Get App

डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली, इस स्टॉक में दिख सकती है 30 रुपये की गिरावट

Intellect Design Arena के शेयर पर डीलिंग रूम्स में आज बिकवाली की सलाह दी गई है। डीलर्स ने Intellect Design Arena में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये स्टॉक 20-30 रुपये गिर सकता है। HNIs ने इस शेयर में बिकवाली की है और शेयर में नए शॉर्ट बनते हुए दिखे हैं

Yatin Motaअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 11:22 PM
डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली, इस स्टॉक में दिख सकती है 30 रुपये की गिरावट
AB Capital पर डीलर्स ने बिकवाली कराई है। डीलर्स को लगता है कि ये शेयर 4-5% तक गिर सकता है। इसमें घरेलू फंड्स ने भी बिकवाली की है

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 14 मार्च को बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम होती हुई दिखाई दीं। निफ्टी इंट्राडे में 17000 के नीचे फिसल गया। निफ्टी पर इंफोसिस, TCS, ITC और अदाणी एंटरप्राइजेज ने दबाव बनाया। वहीं बैंक निफ्टी भी नीचे गिरकर कारोबार करता हुआ नजर आया। सरकारी बैंकिंग शेयरों में तगड़ी बिकवाली नजर आई। यूनियन बैंक, BOI और इंडियन बैंक 5 से 9% तक फिसल गये। जबकि IT, मेटल, ऑटो और रियलिटी सेक्टर्स के स्टॉक्स में भी बिकवाली नजर आई। ऐसे बाजार में ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में आज दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। डीलर्स ने आज Intellect Design Arena Ltd और AB Capital के शेयर में ट्रेड लेने की सलाह दी है।

Intellect Design Arena

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस स्टॉक में बिकवाली की सलाह दी गई है। डीलर्स ने Intellect Design Arena में अपने क्लाइंट्स से बिकवाली करवाई। डीलर्स की इसमें STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक 20-30 रुपये गिर सकता है। इस शेयर में HNIs ने बिकवाली की है। शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। जबकि इसका ओपन इंटरेस्ट 14% बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें