Stocks to Watch: एक लिस्टिंग; इंट्रा-डे में Wipro, Prime Focus समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ विप्रो (Wipro), डोम्स (Doms) और प्राइम फोकस (Prime Focus) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 7:44 AM
एक कारोबारी दिन पहले 16 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 544.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 76,808.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 135.25 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,989.15 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 24.00 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 24,001.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 16 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 544.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 76,808.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 135.25 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,989.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

DOMS Industries

सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली की एक बड़ी स्टेशनरी कंपनी FILA (फैब्रिका इटैलिना लैपिस एड एफिनी) ब्लॉक डील के जरिए डोम्स में 7% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹2,100 तय किया गया है और कुल ब्लॉक डील का साइज ₹892 करोड़ हो सकता है। मार्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी प्रमोटर फीला की डोम्स में 26.01% हिस्सेदारी थी।


Wipro

विप्रो ने एंथ्रॉपिक के क्लाउडे (Claude) मॉडल के लिए अपने एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लॉन्च किया है।

Krishna Institute of Medical Sciences (KIMS)

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 16 जून को इक्विटी शेयरों का QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट) इश्यू लॉन्च किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹771.73 तय किया गया है।

Bharat Forge

भारत फोर्ज की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने पैरामाउंट के साथ मिलकर Eurosatory 2026 में 'सिंहा 4x4' (Simha 4x4) को पेश किया। यह अगली पीढ़ी का हल्का बख्तरबंद मल्टी-पर्पज वेईकल है।

Prime Focus

सेबी ने प्राइम फोकस, इसके प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स, सीएफओ और ऑडिट कमेटी के सदस्यों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को बंद कर दिया है। सेबी के मुताबिक कंपनी के दो बिजनेस ट्रांसफर ट्रांजैक्शन के अकाउंटिंग ट्रीटमेंट से जुड़े कथित उल्लंघन साबित नहीं हुए।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Sonata Software

पोलुनिन कैपिटल पार्टनर्स की पोलुनिन इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल कैप फंड ने सोनाटा सॉफ्टवेयर के 19.2 लाख शेयर ₹56.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹295.12 के भाव पर खरीदे हैं।

Renaissance Global

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने रेनेसां ग्लोबल में 1.5% हिस्सेदारी वाले 16.4 लाख शेयर ₹106.58 के भाव पर ₹17.47 करोड़ में खरीदा है।

Nila Infrastructures

केयर वेल्थ एडवाइजर्स ने जैनम ब्रोकिंग से प्रति शेयर ₹8 के भाव पर नीला इंफ्रास्ट्रक्चर्स के 19.77 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹1.58 करोड़ में खरीदे हैं।

Nxt-Infra Trust

नुवामा वेल्थ फाइनेंस ने लार्सन एंड टुब्रो से (L&T) से Nxt-इन्फ्रा ट्रस्ट की 51.5 लाख यूनिट्स ₹49.95 करोड़ में प्रति यूनिट ₹97 के भाव पर खरीदी।

Altius Telecom Infrastructure Trust

BIF IV जार्विस इंडिया और अनाहेरा इन्वेस्टमेंट ने ऑल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में अपनी 5.47% हिस्सेदारी (16.69 करोड़ यूनिट्स) कई निवेशकों को ₹2,754 करोड़ में बेची। ये शेयर IIFL मैनेजमेंट सर्विसेज, NEO प्राइम फंड, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), JM फाइनेंशियल सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), ASK फाइनेंशियल होल्डिंग्स, नुवामा मल्टी एसेट स्ट्रेटेजी रिटर्न फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, 360 ONE प्राइम, LGT वेल्थ इंडिया और सुंदरम म्यूचुअल फंड ने खरीदे।

लिस्टिंग

आज उत्कल स्पेशल्टी इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

एक्स-डेट

आज सिएंट के बायबैक और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के बोनस की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।