 नवंबर को गिफ्ट निफ्टी से फिर तेजी के आसार दिख रहे हैं। इंट्रा-डे में आज एक एसएमई की लिस्टिंग के साथ-साथ जुबिलेंट इंग्रेविया (Jubilant Ingrevia) और एल्केम लैब (Alkem Lab) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 7:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के दिन 8 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 28.62 प्वाइंट्स यानी 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 80,999.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.95 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 24,986,40 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 108.00 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 25,089.00 पर है। मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद आज सम्वत् 2083 का पहला सामान्य कारोबारी दिन है और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है क्योंकि कल मंगलवार 10 नवंबर को बलिप्रतिपदा के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा तो आज मार्केट में तेज हलचल दिख सकता है।

एक कारोबारी दिन पहले मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के दिन 8 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 28.62 प्वाइंट्स यानी 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 80,999.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.95 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 24,986,40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Jubilant Ingrevia


जुबिलेंट इंग्रेविया की सब्सिडियरी जुबिलेंट एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स ने जेटावन टेक्नोलॉजीज इंडिया में 40% रणनीतिक इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। इसके तहत एक साल में कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% तक कर सकती है। इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी ने EDMS (इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में एंट्री की है।

Alkem Laboratories

एल्केम लैबोरेटरीज ने सऊदी अरब में एक जॉइंट वेंचर के रूप में एल्केम फार्मा कंपनी नाम की एक सब्सिडियरी बनाई है। इसका उद्देश्य सऊदी अरब में अपने बिजनेस ऑपरेशंस और मार्केट की पहुंच को बढ़ाना है।

Adani Enterprises

अदाणी इंफ्रा और विजग मेगा डेटा सेंटर पार्क लिमिटेड (VMDCPL) की ज्वाइंट वेंचर अदाणीकॉनेक्स (AdaniConneX) ने VMDCPL में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके बाद VMDCPL अब कंपनी की एक जॉइंट वेंचर बन गई है।

Vedant Poly Fabs

वेदांता पॉली फैब्स के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया

कल 10 नवंबर को इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, रेंटोमोजो, सुरक्षा डायग्नोस्टिक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, एआरएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, अवंती फीड्स, चंबल ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज, कोचीन शिपयार्ड, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, मैट्रिमोनीडॉटकॉम, एमएमटीसी, एमआरएफ, रक्सन ट्रांसफॉर्मर्स

एक्स-डिविडेंड: डाबर इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, ब्रिस्क टेक्नोविजन, ईएसएबी इंडिया, गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज, ओसवाल एग्रो मिल्स, सैकसॉफ्ट

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: इंटराइज ट्रस्ट, राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट

F&O बैन: कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।