Stocks to Watch: बुधवार 28 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: बुधवार 28 जनवरी के कारोबारी सत्र में नतीजों, OFS, निवेश और बोर्ड फैसलों के चलते कई बड़े शेयर फोकस में रहेंगे। FMCG, मेटल, फाइनेंस और रिटेल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:14 PM
Story continues below Advertisement
Vedanta के बोर्ड ने Hindustan Zinc में 1.59 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी है।

Stocks to Watch: बुधवार 28 जनवरी के कई कंपनियों के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इसकी वजह अहम कॉरपोरेट एक्शन हैं। कुछ कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ में बोर्ड और निवेश से जुड़े अहम फैसले आए हैं। इन खबरों का असर शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव के रूप में दिख सकता है। आइए जानते हैं, बुधवार को किन 13 स्टॉक्स में हलचल की सबसे ज्यादा संभावना है।

Marico

FMGC दिग्गज Marico का दिसंबर तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत बढ़कर ₹460 करोड़ रहा। रेवेन्यू में 26.6 प्रतिशत की तेज बढ़त देखने को मिली। EBITDA 11.1 प्रतिशत बढ़कर ₹592 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 16.7 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 19.1 प्रतिशत था।


Vedanta

माइनिंग दिग्गज Vedanta के बोर्ड ने Hindustan Zinc में 1.59 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी है। इसके तहत Vedanta, Hindustan Zinc के 6.7 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बाजार में उतारेगी। इस OFS का फ्लोर प्राइस ₹685 प्रति शेयर तय किया गया है। यह ऑफर 28 और 29 जनवरी को खुलेगा।

PC Jeweller Ltd

PC Jeweller ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। इसका शुद्ध मुनाफा 31% बढ़कर ₹190 करोड़ रहा और रेवेन्यू 37% उछलकर ₹875 करोड़ पहुंच गया। ऑपरेशनल मोर्चे पर EBITDA करीब 80% बढ़कर ₹201.3 करोड़ हो गया और मार्जिन सुधरकर 23% रहा। कंपनी ने कर्ज में 68% कटौती की है। साथ ही, 100 नए फ्रेंचाइजी शोरूम खोलने की योजना को मंजूरी दी है।

Mahindra Logistics

Mahindra Logistics के लिए दिसंबर तिमाही टर्नअराउंड की रही। कंपनी ने ₹3.25 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹9.03 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी की आय 19.1 प्रतिशत बढ़कर ₹1,898 करोड़ रही। EBITDA में 39.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। EBITDA मार्जिन सुधरकर 5.42 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 4.62 प्रतिशत था।

Motilal Oswal Financial Services

Motilal Oswal Financial Services ने स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 0.25 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ ₹565.9 करोड़ रहा। वहीं रेवेन्यू 5.9 प्रतिशत बढ़कर ₹2,111.6 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,993.4 करोड़ था।

Bajaj Finance

सरकारी कंपनी LIC ने Bajaj Finance के 5.12 लाख डिबेंचर्स में निवेश किया है, जिसकी कुल कीमत करीब ₹5,120 करोड़ है। इस निवेश के जरिए LIC ने Bajaj Finance के डेट इंस्ट्रूमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इससे Bajaj Finance को लंबी अवधि की फंडिंग सपोर्ट मिलेगा।

Titagarh Rail Systems Ltd

Titagarh Rail Systems ने बताया कि कंपनी ने ABB India के साथ 25kV ड्राइवरलेस मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोपल्शन सिस्टम और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर अहम करार किया है। इस समझौते के तहत ABB India डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन सुपरविजन और कमीशनिंग में सहयोग देगी।

Spandana Sphoorty

Spandana Sphoorty Financial ने तिमाही के दौरान नुकसान में बड़ी कमी दर्ज की है। कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹83 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹218 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 12.7 प्रतिशत बढ़कर ₹94.5 करोड़ रही, जो ऑपरेशनल सुधार की ओर इशारा करता है।

Ramkrishna Forgings

Ramkrishna Forgings के नतीजों में मुनाफे के मोर्चे पर दबाव देखने को मिला। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.4 प्रतिशत घटकर ₹13.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹20.9 करोड़ था। हालांकि परिचालन स्तर पर प्रदर्शन बेहतर रहा। तिमाही में रेवेन्यू 2.3 प्रतिशत बढ़कर ₹1,098.5 करोड़ हुआ।

Gopal Snacks

Gopal Snacks का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹15.4 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी की आय 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹399.6 करोड़ तक पहुंच गई। EBITDA में 88.6 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई। EBITDA मार्जिन सुधरकर 7.32 प्रतिशत रहा। कंपनी ने ₹0.35 प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है।

Infosys

Infosys ने वैश्विक एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को और तेज करने के उद्देश्य से Cursor के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत Infosys अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और Cursor के एडवांस्ड टूल्स का इस्तेमाल कर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोसेस को ज्यादा कुशल, तेज और स्केलेबल बनाने पर फोकस करेगी।

MMTC Ltd

सरकारी कंपनी MMTC Ltd ने 27 जनवरी को बताया कि केंद्र सरकार ने Asit Gopal को कंपनी के बोर्ड में गवर्नमेंट नॉमिनी डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उसी दिन से प्रभावी हुई है। Asit Gopal फिलहाल कपड़ा मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी और फाइनेंशियल एडवाइजर हैं।

Metro Brands

Metro Brands का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35.6% बढ़कर ₹128.3 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 15.4% बढ़कर ₹811 करोड़ पहुंचा। इसे त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन की मांग और ₹2,500 से कम कीमत वाले फुटवियर पर GST कटौती का सपोर्ट मिला। EBITDA 18.1% बढ़कर ₹265.2 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन सुधरकर 32.7% हो गया।

Motilal Oswal Q3 Results: मोतीलाल ओसवाल को ₹565 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 18% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।