Share Market: अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट से पहले शेयर बाजार में कई तरह की अनिश्चितताएं बनी हुई थीं। हालांकि अब इन सब पर विराम लग चुका है। 1 फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया लेकिन ब्याज दरों को कम करने के लिए उधारी को सीमित करने का सरकार का कदम बाजार के लिए सकारात्मक है।
