Stocks to Watch: Gift Nifty में 1% का उछाल; एक लिस्टिंग और Paytm-Ixigo समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में जोरदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक लिस्टिंग के साथ-साथ इक्सिगो (Ixigo), हिंडाल्को (Hindalco), एनटीपीसी (NTPC) और पेटीएम (Paytm) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान की सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल 5% से अधिक टूट गया। इसने वैश्विक बाजारों में रौनक बिखेर दी और गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 1.04% की बढ़त के साथ 23,937.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 22 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75415.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423719.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल
अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस
कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस
कृष्णा डायग्नोस्टिक्स
एनबीसीसी (इंडिया)
पेस डिजिटेक
पाइन लैब्स
हिताची एनर्जी इंडिया
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)
सुजलॉन एनर्जी
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
NTPC Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 34.4% बढ़कर ₹10,615 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 0.3% गिरकर ₹49,687.8 करोड़ पर आ गया। इस दौरान टैक्स के मोर्चे पर सालाना आधार पर ₹2,725.6 करोड़ के एक्सपेंसेज की तुलना में ₹9,062.1 करोड़ का राइट बैक रहा।
Hindalco Industries Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 50.9% गिरकर ₹2,597 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 20.4% उछलकर ₹78,133 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹6 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹4,171 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Eicher Motors Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.6% बढ़कर ₹1,520 करोड़ और रेवेन्यू 16% उछलकर ₹6,080.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Torrent Pharmaceuticals Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टोरेंट फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.9% गिरकर ₹389 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 41.8% उछलकर ₹4,197 करोड़ पर पहुंच गया।
Colgate Palmolive India Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोलगेट पॉमोलिव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.5% गिरकर ₹353.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 9.1% उछलकर ₹1,595.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Divis Laboratories Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर दिविस लैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.4% बढ़कर ₹751 करोड़ और रेवेन्यू 9.5% उछलकर ₹2,831 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
FTSE का इंडेक्स रिव्यू बदलाव का ऐलान
ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर एफटीएसई ने एफटीएसई ऑल वर्ल्ड और एफटीएसई ऑल कैप इंडिसेज में टाटा कैपिटल, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, मीशो, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी और बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) को जोड़ने का फैसला किया है। ये बदलाव 22 जून से प्रभावी होंगे।
Exide Industries, Nuvama Wealth Management
NSE ने 29 जुलाई से एक्साइड इंडस्ट्रीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को F&O सेगमेंट से हटाने का फैसला लिया है।
TVS Motor Company, Adani Enterprises
टीवीएस मोटर कंपनी सेंसेक्स 50 इंडेक्स में अदाणी एंटरप्राइजेज की जगह लेगी। वहीं बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 इंडेक्स में टीवीएस मोटर कंपनी, अंबुजा सीमेंट, कोलगेट पामोलिव और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया की जगह अदाणी एंटरप्राइजेज, अशोक लेलैंड, पेटीएम और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की जगह लेंगी। इसके अलावा अशोक लेलैंड, पेटीएम सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को बीएसई 100 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा, जबकि अंबुजा सीमेंट, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया और कोलगेट पामोलिव को इससे बाहर कर दिया जाएगा। ये सभी बदलाव 22 जून से प्रभावी होंगे।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से कोस्टल सीडर इन्वेस्टमेंट्स बीवी द्वारा फ्लेउर होटल्स के कुछ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लेमन ट्री होटल्स समूह को विलय और डीमर्जर के जरिए इंटर्नल रीस्ट्रक्चरिंग को भी मंजूरी मिल गई है।
RBL Bank
एमिरेट्स एनबीडी बैंक ने पब्लिक शेयरहोल्डर्स से आरबीएल बैंक के 41.55 करोड़ शेयर खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर पेश किया है। 26% हिस्सेदारी के बराबर इन शेयरों का भाव प्रति शेयर ₹282.38 तय किया गया है। यह ओपन ऑफर ₹11,735.3 करोड़ का है।
Federal Bank
