कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 14 मार्च को बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम होती हुई दिखाई दीं। निफ्टी इंट्राडे में 17000 के नीचे फिसल गया। निफ्टी पर इंफोसिस, TCS, ITC और अदाणी एंटरप्राइजेज ने दबाव बनाया। वहीं बैंक निफ्टी भी नीचे गिरकर कारोबार करता हुआ नजर आया। सरकारी बैंकिंग शेयरों में तगड़ी बिकवाली नजर आई। यूनियन बैंक, BOI और इंडियन बैंक 5 से 9% तक फिसल गये। जबकि IT, मेटल, ऑटो और रियलिटी सेक्टर्स के स्टॉक्स में भी बिकवाली नजर आई। ऐसे बाजार में ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में आज दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। डीलर्स ने आज Intellect Design Arena Ltd और AB Capital के शेयर में ट्रेड लेने की सलाह दी है।
