Stocks to Watch: Nifty की मंथली एक्सपायरी; RVNL, Paytm और Trident समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक लिस्टिंग के साथ-साथ रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics), ट्राइडेंट (Trident) और पेटीएम (Paytm) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 26, 2026 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 25 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1073.61 प्वाइंट्स यानी 1.42% की बढ़त के साथ 76,488.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.40 प्वाइंट्स यानी 1.32% के उछाल के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनातनी की आशंका पर कच्चा तेल उबल पड़ा जिससे एशिया के कुछ बाजारों पर दबाव पड़ा। गिफ्ट निफ्टी में 0.37% की गिरावट के चलते इसकी आंच घरेलू मार्केट पर भी दिखने के आसार लग रहे हैं। चूंकि आज एनएसई के सभी इंडेक्स डेरिवेटिव्स के साथ-साथ स्टॉक्स के भी डेरिविटेव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी है तो आज मार्केट में तेज हलचल की गुंजाइश है। एक कारोबारी दिन पहले 25 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1073.61 प्वाइंट्स यानी 1.42% की बढ़त के साथ 76,488.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.40 प्वाइंट्स यानी 1.32% के उछाल के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

ओएनजीसी

सीमेंस


ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (फर्स्टक्राई)

एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया

कैरारो इंडिया

ईआईएच

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स

गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया)

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

IRCTC

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज

अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ

सेन्को गोल्ड

इस कंपनियों के रिजल्ट पेश

Container Corporation of India Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12.4% गिरकर ₹262.7 करोड़ और रेवेन्यू 1.1% फिसलकर ₹2,263.3 करोड़ पर आ गया।

Amara Raja Energy & Mobility Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 94.5% बढ़कर ₹314.3 करोड़ और रेवेन्यू 15.5% उछलकर ₹3,535.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन जीरो से ₹181.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Pine Labs Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पाइन लैब्स ₹28.9 करोड़ के घाटे से ₹59.4 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई और रेवेन्यू भी 17% उछलकर ₹700.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Aditya Birla Fashion and Retail Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का कंसालिडेटेड लॉस ₹16.87 करोड़ से बढ़कर ₹148.4 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू भी 15.7% उछलकर ₹1,990.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Awfis Space Solutions Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 107% बढ़कर ₹23.2 करोड़ और रेवेन्यू 20.7% उछलकर ₹410.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Hitachi Energy India Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हिताची एनर्जी इंडिया का प्रॉफिट 79.7% बढ़कर ₹330.5 करोड़ और रेवेन्यू 46.2% उछलकर ₹2,754 करोड़ पर पहुंच गया।

Suprajit Engineering Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सुप्राजीत इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 161.1%% बढ़कर ₹71.1 करोड़ और रेवेन्यू 18.8% उछलकर ₹1,041.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Man Industries India Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मैन इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.4% घटकर ₹50.85 करोड़ और रेवेन्यू 5% फिसलकर ₹1,157.3 करोड़ पर आ गया।

Rail Vikas Nigam Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेल विकास निगम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 58.9% घटकर ₹187.1 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू 4.2% उछलकर ₹6,695.9 करोड़ रह गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹187.4 करोड़ से घटकर ₹85 करोड़ रह गई।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 5 मई से अब तक ₹608 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं।

Trident

अवनीश बरुआ ने ट्राइडेंट के मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 29 मई तक कंपनी में रहेंगे।

One 97 Communications (Paytm)

वन 97 कम्युनिकेशंस की सहायक कंपनी पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज (पीसीटीएल) के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम यूरोप पेमेंट्स एसए में प्रति शेयर 1 यूरो के 90 लाख इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिए कुल 90 लाख यूरो के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट) इश्यू 25 मई को बंद हो गया। कंपनी ने प्रति शेयर ₹525 के भाव पर ₹4,000 करोड़ जुटाए। क्यूआईपी 20 मई को खुला था। इसके तहत एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड को ₹1,937 करोड़ तो जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड को ₹965.3 करोड़ के शेयर मिले।

NLC India

एनएलसी इंडिया ने देश में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के सेटअप के लिए एक ज्वाइंट वेंचर को लेकर न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) के साथ एक एमओयू किया है।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने तमिलनाडु के कुंभकोणम में लेमन ट्री होटल का ऐलान किया है जिसका काम इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।

Raymond

रेमंड के बोर्ड ने प्रमोटर जेके इन्वेस्टर्स (बॉम्बे) को प्राइवेट प्लेसमेंट पर प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए प्रति वारंट ₹497 के भाव पर 66.57 लाख वारंट जारी करके कुल ₹330.88 करोड़ तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है।

ब्लॉक डील्स

Premier Energies

प्रमोटर्स सुरेंद्रपाल सिंह सलूजा, मनजीत कौर सलूजा, चरणदीप सिंह सलूजा और जसवीन कौर सलूजा ने प्रीमियर एनर्जीज के कुल 2.39 करोड़ इक्विटी शेयर (5.29% हिस्सेदारी) ₹2,290.58 करोड़ में प्रति शेयर ₹955 के भाव पर बेच दिए। मार्च 2026 तक प्रमोटर और प्रमोटर समूह की कंपनी में 63.94% हिस्सेदारी थी। ये शेयर क्वांट म्यूचुअल फंड, नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड मदर फंड, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, अल मेहवार कमर्शियल इन्वेस्टमेंट्स, अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल स्मॉल कैपिटलाइजेशन फंड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी एमएफ, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसे देशी-विदेशी निवेशकों ने खरीदी है।

Global Health

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सुनील सचदेवा से ग्लोबल हेल्थ के 10 लाख शेयर (0.37% हिस्सेदारी) ₹122.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,225 के भाव पर खरीदे।

लिस्टिंग

आज टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज आईआरबी इंफ्रा डेवलपर्स, धामपुर शुगर मिल्स, जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स और हैटसन एग्रो प्रोडक्ट के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो आईबी इंफोटेक एंटरप्राइजेज के स्प्लिट और एफ मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज के स्प्लिट के साथ-साथ बोनस की भी एक्स-डेट है।

F&O Ban

SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे तो दूसरी तरफ कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।