Stocks to Watch: Gift Nifty में 425 प्वाइंट्स की गिरावट; Indigo, Ola और V-Mart समेत इन स्टॉ़क्स पर रखें नजर, चार लिस्टिंग भी

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो चार स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज इंडिगो (IndiGo), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), वी-मार्ट (V-Mart) और इंडियन बैंक (Indian Bank) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले और इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन 1 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1186.77 प्वाइंट्स यानी 1.65% के उछाल के साथ 73,134.32 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 348.00 प्वाइंट्स यानी 1.56% की बढ़त के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: कच्चे तेल की तेजी ने एक बार फिर मार्केट में कोहराम मचा दिया है। एशियाई मार्केट औंधे मुंह गिरा पड़ा तो गिफ्ट निफ्टी में 425 अंकों यानी 1.86% की गिरावट से घरेलू मार्केट में भी हाहाकार के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले और इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन 1 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1186.77 प्वाइंट्स यानी 1.65% के उछाल के साथ 73,134.32 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 348.00 प्वाइंट्स यानी 1.56% की बढ़त के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर

तिमाही और सालाना कारोबारी अपडेट

South Indian Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रास एडवांसेज सालाना आधार पर 15.66% बढ़कर ₹1.01 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट 14.71% उछलकर ₹1.23 लाख करोड़, सीएएसए रेश्यो 75 बीपीएस बढ़कर 32.12% और सीएएसए 17.47% चढ़कर ₹39,621 करोड़ पर पहुंच गया।


Indian Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में इंडियन बैंक का टोटल बिजनेस सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर ₹14.98 लाख करोड़, ग्रास एडवांसेज 13.6% उछलकर ₹6.68 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 12.6% बढ़कर ₹8.30 लाख करोड़ पर पहुंच गया लेकिन सीएएसए रेश्यो 40.17% से गिरकर 39.86% पर आ गया।

Karnataka Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में कर्नाटक बैंक का टोटल बिजनेस सालाना आधार पर 3.8% बढ़कर ₹1.08 लाख करोड़ और ग्रास एडवांसेज 6.9% उछलकर ₹83,337 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का सीएएसए रेश्यो 190 बीपीएस बढ़कर 33.65% और सीएएसए 10% उछलकर ₹36,621.16 करोड़ पर पहुंच गया।

Tamilnad Mercantile Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का टोटल बिजनेस सालाना आधार पर 17.37% बढ़कर ₹1.15 लाख करोड़ और एडवांसेज 20.32% उछलकर ₹53,380 करोड़ और टोटल डिपॉजिट्स 14.94% चढ़कर ₹61,712 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का सीएएसए 22.35% उछलकर ₹17,365 करोड़ पर पहुंच गया।

V-Mart Retail Q4 (YoY)

वी-मार्ट रिटेल का टोटल रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 24% बढ़कर ₹971 करोड़ पर पहुंच गया तो सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 12% रही। कंपनी ने 29 स्टोर खोले और 6 बंद किए।

Bansal Wire Industries Q4 (YoY)

मार्च तिमाही में बंसल वायर इंडस्ट्रीज की टोटल सेल्स वॉल्यूम 20.26% उछलकर 1.17 लाख टन पर पहुंच गया।

Indian Oil Corporation FY26 (YoY)

इंडियन ऑयल का वित्त वर्ष 2026 में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 4% बढ़कर 104.4 MMT, ल्यूब्स बिजनेस सेल्स वॉल्यूम 15% बढ़कर 855 MMT पर पहुंच गया तो पेट्रोकेमिकल्स प्रोडक्शन वॉल्यूम 3.4 MMT और सेल्स वॉल्यूम 3.22 MMT रहा।

ऑटो सेल्स के आंकड़े

Hero MotoCorp (March YoY)

मार्च महीने में सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का टोटल सेल्स वॉल्यूम 8.8% बढ़कर 5.98 लाख यूनिट्स, घरेलू सेल्स वॉल्यूम 8.3% चढ़कर 5.52 लाख यूनिट्स और निर्यात 15.6% उछलकर 45,693 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Force Motors (March YoY)

मार्च महीने में सालाना आधार पर फोर्स मोटर्स का टोटल सेल्स वॉल्यूम 13.49% बढ़कर 4,199 यूनिट्स और घरेलू सेल्स वॉल्यूम 14.42% चढ़कर 4,126 यूनिट्स पर पहुंच गया लेकिन दूसरी तरफ निर्यात 22.3% फिसलकर 73 यूनिट्स पर आ गया।

TVS Motor Company (March YoY)

मार्च महीने में सालाना आधार पर टीवीएस मोटर कंपनी की टोटल सेल्स 25% बढ़कर 5.19 लाख यूनिट्स, दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 25% उछलकर 4.98 लाख यूनिट्स, ईवी की बिक्री 44% चढ़कर 38,877 यूनिट्स, निर्यात 25% बढ़कर 1.41 लाख यूनिट्स और तिपहिया गाड़ियों की बिक्री 46% बढ़कर 21,224 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Ola Electric Mobility (March MoM)

