Dealing Rooms Check: बजट से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। निफ्टी में कमजोरी नजर आई। बजट में PSU बैंकों में FPI लिमिट बढ़ने की उम्मीद से पूरे सेक्टर में जोश नजर आया। NIFTY PSU BANK इंडेक्स के सभी 12 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। यूको , सेंट्रलबैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया 3 से 5 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। तेल और गैस शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। HPCL 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BPCL, MGL और पेट्रोनेट में 3% की तेजी देखने को मिली। तीसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का मुनाफा 21% बढ़ा। एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने आज बीपीसीएल में बिकवाली करवाई। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस में खरीदारी करने की राय दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स तेल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में मंदी करने की राय दी। डीलर्स ने बीपीसीएल के शेयर में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक पर STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 495-500 रुपये प्रति शेयर घोषित किया। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने OMCs में बिकवाली की है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फाइनेंशियल सेक्टर के इस स्टॉक पर दांव लगाया। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में बुलिश राय दी। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक के लिए लक्ष्य के रूप में 190-195 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)