Stocks to Watch: एक लिस्टिंग; NTPC, Bank of Baroda और SBI Cards समेत इन स्टॉक्स पर फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज एनटीपीसी (NTPC), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) और एनबीसीसी (NBCC) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 24 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 331.62 प्वाइंट्स यानी 0.43% की कमजोरी के साथ 76,059.77 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 102.15 प्वाइंट्स यानी 0.43% की गिरावट के साथ 23,767.45 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच हमले थमने पर कच्चा तेल 5% फिसला तो इसने मार्केट में रौनक बिखेर दी। अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 127.00 प्वाइंट्स यानी 0.53% की बढ़त के साथ 23,945.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 24 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 331.62 प्वाइंट्स यानी 0.43% की कमजोरी के साथ 76,059.77 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 102.15 प्वाइंट्स यानी 0.43% की गिरावट के साथ 23,767.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा पावर कंपनी, टाटा केमिकल्स, इंडस टावर्स, केनरा बैंक, कोफोर्ज, बालाजी एमिन्स, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, ग्रेविटा इंडिया, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स और आर आर कबेल आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के रिजल्ट पेश
NTPC Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 11.9% बढ़कर ₹342.4 करोड़ और रेवेन्यू 3% बढ़कर ₹43,831.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Consumer Products Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.8% बढ़कर ₹427 करोड़ और रेवेन्यू 11.9% बढ़कर ₹5,348.9 करोड़ पर पहुंच गया। इसके इंडिया ब्रांडेड बिजनेस की अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ इस दौरान 13% तो इंटरनेशनल बिजनेस की ग्रोथ 16% रही।
Jindal Steel Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.9% घटकर ₹843.9 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू इस दौरान 25.9% बढ़कर ₹15,482.1 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने विद्या रतन शर्मा को कंपनी के एडीएशनल डायरेक्टर और एमडी के तौर पर तो संदीप मोदी को सीएफओ और राजीव कुमार को सीओओ के तौर पर नियुक्त किया है।
REC Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.1% घटकर ₹4,192.8 करोड़ और NII (ब्याज से नेट इनकम) 3.6% गिरकर ₹5,453 करोड़ पर आ गया।
SBI Cards and Payment Services Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई कार्ड्स का प्रॉफिट 19.5% बढ़कर ₹664.4 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन NII (ब्याज से नेट इनकम) 0.25% फिसलकर ₹1,676.1 करोड़ पर आ गया।
Bank of Baroda Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 71.9% घटकर ₹1,278.4 करोड़ पर आ गया लेकिन NII (ब्याज से नेट इनकम) 9.5% बढ़कर ₹12,525.1 करोड़ पर पहुंच गया। प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 67.3% कम होकर ₹643 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.89% से बढ़कर 1.99% और नेट एनपीए 0.45% से 0.50% पर पहुंच गया। सालाना आधार पर बैंक जीरो से ₹5,680.2 करोड़ के वन-टाइम एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई। बैंक ने एनएमसी ग्रुप से जुड़े कानूनी मामले में सेटलमेंट के तहत $60 करोड़ (₹5,680 करोड़) दिए।
Bank Of India Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 36.2% बढ़कर ₹3,067.9 करोड़ और NII (ब्याज से नेट इनकम) 12.6% बढ़कर ₹6,832.5 करोड़ पर पहुंच गया। प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 12.6% कम होकर ₹963.6 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.98% से घटकर 1.81% और नेट एनपीए 0.56% से 0.51% पर आ गया।
IDFC First Bank Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 132.4% बढ़कर ₹1,075 करोड़ और NII (ब्याज से नेट इनकम) 21.1% बढ़कर ₹5,972.4 करोड़ पर पहुंच गया। प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 31% कम होकर ₹1,143.9 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.61% से घटकर 1.51% और नेट एनपीए 0.48% से 0.44% पर आ गया। इसके अलावा बैंक को जून तिमाही में एनसीजीटीसी से सीजीएफएमयू स्कीम के तहत ₹514.82 करोड़ मिले।
AU Small Finance Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹796 करोड़ और NII (ब्याज से नेट इनकम) 31.8% बढ़कर ₹2,695.5 करोड़ पर पहुंच गया। प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 30.3% कम होकर ₹371.5 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.03% से बढ़कर 2.10% और नेट एनपीए 0.74% से 0.76% पर पहुंच गया।
DCB Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक का प्रॉफिट 35.6% बढ़कर ₹213.2 करोड़ और NII (ब्याज से नेट इनकम) 17.8% बढ़कर ₹684 करोड़ पर पहुंच गया। प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज इस दौरान 50.4% कम होकर ₹57.1 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.45% से घटकर 2.43% और नेट एनपीए 0.89% से 0.84% पर आ गया।
Lodha Developers Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लोढ़ा डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 103.4% बढ़कर ₹1,372.1 करोड़ और रेवेन्यू 43.1% उछलकर ₹4,996.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Vedant Fashions Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वेदांत फैशंस का प्रॉफिट 14.7% बढ़कर ₹80.6 करोड़ और रेवेन्यू 7.2% उछलकर ₹301.4 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा बोर्ड ने 28 अगस्त से रवि मोदी को पांच साल के लिए सीएमडी बनाने की मंजूरी दी है।