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का मार्च महीने में रजिस्ट्रेशन मासिक आधार पर 150% बढ़कर 3,973 यूनिट्स से 10,117 यूनिट्स पर पहुंच गया।

मासिक कारोबारी अपडेट

NMDC (March YoY)

एनएमडीसी का आयरन कोर का टोटल प्रोडक्शन मार्च में सालाना आधार पर 50.7% बढ़कर 5.35 MT और टोटल सेल्स 40.1% उछलकर 5.90 MT पर पहुंच गया।

मोबाइल सब्सक्राइर्स एडीशन (February MoM)

रिलायंस जियो ने फरवरी महीने में 16.24 लाख सब्सक्राबर्स जोड़े जबकि जनवरी महीने में यह आंकड़ा 24.37 लाख का था। वहीं भारती एयरटेल ने जनवरी में 44.06 लाख की तुलना में फरवरी में 48.57 लाख यूजर्स जोड़े। वोडा आइडिया की बात करें तो फरवरी महीने में इसने 21,927 सब्सक्राइबर्स जोड़े जबकि जनवरी में इसे 4.11 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Wipro

विप्रो के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग पार्टनर (टेक्नोलॉजी सर्विसेज ग्लोबल बिजनेस लाइन्स) को सीईओ (एआई-नेटिव बिजनेस एंड प्लेटफॉर्म्स यूनिट) बनाया गया है। वहीं कंवर सिंह अब टेक्नोलॉजी सर्विसेज ग्लोबल बिजनेस लाइन्स के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग पार्टनर का काम संभालेंगे। साथ ही सुजैन डैन नए मौकों की तलाश के लिए अमेरिका-2 रणनीतिक बाजार इकाई के सीईओ पद से हट जाएंगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने सर्विसेज बिजनेस को लेकर एक एआई-नेटिव बिजनेस एंड प्लेटफॉर्म्स यूनिट शुरू की है।

MM Forgings

आर वेंकटकृष्णन ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों से 1 अप्रैल से एमएम फोर्जिंग्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है।

Glenmark Pharmaceuticals

ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए ने ऐलान किया है कि वह 1 अप्रैल से अमेरिका में रायलट्रिस (ओलोपाटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड और मोमेटासोन फ्यूरोएट) नेजल स्प्रे, 665 माइक्रोग्राम/25 माइक्रोग्राम, एंड-टू-एंड कमर्शियलाइजेशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखेगी। रायलट्रिस को 2022 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और इसका उपयोग वयस्कों और 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों में मौसमी एलर्जी राइनाइटिस (एसएआर) से जुड़े लक्षणों के इलाज में किया जाता है।

Prestige Estates Projects

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में एक जमीन हासिल की है और 17.212 एकड़ जमीन के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इसमें करीब 30 लाख स्क्वेयर फुट का बिक्री लायक एरिया तैयार होने की उम्मीद है जिसका अनुमानित ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू (जीडीवी) करीब ₹4,200 करोड़ है।

Lupin

लुपिन की नीदरलैंड्स में स्थित सहायक कंपनी नैनोमी बीवी ने नैनोमी की सहायक कंपनी मल्टीकेयर फार्मास्युटिकल्स फिलीपींस में 43.38% हिस्सेदारी $3.96 करोड़ में हासिल करने के लिए एग्रीमेंट किया है जिसके मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Varun Beverages

वरुण बेवरेजेज के बोर्ड ने दिसंबर 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर ₹0.50 के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 8 अप्रैल तय की है।

SBI Cards and Payment Services

अमित बत्रा को 1 जुलाई, 2026 से एसबीआई कार्ड्स का ईवीपी और मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प ने यूलर मोटर्स के 2,68,219 सीरीज ई कम्युलेटिव कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों का अधिग्रहण ₹210 करोड़ में पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद अब इसमें कंपनी की 36.67% हिस्सेदारी है।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

इंडिगो ने 2 अप्रैल से सभी नई बुकिंगों के लिए देशी-विदेशी फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्जेज में बदलाव किया गया है। घरेलू फ्लाइट्स में दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज को ₹275 से ₹950 कर दिया गया है तो इंटरनेशनल फ्लाइट्स में इसमें तेज बढ़ोतरी हुई है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Bharti Airtel

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए से भारती एयरटेल के 5.4 लाख शेयर (0.008% हिस्सेदारी) ₹1,782 के भाव पर ₹96.22 करोड़ में खरीदा है।

TIL-RE

एलआईसी ने टीआईएल लिमिटेड के 66,651 राइट्स शेयर ₹2.8 के भाव पर बेचे हैं।

लिस्टिंग्स

आज पावरिका, साई पैरेंटेरल्स, अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। साथ ही हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

एक्स-डेट

आज एस्टर डीएम हेल्थकेयर, चेन्नई पेट्रो, क्रिसिल, इरेडा, सुंदरम-क्लेटन और टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो बी2बी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के बोनस और आरएंडबी डेनिम्स के स्प्लिट और बोनस की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।