Stocks to Watch: LemonTree और Tata Power समेत इन 25 स्टॉक्स की बनाएं वॉचलिस्ट, इंट्रा-डे में रहेगी तेज हलचल
Stocks to Watch: अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप का मूड बदलने के चलते एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में जोरदार रिकवरी हुई। लगभग हर तरफ हरियाली छाई रही। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 9.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1397.07 प्वाइंट्स यानी 1.81% के उछाल के साथ 78583.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.62% यानी 378.20 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 23739.2 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड वार को लेकर नरमी के चलते मार्केट को सपोर्ट मिला है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1397.07 प्वाइंट्स यानी 1.81% के उछाल के साथ 78583.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.62% यानी 378.20 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 23739.2 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रखें नजर
Titan
टाइटन का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹1,053 करोड़ से गिरकर ₹1,047 करोड़ पर आ गया। यह गिरावट गोल्ड इंपोर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के चलते इंवेंटरी लॉस के चलते आई जिससे कंपनी का मार्जिन भी प्रभावित हुआ।
Religare Enterprises
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ₹19.5 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹43.08 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 10% उछलकर ₹1,664 करोड़ पर पहुंच गया।
CCI
कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CC) इस वित्त वर्ष 2025 में प्रति शेयर 3.25 रुपये का तीसरा डिविडेंड बांट रही है। इस डिविडेंड को हासिल करने के लिए आज शेयरों की खरीदारी का आखिरी मौका है यानी कि आज अगर खरीद लेते हैं तो डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। यह खाते में 18 फरवरी तक क्रेडिट होगा। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू में गिरावट और सुस्त ईबीआईटीडीए के बावजूद इसका मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर ₹366.7 करोड़ पर पहुंच गया था।
Tata Power
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा पावर का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹953 करोड़ से बढ़कर ₹1030 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी ₹146.51 अरब से उछलकर ₹154 अरब पर पहुंच गया। कंपनी की योजना इस तिमाही 300 मेगावाट की टॉपकॉन सेल लाइन शुरू करने की है और यह दूसरे राज्यों में भी पावर डिस्ट्रीब्यूशन के मौके तलाश रही है। इसके अलावा कंपनी छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर्स सेटअप करने पर विचार कर रही है।
Gandhar Oil Refinery
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर गांधार ऑयल रिफाइनरी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹47.3 करोड़ से गिरकर ₹19.3 करोड़ और रेवेन्यू ₹11 अरब से ₹10 अरब पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने गांधार शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स के साथ विलय की एक योजना पेश किया है।
JG Chemicals
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जेजी केमिकल्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹10.2 करोड़ से उछलकर ₹16.97 करोड़ और रेवेन्यू ₹1.6 अरब से ₹2.09 अरब पर पहुंच गया।
Whirlpool of India
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹28 करोड़ से उछलकर ₹44 करोड़ और रेवेन्यू ₹15.26 अरब से ₹17 अरब पर पहुंच गया।
JK Tyre & Industries
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹2.2 अरब से गिरकर ₹51.5 करोड़ और रेवेन्यू ₹36.9 अरब से ₹36.74 अरब पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने ट्रील मोबिलिटी सॉल्यूशंस में अपनी हिस्सेदारी ₹10 करोड़ में 26 फीसदी से 66 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी है।
Birla Corporation
बिड़ला कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹1.1 अरब से गिरकर ₹31.2 करोड़ और रेवेन्यू ₹23.1 अरब से ₹22.57 अरब पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने बिड़लापुर में स्थित पीवीसी फ्लोरिंग प्लांट को बंद करने की मंजूरी दी है।
Metropolis Healthcare
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹27.15 करोड़ से उछलकर ₹31.4 करोड़ और रेवेन्यू ₹2.9 अरब से ₹3.23 अरब पर पहुंच गया।
Torrent Power
टोरेंट पावर का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹3.60 करोड़ से उछलकर ₹4.76 करोड़ और रेवेन्यू ₹63.66 अरब से ₹64.99 अरब पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी ने 14 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
Azad Engineering
आजाद इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹16.8 करोड़ से उछलकर ₹24.3 करोड़ और रेवेन्यू ₹89.2 करोड़ से ₹119 करोड़ पर पहुंच गया।
Everest Industries
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एवरेट इंडस्ट्रीज कंसालिडेटेड लेवल पर ₹81 लाख के मुनाफे से ₹15.5 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू ₹3.52 अरब से उछलकर ₹3.7 अरब पर पहुंच गया।
JB Chemicals & Pharma
जेबी केमिकल्स एंड फार्मा का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹134 करोड़ से उछलकर ₹162 करोड़ और रेवेन्यू ₹8.44 करोड़ से ₹9.60 करोड़ पर पहुंच गया।
Max Financial Services
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹148 करोड़ से गिरकर ₹5.60 करोड़ पर आ गया और रेवेन्यू भी ₹123.56 अरब से ₹89 अरब पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने एक्सिस मैक्स लाइफ के लिस्टिंग के रोडमैप को भी मंजूरी दी है लेकिन अभी इस लिस्टिंग को नियामकीय मंजूरी लेनी है। एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की योजना नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के जरिए ₹13 अरब जुटाने की है।
LemonTree Hotels
लेमनट्री होटल्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹35.4 करोड़ से उछलकर ₹62.5 करोड़ और रेवेन्यू ₹2.89 अरब से ₹3.6 अरब पर पहुंच गया।
Aditya Birla Capital
एक रेक्टिफिकेशन ऑर्डर के जरिए आदित्य बिड़ला कैपिटल पर टैक्स डिमांड बढ़कर ₹184 करोड़ हो गई है।
Hero Motocorp
दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पर टैक्स डिपार्टमेंट ने ₹456 करोड़ का भारी-भरकम टैक्स पेनाल्टी लगाया है।
RVNL
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ₹404 करोड़ के एक प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।
Ventive Hospitality
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी ने आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1400 करोड़ से कर्ज हल्का किया है और कंसालिडेट लेवल पर अब इसका नेट कर्ज घटकर ₹1736.64 करोड़ पर आ गया है। इसके अलावा वेटेड एवरेज इंटेरेस्ट रेट घटकर सालाना 8.02 फीसदी पर आ गया है।
ICICI Prudential Life
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ को ₹492-₹492 करोड़ के दो टैक्स डिमांड ऑर्डर मिले हैं।
Sun Pharma
सन फार्मा को ₹160 करोड़ के टैक्स डिमांड ऑर्डर मिले हैं।
United Spirits
यूनाइटेड स्पिरिट्स को वित्त वर्ष 2014-15 के टैक्स एसेसमेंट को रिवाइज करने का ऑर्डर मिला है। कंपनी पर टैक्स देनदारी ₹147 करोड़ बढ़ गई है।
Protean eGov Tech
प्रोटीन ईजीओवी टेक के शेयर 6 फरवरी को एनएसई पर लिस्ट होंगे। बीएसई पर यह 13 नवंबर 2023 को ही लिस्ट हो गई थी।
Deep Industries
दीप इंडस्ट्रीज ने ऐलान किया है कि इसे कांडला एनर्जी के अधिग्रहण के लिए अहमदाबाद में स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मंजूरी मिल गई है।