Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी, दो लिस्टिंग, Trident-JK Paper समेत इन स्टॉक्स पर भी रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ ट्राइडेंट (Trident), इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas), एस्ट्रल (Astral) और जेके पेपर (JK Paper) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 19, 2026 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 18 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77.05 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,315.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.45 प्वाइंट्स यानी 0.03% के मामूली उछाल के साथ 23,649.95 पर बंद पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 18 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77.05 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,315.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.45 प्वाइंट्स यानी 0.03% के मामूली उछाल के साथ 23,649.95 पर बंद पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

जाइडस लाइफसाइंसेज


भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

एंथम बायोसाइंसेज

ब्लैक बक

एक्जिकॉम टेली-सिस्टम्स

कर्नाटक बैंक

मैनकाइंड फार्मा

सीई इन्फो सिस्टम्स

ओम पावर ट्रांसमिशन

पीआई इंडस्ट्रीज

पीएनसी इंफ्राटेक

ट्राइडेंट

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज

इन कंपनियों के रिजल्ट जारी

Puravankara Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पूर्वांकर ₹88 करोड़ के घाटे से ₹110 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट के मुनाफे में आ गई और रेवेन्यू 177.3% उछलकर ₹1,501.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Afcons Infrastructure Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एफकॉन्स इंफ्रा ₹110.9 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹88.4 करोड़ के घाटे में आ गई तो रेवेन्यू भी 18.9% फिसलकर ₹2,613.8 करोड़ पर आ गया।

JK Paper Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेके पेपर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.4% बढ़कर ₹90.2 करोड़ और रेवेन्यू 17.2% उछलकर ₹1,966 करोड़ पर पहुंच गया।

GE Vernova T&D India Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 88.6% बढ़कर ₹351.8 करोड़ और रेवेन्यू 42% उछलकर ₹1,637.1 करोड़ पर पहुंच गया।

DOMS Industries Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डोम्स इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.1% बढ़कर ₹56.7 करोड़ और रेवेन्यू 18.7% उछलकर ₹604 करोड़ पर पहुंच गया।

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 87.7% बढ़कर ₹396 करोड़ और रेवेन्यू 7.4% उछलकर ₹2,208 करोड़ पर पहुंच गया।

Indraprastha Gas Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंद्रप्रस्थ गैस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.2% गिरकर ₹340.5 करोड़ पर आ गया लेकिन दूसरी तरफ इस दौरान रेवेन्यू 5.4% उछलकर ₹4,162.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Subros Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सुब्रोस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.8% बढ़कर ₹49.3 करोड़ और रेवेन्यू 15.6% उछलकर ₹1,049.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Astral Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एस्ट्रल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.6% बढ़कर ₹213 करोड़ और रेवेन्यू 24.2% उछलकर ₹2,088.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Triveni Turbine Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर त्रिवेणी टर्बाइन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.5% बढ़कर ₹101.9 करोड़ और रेवेन्यू 26.3% उछलकर ₹679.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Eicher Motors

आयशर मोटर्स की सहायक कंपनी रॉयल एनफील्ड आंध्र प्रदेश के ताडा (तिरुपति) में एक नए ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए 215.7 एकड़ जमीन हासिल करने जा रही है। कंपनी इस ग्रीनफील्ड विस्तार में लगभग ₹2,500 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है।

Vascon Engineers

वास्कॉन इंजीनियर्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज से जामनगर के आरजी एक्सपेंशन में स्थित सेक्टर-3 में चार जी+12 एफएलएल टाइप बिल्डिंग्स बनाने के लिए ₹131.58 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ इंटेंट) मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 19 महीने के भीतर काम पूरा करना है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

JSW Steel

राजीव जैन और टिम कार्वर के जीक्यूजी पार्टनर्स की इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने जेएसडब्ल्यू स्टील के 1.5 करोड़ शेयर (0.61% हिस्सेदारी) ₹1,890 करोड़ में तो एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अतिरिक्त 1 करोड़ शेयर (0.4% हिस्सेदारी) ₹1,260 करोड़ में खरीदे हैं। ये शेयर इसकी प्रमोटर एंटिटी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बेचे हैं जिसकी मार्च 2026 तक कंपनी में 2.86% हिस्सेदारी थी। यह लेन-देन प्रति शेयर ₹1260 के भाव पर हुआ। एसबीआई म्यूचुअल फंड की एसबीआई आर्बिट्रेज अपॉर्चुनिटीज फंड के जरिए मार्च 2026 तक जेएसडब्ल्यू स्टील में पहले से ही 1.16% हिस्सेदारी थी।

PNGS Reva Diamond Jewellery

प्रमोटर गोविंद विश्वनाथ गाडगिल ने पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के 1.6 लाख अतिरिक्त शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹5.85 करोड़ में प्रति शेयर ₹365.78 के भाव पर खरीदे हैं।

EFC (I)

सेजवन इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के फ्लैगशिप ग्रोथ 2 फंड ने ईएफसी (आई) के 1.47 लाख शेयर ₹15.08 के भाव पर ₹22.24 लाख में तो फोर्ब्स ईएमएफ ने 89,320 शेयर ₹13.39 लाख में प्रति शेयर ₹15 के भाव पर बेच दिए। वहीं प्रिया सिंह अग्रवाल ने ईएफसी (आई) के 1 लाख शेयर ₹14.74 के भाव से ₹14.74 लाख में तो रागस्वरूपा टेक्नोलॉजीज ने 1.19 लाख शेयर ₹17.95 लाख में प्रति शेयर ₹15.05 के भाव से खरीदे। मार्च 2026 तक फ्लैगशिप ग्रोथ 2 फंड और फ्लैगशिप ग्रोथ ओई फंड के जरिए सेजवन की ईएफसी (आई) में 2.53% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

आज आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक की एनएसई एसएमई और गोल्डलाइन फार्मा की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन, एलिकॉन कास्टएलॉय और अतिशय के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो इंटीग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।