Zen Technologies Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेन टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 40% घटकर ₹31.8 करोड़ और रेवेन्यू 10.5% गिरकर ₹141.6 करोड़ पर आ गया। इसके अलावा कंपनी पहाड़ी इलाकों में युद्ध को लेकर पहला हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम पेश किया है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Landmark Cars
लैंडमार्क कार्स को जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया से अहमदाबाद में एक नया एमजी एक्सपीरियंस शोरूम खोलने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। यह डीलरशिप लैंडमार्क कार्स की अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी एयरोमार्क कार्स शुरू करेगी।
Waaree Renewable Technologies
वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को दो ग्राउंड-माउंटेड सोलर PV प्लांट के लिए EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) का दो लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। इन दोनों प्लांट की कुल क्षमता 800 MWac / 1,082 MWp है।
NBCC (India)
एनबीसीसी को नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड से ₹20.42 करोड़ और डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (ओडिशा) से ₹88.43 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं।
Authum Investment & Infrastructure
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के कॉरपोरेट ऑफिस और कमर्शियल जगहों पर अपना सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है। कंपनी के अधिकारियों और एग्जीक्यूटिव ने जांच के दौरान मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए।
Hirect
हिरेक्ट (पूर्व नाम हिंद रेक्टिफायर्स) को इंडियन रेलवे से वंदे मेट्रो (नमो भारत) ट्रेनसेट के लिए ₹60 करोड़ का अपना पहला डेवलपमेंट ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कंपनी को इंडियन रेलवे की मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF) से मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेनसेट के लिए पूरे प्रोपल्शन सिस्टम की सप्लाई का ₹60 करोड़ का पहला ऑर्डर मिला है।
Sarda Energy and Minerals
शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स को अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी शारदा मेटल्स एंड एलॉयज के बोर्ड ने ग्रीन इनीशिएटिव्स के तहत ₹300 करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंज़ूरी दी है। इस निवेश का इस्तेमाल विजयनगरम में मौजूद प्लांट में वेस्ट हीट रिकवरी पावर प्लांट लगाने और मिनरल वूल बनाने की फैसिलिटी का विस्तार करने में किया जाएगा।
बल्क डील्स
Shadowfax Technologies
एट रोड्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस II ने शैडोफैक्स के 4.16 करोड़ इक्विटी शेयर ₹204.88 के भाव और 54.64 लाख ₹204.62 के भाव पर बेच दिए। यह कुल मिलाकर 8.04% हिस्सेदारी ₹964.37 करोड़ में बिकी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इंटरनेट ने भी अपनी 5.76% हिस्सेदारी (3.37 करोड़ शेयर) ₹204.45 के भाव पर ₹689.79 करोड़ में बेच दी। जून 2026 तक शैडोफैक्स में एट रोड्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस की हिस्सेदारी 9.5% (5.55 करोड़ शेयर) थी, जबकि फ्लिपकार्ट इंटरनेट की हिस्सेदारी 7.29% (4.26 करोड़ शेयर) थी।
Sudeep Pharma
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नुवामा से सुदीप फार्मा में ₹160 करोड़ में 20 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे, जो 1.77% हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा प्रति शेयर ₹800 के भाव पर हुआ। नुवामा क्रॉसओवर अपॉर्चुनिटीज फंड – सीरीज III ने सुदीप फार्मा के 10.6 लाख शेयर ₹84.8 करोड़ में बेचे, जबकि नुवामा क्रॉसओवर अपॉर्चुनिटीज फंड – सीरीज IIIA ने 9.4 लाख शेयर ₹75.2 करोड़ में बेचे। जून 2026 तक एसबीआई म्यूचुअल फंड की एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड के जरिए सुदीप फार्मा में 1.2% हिस्सेदारी थी, जबकि नुवामा की अपनी तीन स्कीमों के जरिए 7.66% हिस्सेदारी थी।
Caliber Mining and Logistics
विकास खेमानी की कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स ने कैलिबर माइनिंग में प्रति शेयर ₹494.85 के भाव पर 3.05% हिस्सेदारी के बराबर 20 लाख शेयर ₹98.97 करोड़ में खरीदे। इसके अलावा ग्लोबल इन्वेस्टर गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप SE ODI ने भी ₹16.65 करोड़ में 3.34 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹497.94 के भाव पर खरीदे।
Gandhar Oil Refinery India
सोसिएट जेनरल ने गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया में प्रति शेयर ₹288.97 के भाव पर अतिरिक्त 8.53 लाख शेयर (0.87% हिस्सेदारी) ₹24.65 करोड़ में खरीदे। इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में इसने कंपनी में 0.7% हिस्सेदारी खरीदी थी।
लिस्टिंग
गल्फ लॉयड्स (इंडिया) के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया, विप्रो, डीएलएफ, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, टाटा कैपिटल, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, बिड़ला केबल, क्रिसिल, दीपक नाइट्राइट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, केसीपी, यूनिवर्सल केबल्स और विंध्य टेलीलिंक्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।