आरबीआई ने 23 मई से प्रभावी तीन साल की अवधि के लिए इलियास जॉर्ज को फेडरल बैंक का पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाने की मंजूरी दे दी है।
Gujarat Themis Biosyn
गुजरात थेमिस बायोसाइन ने जापान की प्राइवेट इक्विटी फंड टी कैपिटल पार्टनर्स कंपनी के फंडों से माइक्रोबायोफार्म जापान कंपनी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए फाइनल एग्रीमेंट किया है। ₹1,300 करोड़ के इस सौदे के वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
Glenmark Pharma
ग्लेनमार्क फार्मा की सहायक कंपनी ग्लेनमार्क यूएसए ने स्टेट अटॉर्नी जनरल्स के साथ $2.96 करोड़ का सेटलमेंट किया है। इसका पेमेंट कंपनी पांच वर्षों में सालाना किस्तों में करेगी। हालांकि अभी इस समझौता को कोर्ट की मंजूरी मिलनी बाकी है। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्लेनमार्क यूएसए के खिलाफ सभी आरोप सही नहीं है।
Lupin
चीन की नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ने लुपिन की याबाओ फार्मा के साथ साझेदारी में डेवलप किए गए ओसेलटैमिविर फॉस्फेट के ANDA (एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) को मंजूरी दे दी है। यह चीन में लुपिन की पहली प्रोडक्ट एंट्री है। ओसेलटैमिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन का इस्तेमाल बच्चों के इलाज में होता है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
One 97 Communications (Paytm)
एलिवेशन कैपिटल और इसकी एंटिटीज SAIF III मॉरीशस कंपनी और SAIF पार्टनर्स इंडिया IV ने मिलकर पेटीएम में 1.34% हिस्सेदारी यानी 85.98 लाख शेयर ₹963.6 करोड़ में बेच दिए। मार्च 2026 तक SAIF पार्टनर्स इंडिया IV की पेटीएम में 4% तो SAIF III मॉरीशस की 9.43% हिस्सेदारी थी। ये शेयर सोसिएटे जेनरल, घिसालो मास्टर फंड, विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज, कॉपथॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट, एनआरएसजीवीसीसी, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड और इंडिया एकोर्न आईसीएवी समेत 12 निवेशकों ने प्रति शेयर ₹1,120.65 के भाव पर खरीद लिए।
JSW Cement
एपी एशिया अपॉर्चुनिस्टिक होल्डिंग्स पीटीई ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट में 3.36% हिस्सेदारी यानी 4.58 करोड़ इक्विटी शेयर ₹568.14 करोड़ में बेच दिए। मार्च 2026 तक अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट की सहायक कंपनी की सीमेंट कंपनी में 3.4% हिस्सेदारी थी। ये शेयर ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, इंडिया एकोर्न आईसीएवी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, अमुंडी फंड्स इक्विटी इंडिया, गोल्डमैन सैक्स, न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, मेडिओलानम बेस्ट ब्रांड्स, बंधन म्यूचुअल फंड, बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड और एडलवाइस म्यूचुअल फंड समेत 11 देशी-विदेशी निवेशकों ने प्रति शेयर ₹124 के भाव पर खरीदे।
Pine Labs
प्राइवेट इक्विटी फर्म मैडिसन इंडिया कैपिटल के स्वामित्व वाली मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज IV ने पाइन लैब्स में 2.15% हिस्सेदारी के बराबर 2.47 करोड़ शेयर ₹356.86 करोड़ में बेचे हैं। मार्च 2026 तक मैडिसन इंडिया के पास पाइन लैब्स के 2.53 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 2.21% हिस्सेदारी थी। ये शेयर फ्रैंकलिन टेम्पलटन, टाटा म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनले एशिया सिंगापुर, आईप्रोफाइल इमर्जिंग मार्केट्स प्राइवेट पूल, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एचएसबीसी म्यूचुअल फंड पाइन लैब्स ने प्रति शेयर ₹144 में खरीदे।
Le Travenues Technology (ixigo)
श्क्रॉडर इंटरनेशनल सिलेक्शन फंड एशियन टोटल रिटर्न ने इक्सिगो में 0.78% हिस्सेदारी यानी 34.55 लाख शेयर ₹58.89 करोड़ में प्रति शेयर ₹170.42 के भाव पर बेच दिए। मार्च 2026 तक श्क्रॉडर की इक्सिगो में 2.3% हिस्सेदारी थी।
PNGS Reva Diamond Jewellery
प्राइवेट इक्विटी फर्म बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स इंडिया के स्वामित्व वाली बेरिंग प्राइवेट इक्विटी इंडिया फंड 6 ने पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी में 0.67% हिस्सेदारी यानी 2.13 लाख शेयर ₹8.33 करोड़ में प्रति शेयर ₹390 के भाव पर खरीद लिए।
Inventurus Knowledge Solutions
बर्जिस मिनू देसाई ने इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस में 0.34% हिस्सेदारी यानी 6 लाख शेयर ₹94.8 करोड़ में बेच दिए। ये शेयर ₹1580 के भाव पर एडलवाइज म्यूचुअल फंड ने एडलवाइज स्मॉल कैप फंड और 3पी इंडिया इक्विटी फंड के जरिए खरीद लिए।
Adani Energy Solutions
बिड़ला म्यूचुअल फंड ने कतर होल्डिंग एलएलसी से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.4% हिस्सेदारी यानी 48.05 लाख शेयर ₹643.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,339 के भाव पर खरीदे।
लिस्टिंग
आज एनएफपी संपूर्ण फूड्स के शेयरों की लिस्टिंग है।
एक्स-डेट
आज टीसीएस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एलटीएम, सियाराम सिल्क मिल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो पीएई के बोनस की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।