Get App

Bandhan Bank के शेयरों में जोरदार तेजी, CLSA को भी वर्तमान स्तर से 25% तेजी की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक की न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 270 रुपये का टारगेट दिया हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 12:16 PM
Bandhan Bank के शेयरों में जोरदार तेजी, CLSA को भी वर्तमान स्तर से 25% तेजी की उम्मीद
दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए बढ़कर 7800 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। जबकि मार्च तिमाही में यह 8000 करोड़ रुपये का स्तर छू सकता है

बंधन बैंक (Bandhan Bank) शेयरों में 2 दिसंबर के शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। प्लूटस वेल्थ (Plutus Wealth Management LLP) ने खुले बाजार में हुए सौदे के जरिए कल इस प्राइवेट बैंक में 212 करोड़ रुपए के शेयरों का अधिग्रहण किया था। NSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट ने बंधन बैंक के 90 लाख शेयरों की खरीदारी की है। यह खरीदारी 235.65 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई है। इस बीच ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म CLSA ने भी इस स्टॉक की बाय रेटिंग बनाए रखते हुए इसमें 300 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

CLSA का कहना है कि अगले 12 महीने में इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से 25 फीसदी की तेजी मुमकिन है। कंपनी के आगे के आउटलुक पर CLSA का कहना है कि मीडियम टर्म में बंधन बैंक गैर MFI कैटेगरी में डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस बनाए रखेगी। इसके अलावा कंपनी वेस्ट बंगाल और असम के बाहर कारोबार विस्तार करेगी।

असेट क्वालिटी में और गिरावट की आशंका

गौरतलब है कि 1 दिसंबर को हुई बैंक की एनालिस्ट मीट में यह जानकारी दी गई थी कि वर्तमान और इसी वित्त वर्ष की अगली तिमाही में बैंक की असेट क्वालिटी में और गिरावट देखने को मिल सकती है। बैंक ने एनालिस्टों को बताया था कि दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए बढ़कर 7800 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। जबकि मार्च तिमाही में यह 8000 करोड़ रुपये का स्तर छू सकता है। सितंबर तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए 5100 करोड़ रुपये पर रहा था। प्रतिशत के आधार पर देखें तो सितंबर तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए 7.2 फीसदी के स्तर पर रहा था। जो कि जून तिमाही के 7.3 फीसदी के लगभग बराबर ही था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें