Get App

डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में दिखा जोरदार एक्शन, एक में हुई खरीदारी और दूसरे में बिकवाली

BPCL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स तेल सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक पर STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने OMCs में बिकवाली की है

Yatin Motaअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 5:42 PM
डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में दिखा जोरदार एक्शन, एक में हुई खरीदारी और दूसरे में बिकवाली
MANAPPURAM FINANCE पर डीलर्स ने फाइनेंशियल सेक्टर से दांव लगाया। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है

Dealing Rooms Check: बजट से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। निफ्टी में कमजोरी नजर आई। बजट में PSU बैंकों में FPI लिमिट बढ़ने की उम्मीद से पूरे सेक्टर में जोश नजर आया। NIFTY PSU BANK इंडेक्स के सभी 12 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। यूको , सेंट्रलबैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया 3 से 5 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। तेल और गैस शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। HPCL 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BPCL, MGL और पेट्रोनेट में 3% की तेजी देखने को मिली। तीसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का मुनाफा 21% बढ़ा। एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने आज बीपीसीएल में बिकवाली करवाई। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस में खरीदारी करने की राय दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स तेल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में मंदी करने की राय दी। डीलर्स ने बीपीसीएल के शेयर में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक पर STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 495-500 रुपये प्रति शेयर घोषित किया। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने OMCs में बिकवाली की है।

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, डीएलएफ, IEX और महानगर गैस में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें